Sunday 16/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहणसुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहणहमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सितारगंज, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहणजेसीज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूमरेनबो पब्लिक स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूमदिनेशपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनेशपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद
राज्य

रेनबो पब्लिक स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम

रुद्रपुर। रेनबो पब्लिक स्कूल में भारत का 80वां स्वतंत्रता दिवस अत्यंत उत्साह, देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया। समारोह के मुख्य अतिथि विद्यालय के प्रबंधक ‘श्री संजीव मलिक’ ने एन०सी०सी० कैडेट्स की सलामी ली एवं एन०सी०सी० कमाण्डर छात्रा ‘दृष्टि तिवारी’ को परेड की अनुमति प्रदान की। ‘श्री संजीव मलिक’ ने गीतांजली मलिक, प्रधानाचार्य संजय कुमार अग्रवाल, उप प्रधानाचार्या सुश्री स्मिता पाठक एवं वरिष्ठ अध्यापिका अनुपम मिश्रा, सभी समन्वयक श्री जी०एस० रावत,श्रीमती निहारिका शर्मा, सुश्री काजल झाम और श्रीमती सरिता सिंह सहित सभी शिक्षक शिक्षकाओं के साथ ध्वाजारोहण किया और विद्यार्थियों के साथ राष्ट्रगान एवं राष्ट्रीय गीत का सामूहिक गायन कर राष्ट्र के प्रति अपनी श्रद्धा एवं सम्मान व्यक्त किया। कक्षा 11 की छात्रा ‘अदिति सक्सेना’ एवं छात्र ‘सागर रस्तोगी ने अपने ओजस्वी एवं प्रेरणादायी भाषणों से स्वतंत्रता के महत्व, राष्ट्रीय एकता एवं नागरिकों के अधिकार और कर्तव्यों के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने देशभक्ति से ओतप्रोत समूह देशभक्ति गीत यह उथल पुथल उत्ताल लहर एवं संस्कृत समूह देशभक्ति गीत जय भारत, जय जननी तथा आरंभ है प्रचंड की प्रभावशाली प्रस्तुतियाँ देकर उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में ‘जय हो’ एवं ‘डाँडी मार्च विषयों पर आधारित रंगारंग समूह नृत्य प्रस्तुत किए गए, जिन्होंने भारतीय संस्कृति एवं स्वतंत्रता आंदोलन की गौरवगाथा को जीवंत कर दिया।

तदुपरांत वर्षभर की प्रतियोगिताओं में चयनित विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत रोलप्ले, समूह गीत तथा पिरामिड प्रदर्शन समारोह के विशेष आकर्षण रहे। कार्यक्रम का संचालन कक्षा 11 के तनिष्क रस्तोगी एवं श्रेया गुप्ता तथा कक्षा 7 व कक्षा 8 के ‘अक्सा और ‘मन्नत’ ने किया।

प्रबंधक श्री संजीव मलिक ने उपस्थित जनसमूह को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी साथ ही प्रतिभागी छात्र-छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना की। प्रधानाचार्य ‘श्री संजय कुमार अग्रवाल’ ने अपने उद्बोधन में कहा- इन प्रस्तुतियों ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन, रचनात्मकता एवं टीम भावना का परिचय दिया है साथ ही भविष्य में भी बढ़चढ़कर भाग लेने की प्रेरणा दी।स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम का समापन उपप्रधानाचार्या सुश्री स्मिता पाठक’ के धन्यवाद ज्ञापन से हुआ। ‘सुश्री पाठक ने उपस्थित विद्यार्थियों, अभिभावकों, अतिथियों एवं शिक्षकगण को कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सभी विद्यार्थी, शिक्षक एवं शिक्षिकाए उपस्थित थे।

Check Also
Close