Sunday 16/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहणसुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहणहमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सितारगंज, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहणजेसीज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूमरेनबो पब्लिक स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूमदिनेशपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनेशपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद
राज्य

80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहण

अमर शहीदों को नमन कर राष्ट्रसेवा, कर्तव्यनिष्ठा और सुरक्षा का लिया संकल्प

रुद्रपुर। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति ने रिजर्व पुलिस लाइन रुद्रपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ और राष्ट्रगान ‘जन गण मन’ की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति के वातावरण से सराबोर हो गया।

इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं वीर सेनानियों के अदम्य साहस, त्याग और बलिदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धापूर्वक नमन किया गया। ध्वजारोहण के उपरांत एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा की रक्षा के लिए पूर्ण निष्ठा एवं कर्तव्यपरायणता के साथ दायित्वों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

एसएसपी ने पुलिस परिवार एवं जनपदवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की आजादी अनगिनत वीरों के त्याग और बलिदान का परिणाम है। पुलिस बल का सर्वोच्च दायित्व जनता की सेवा और सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने पुलिस कर्मियों से निष्पक्षता, संवेदनशीलता और कर्तव्यनिष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने तथा कानून-व्यवस्था बनाए रखते हुए आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत करने का आह्वान किया।
समारोह के दौरान विशिष्ट एवं सराहनीय सेवाओं के लिए मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक तथा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) प्रशस्ति डिस्क प्राप्त करने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। उनके नामों की घोषणा कर पुलिस बल का उत्साहवर्धन किया गया।
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऊधम सिंह नगर जनपद के सभी थानों, चौकियों, पुलिस कार्यालयों एवं फायर स्टेशनों में संबंधित प्रभारियों एवं अधिकारियों ने सम्मानपूर्वक राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस दौरान पुलिस कर्मियों को राष्ट्रसेवा, कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का पूर्ण निष्ठा से निर्वहन करने का संकल्प दिलाया गया।स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसएसपी अजय गणपति ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने हरित भविष्य के लिए पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और अधिक से अधिक पौधारोपण की आवश्यकता पर जोर दिया।
इस दौरान पुलिस अधीक्षक रुद्रपुर, पुलिस उपाधीक्षक रुद्रपुर, पुलिस उपाधीक्षक पंतनगर, पुलिस उपाधीक्षक सितारगंज, प्रतिसार निरीक्षक सहित जनपद के तमाम पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Check Also
Close