नाबालिक बच्ची के साथ अश्लील और अनुचित हरकत किए जाने पर युवक पर मुकदमा दर्जरिपोर्टर: अज़हर मलिकलोकेशन: काशीपुर

काशीपुर नगर क्षेत्र के कचनाल गाजी इलाके में नाबालिग बच्ची के साथ कथित तौर पर अश्लील और अनुचित हरकत किए जाने का मामला सामने आया है। बच्ची की मां ने पुलिस को तहरीर सौंपकर युवक के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की छानबीन कर युवक को चिन्हित करते हुए उसके खिलाफ बीएनएस और पोक्सो एक्ट की संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू की है।
आज सीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि नाबालिक बच्ची के साथ दुष्कर्म के प्रयास के मामले की तहरीर नाबालिक बच्ची की मां ने सोपी है, पुलिस जांच के दौरान उक्त व्यक्ति का नाम फरमान बताया जा रहा है पुलिस जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने में जुट गई है। सीओ प्रशांत कुमार ने बताया की कचनालगाजी निवासी महिला ने बताया कि छह सितंबर की शाम करीब पांच बजे उनकी नाबालिक बेटी घर के बाहर मौजूद थी। आरोप है कि इसी दौरान गड्डा कॉलोनी, कचनालगाजी निवासी फरमान ने बच्ची को इशारे से अपने पास बुलाया और उसे ई-रिक्शा में बैठा लिया। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि इसके बाद आरोपी ने बच्ची के साथ अशोभनीय और अनुचित व्यवहार किया। मामले की जानकारी होने पर एक परिचित ने बच्ची को वहां से छुड़ाकर उसके घर पहुंचाया और परिजनों को घटना के बारे में बताया। इसके बाद बच्ची की मां ने पुलिस से शिकायत करते हुए आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हे। पुलिस टीम अब आरोपी को तलाशने में लगी हुई है।
