Flash News
अवैध खनन पर सख्ती: एसएसपी अजय गणपति ने चौकी शक्तिफार्म के प्रभारी सहित 8 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिररुद्रपुर। जनपद ऊधम सिंह नगर में अवैध खनन के खिलाफ सख्त रुख अपनाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने बड़ी कार्रवाई की है। चौकी शक्तिफार्म क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन की खबरें दैनिक समाचार पत्रों में प्रकाशित होने के बाद एसएसपी ने मामले का कड़ा संज्ञान लिया।जांच में पाया गया कि क्षेत्र में अवैध खनन पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया जा सका और ड्यूटी के प्रति उदासीनता व लापरवाही बरती गई। इस पर सख्त कार्रवाई करते हुए एसएसपी ने चौकी प्रभारी शक्तिफार्म उप निरीक्षक प्रकाश चन्द्र भट्ट सहित चौकी में तैनात कुल आठ पुलिस कर्मियों को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।एसएसपी अजय गणपति ने स्पष्ट संदेश दिया है कि जनपद में अवैध खनन किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो संबंधित के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए हैं कि अवैध खनन पर सख्ती से अंकुश लगाया जाए तथा अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी का निर्वहन करें।

Grid Posts

View All
उत्तराखण्ड

देहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर में आज मां भगवती के नवम स्वरूप की पूजा अर्चना की गई

उत्तराखण्ड

समवशरण महामंडल विधान का भव्य समापन, 105 फीट ऊँचे जैन ध्वज पोल का हुआ शिलान्यास

उत्तराखण्ड

सेंट कबीर अकादमी में प्री-प्राइमरी और प्राइमरी छात्रों ने हर्ष और श्रद्धा के साथ मनाया दशहरा

उत्तराखण्ड

देहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में श्री पृथ्वीनाथ महादेव जी मंदिर देहरादून में आज मां भगवती के अष्टम स्वरूप मां महागौरी देवी की पूजा अर्चना की गई श्री दुर्गा सप्तशती के पाठ भी किया

उत्तराखण्ड

पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने शहर और आसपास के क्षेत्रों में आयोजित विभिन्न दुर्गा पूजा महोत्सवों में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।

राज्य

पावन स्मृतियों में समलौण का संकल्प-प्रसिद्ध समाजसेवी ठाकुर सुंदर सिंह चौहान की प्रथम पुण्यतिथि पर पौधारोपण से दी गई श्रद्धांजलि

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पुण्य धरा पर जहां आध्यात्म,संस्कृति और प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है,वहीं जनपद…

राज्य

आंधी-तूफान का तांडव-बीजीआर महाविद्यालय परिसर में वाहनों पर गिरे विशाल पेड़,फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा खतरा

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया,वहीं श्रीनगर स्थित…

राज्य

आस्था का अद्भुत महाकुंभ-गढ़खालेश्वर धाम भटोली में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब,गुरु गोरखनाथ जन्मोत्सव बना जनआस्था का विराट उत्सव

श्रीनगर/पौड़ी गढ़वाल। वैशाख मास की पावन बेला में गढ़वाल की पुण्यधरा एक बार फिर गहरी आस्था,श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से…

राज्य

श्रीनगर क्षेत्र के दो दिवसीय भ्रमण पर रहेंगे कैबिनेट मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सूबे के कैबिनेट मंत्री डाॅ.धन सिंह रावत आगामी 4 व 5 मई को अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के…

राज्य

सेवा,संस्कार और स्वच्छता का संगम-शंकर मठ में भागीरथी कला संगम का प्रेरणादायी अभियान

श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरा श्रीनगर में सामाजिक जागरूकता और सेवा भाव का एक प्रेरणादायी उदाहरण…

राज्य

तीन माह से मानदेय ठप-स्वास्थ्य मिशन के 5000 कर्मचारी आर्थिक संकट में,आंदोलन की चेतावनी

श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ माने जाने वाले राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के संविदा कर्मचारियों को पिछले…

राज्य

बाज़ार,तकनीकी और जैविक खेती से जुडें कृषक – हरिद्वार 03 मई । भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक स्वामी…

राज्य

रुद्रपुर। ग्राम पिपलिया नंबर एक में आयोजित श्री श्री अखण्ड महानाम संकीर्तन के दौरान पूरा क्षेत्र भक्ति के रंग में सराबोर नजर आया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों से आई कीर्तन मंडलियों ने अपनी भावपूर्ण प्रस्तुतियों से समां बांध दिया और उपस्थित श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। संकीर्तन समारोह में पूर्व विधायक एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने भगवान के दरबार में मत्था टेककर क्षेत्र की खुशहाली और सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान आयोजन समिति द्वारा मुख्य अतिथि का भव्य स्वागत किया गया और उन्हें श्रद्धा के प्रतीक के रूप में अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने धार्मिक आयोजनों के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि संकीर्तन से न केवल आत्मिक शांति मिलती है, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और सकारात्मक ऊर्जा का संचार भी होता है। उन्होंने आयोजन की सराहना करते हुए इसे भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक बताया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला पंचायत सदस्य सुखदेव हाल्दार, अंति बठला, ओमियो कुमार, जीवन कुमार, सूरज विश्वास, अतुल पोद्दार, हरीपद राहा, विमल विश्वस, श्याम बाला, जयदेव, किशोर बाला, सुभाष व्यापारी, रवि सरकार, मनोरंजन साना, विभूती विश्वास, निताई हाल्दार, जयदेव राहा, जतीश बाला, गुरूचांद ढाली, गौतम विश्वस, राकेश बाला, भवेन्द्र राय, चेतन मैत्र, वरूण हाल्दार, राज राहा, पिंकू राय, विजय मंडल, दीपांकर मण्डल, मनोज विश्वास, नवीन सरकार, मनीष विश्वास और तुषार बाला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व श्रद्धालु उपस्थित रहे।

राज्य

रूद्रपुर। शिवनगर स्थित चामुण्डा मंदिर के सामने इंडियन पब्लिक स्कूल प्रांगण में आयोजित भव्य श्री श्याम कृपा महोत्सव श्रद्धा और भक्ति के अद्भुत संगम के रूप में संपन्न हुआ, जहां देर रात तक चले संकीर्तन में श्रद्धालु श्याम बाबा के भजनों में लीन होकर भावविभोर होते नजर आए। पूरे कार्यक्रम स्थल पर भक्ति का ऐसा माहौल बना रहा कि हर कोई भजनों की धुन पर झूमता दिखाई दिया और वातावरण ‘हारे का सहारा, बाबा श्याम हमारा’ के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। महोत्सव का शुभारंभ पूर्व विधायक एवं कांग्रेस नेता राजकुमार ठुकराल, राजीव अरोरा, डिम्पल गुप्ता, गौरव गुप्ता, फतेह चन्द्र बंसल, संजीव गुप्ता, महंत सोमानंद जी, महंत अशोक नाथ जी, स्वामी शिवानंद जी महाराज सहित अन्य अतिथियों द्वारा संयुक्त रूप से ज्योत प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान आयोजकों ने सभी अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया और उनके प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजकुमार ठुकराल ने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं और लोगों को आपसी भाईचारे व सद्भाव का संदेश देते हैं। उन्होंने कहा कि श्याम बाबा की भक्ति से जीवन में आने वाली कठिनाइयों से पार पाने की शक्ति मिलती है और व्यक्ति के मन को शांति प्राप्त होती है। संकीर्तन में भजन गायक संजू पागपाल, खुशबू राधा, नरेश सैनी और हिमांशु मारवाड़ी ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। कलाकारों की मधुर आवाज और भक्ति रस से सराबोर प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते रहे और कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। महोत्सव में संजीव गुप्ता, विकास बंसल, संजय ठुकराल, महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी, सुशील गाबा, पंडित राकेश शर्मा, पार्षद शुभम दास, सुरेन्द्र गुप्ता, मनोज गुप्ता, हिमांशु मारवाड़ी, गगन ग्रोवर, केरू मण्डल, सुनील, हिम्मत राम कोली, संजीव पाठक, विपिन सक्सेना, बाबू राम प्रजापति, सुरजीत गुप्ता, फतेह चन्द्र बंसल, श्रीनिवास गुप्ता, अनुज गंगवार, उमा सरकार सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। आयोजन के सफल संचालन के लिए आयोजक मंडल की सराहना की गई।

राज्य

राष्ट्रीय स्तरीय अस्मिता वूमेन लीग का शानदार शुभारंभ

अस्मिता वूमेन लीग राष्ट्रीय प्रतियोगिता2025-26 का आयोजन शिवालिक बेलोड्रम रूद्रपुर उत्तराखंड में दो से तीन मई 2026 तक आयोजित किया…

राज्य

मसूरी घूमने आई बुजुर्ग महिला की तबीयत बिगड़ी, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत पर्यटन नगरी मसूरी घूमने आई एक बुजुर्ग महिला की अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। महिला को आनन-फानन में सिविल अस्पताल मसूरी ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतका की पहचान चित्रा राज पत्नी तरुण राय निवासी इंदिरापुरम, गाजियाबाद उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। उनकी उम्र करीब 74 वर्ष बताई जा रही है। बताया गया कि वह अपने परिवार के साथ देहरादून से मसूरी घूमने आई थीं। जानकारी के अनुसार पिक्चर पैलेस क्षेत्र के आसपास अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। हालत खराब होने पर परिजन उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल मसूरी लेकर पहुंचे, लेकिन अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।सूचना मिलने पर लंढौर चौकी पुलिस के जवान और चौकी इंचार्ज अस्पताल पहुंची और मामले की जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को सिविल अस्पताल की मोर्चरी में सुरक्षित रखवा दिया है। पंचायतनामा और पोस्टमार्टम की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। वहीं पर्यटन सीजन के दौरान मसूरी में बढ़ती भीड़ और स्वास्थ्य संबंधी आपात स्थितियों को लेकर भी सवाल उठने लगे हैं।

राज्य

देवलगढ़ में गूंजेगी आस्था की दिव्य ध्वनि-छठवीं बार अखण्ड महायज्ञ से सजेगा सिद्धपीठ राजराजेश्वरी धाम

श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा में मां भगवती राजराजेश्वरी की असीम कृपा और दिव्य प्रेरणा से जनपद पौड़ी…

राज्य

श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र में आपदा से क्षतिग्रस्त सड़कों का हो शीघ्र निर्माण–डॉ.धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। प्रदेश के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आज यमुना कालोनी स्थित अपने शासकीय आवास पर लोक निर्माण…

राज्य

नये सहकारी बैंक खोलने को आरबीआई को भेजे प्रस्ताव–डॉ.धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। सूबे में सहकारिता क्षेत्र में बड़े सुधारों के लिये खाका तैयार किया जाएगा। जिसके तहत तीन जनपदों में…

राज्य

राठ क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवा का जनसंकल्प बना वरदान-निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर में उमड़ी भीड़,200 से अधिक मरीजों को मिला उपचार और परामर्श

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल के थलीसैंण राठ क्षेत्र में सामाजिक सरोकार और मानव सेवा का सशक्त उदाहरण उस समय…

राज्य

महा आरती और भक्ति के आलोक में होगा योगी आदित्यनाथ के जन्मोत्सव का शुभारंभ,सेवा-संस्कार और सनातन चेतना का सप्ताह मनाएगा महासंघ

हरिद्वार/श्रीनगर गढ़वाल। धार्मिक आस्था,सांस्कृतिक चेतना और सामाजिक समर्पण के संगम के रूप में विश्व हिंदू महासंघ उत्तर प्रदेश द्वारा एक…

राज्य

पौड़ी में स्तन कैंसर के खिलाफ जंग का आगाज-स्क्रीनिंग अभियान से महिलाओं को मिला जागरूकता और जांच का संबल

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में महिलाओं के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए स्वास्थ्य विभाग ने स्तन कैंसर के खिलाफ…

राज्य

श्रमिकों के अधिकारों की गूंज से गुंजायमान हुआ पालिका सभागार-विधिक जागरूकता शिविर में मिला न्याय और सुरक्षा का भरोसा

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर नगर पालिका परिषद पौड़ी के सभागार में आयोजित विधिक साक्षरता एवं जागरूकता…

राज्य

श्रीनगर के गोलापार्क में गूंजा श्रमिक एकता का स्वर-मजदूर दिवस पर उठी श्रम कानूनों के खिलाफ बुलंद आवाज

श्रीनगर गढ़वाल। अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर श्रीनगर के ऐतिहासिक गोलापार्क में अखिल भारतीय यूनाइटेड ट्रेड यूनियन केंद्र (एआईयूटीयूसी)…

राज्य

गढ़वाल में स्वास्थ्य शोध का नया युग-मेडिकल कॉलेज बेस अस्पताल में खुलेगा क्लीनिकल व हेल्थ केयर रिसर्च सेंटर

श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल अंचल की स्वास्थ्य सेवाओं को नई दिशा देने की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल होने जा रही…

राज्य

पैठाणी में चोरी की वारदातों का पर्दाफाश-नशे की लत ने बनाया किशोरों को अपराधी,पुलिस की मुस्तैदी से खुला पूरा राज

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी के पैठाणी क्षेत्र में एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं का आखिरकार पुलिस…

राज्य

शादी बनी हरियाली का उत्सव-समलौण पहल से पहाड़ों में जागी पर्यावरण चेतना

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के पहाड़ी अंचलों में एक अनूठी और प्रेरणादायी परंपरा तेजी से जनआंदोलन का रूप लेती जा रही…

राज्य

गढ़वाली अस्मिता का उत्सव-इन्कलाब आणु चा के विमोचन से श्रीनगर में सजेगा शब्दों का लोक-उत्सव

श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि की वादियों में एक बार फिर शब्दों की सरगम गूंजने को है। गढ़वाली भाषा और लोक-संवेदना के…

राज्य

खेलों से जुड़ाव ही स्वस्थ शरीर और सकारात्मक सोच की पहचान-उम्मेद सिंह मेहरा

श्रीनगर गढ़वाल। श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र स्थित राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की छात्राओं के लिए आज का दिन प्रेरणा,सम्मान और…