Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
राज्य

सुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण

.
सितारगंज। डॉ. सुशीला तिवारी महाविद्यालय एवं बी.एड. कॉलेज सितारगंज में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के एम.डी. जगदीश बिष्ट ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी।
इस अवसर पर अपने संबोधन में जगदीश बिष्ट ने कहा कि आज का दिन देशवासियों के लिए गौरव और सम्मान का दिन है। इसी दिन देश को अंग्रेजी हुकूमत से आजादी मिली थी। हमें इस आजादी के महत्व को समझना चाहिए और देश की एकता, अखंडता एवं विकास के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज उन्हें बेहद खुशी और सौभाग्य की अनुभूति हो रही है कि उन्हें महाविद्यालय में ध्वजारोहण करने का अवसर मिला। उन्होंने कार्यक्रम में उपस्थित सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के दौरान विजय सिंह, छत्रपाल सिंह, अशरफ, प्रभाष सागर, सीमा सुखीजा, नेहा गुप्ता सहित महाविद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। समारोह में देशभक्ति से ओतप्रोत वातावरण रहा और उपस्थित लोगों ने राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाए रखने का संकल्प लिया।

Check Also
Close