-
राज्य
अक्षय तृतीया पर कुरीति के खिलाफ निर्णायक पहल-बाल विवाह रोकने को छात्रों में जगाई कानूनी चेतना
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। अक्षय तृतीया जैसे पारंपरिक अवसरों के दौरान बाल विवाह की आशंकाओं को देखते हुए जनपद पौड़ी में प्रशासन…
Read More » -
राज्य
(no title)
सीबीएसई कक्षा 10 में द हैरिटेज सकूल नॉर्थ कैंपस के विद्यार्थियों का शानदार प्रदर्शन देहरादून। द हैरिटेज स्कूल, नॉर्थ कैंपस…
Read More » -
राज्य
मसूरी में स्कूल से सड़क तक हरियाली’कृमसूरी को सुंदर बनाने की नई पहल, पर्यावरण दिवस से शुरू होगा अभियानम्सूरी, 17 अप्रैल मसूरी। पर्यटन नगरी मसूरी को और अधिक सुंदर, व्यवस्थित व पर्यटकों के लिए आकर्षक बनाने के उद्देश्य से प्रशासन ने एक नई पहल की शुरुआत की है। इसी क्रम में एसडीएम राहुल आनंद की अध्यक्षता में एसडीएम कार्यालय में शहर के विभिन्न अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के प्रतिनिधियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें “स्कूल से सड़क तक हरियाली” का खाका तैयार किया गया।बैठक में एसडीएम राहुल आनंद ने स्कूल प्रबंधन से अपील की कि जिस तरह वे अपने स्कूल परिसर को स्वच्छ, सुंदर और हरा-भरा रखते हैं, उसी तर्ज पर स्कूल के बाहर की सड़कों, दीवारों और आसपास के क्षेत्रों को भी आकर्षक बनाया जाए। उन्होंने कहा कि झड़ीपानी से लेकर हाथीपांव और टिहरी बस अडडे तक का क्षेत्र प्रतिष्ठित स्कूलों से जुड़ा हुआ है और यदि इन स्कूलों के बाहर का इलाका भी सुसज्जित किया जाए तो यह पर्यटकों के लिए एक नया आकर्षण बन सकता है।5 जून से अभियान की शुरुआत की तैयारीएसडीएम ने बताया कि आगामी विश्व पर्यावरण दिवस (5 जून) से इस अभियान को शुरू करने की योजना है। इसके तहत बड़े स्तर पर पौधारोपण किया जाएगा, साथ ही स्कूलों की बाहरी दीवारों पर आकर्षक पेंटिंग, म्यूरल्स और आर्टवर्क भी तैयार किए जाएंगे, जिससे पूरा क्षेत्र रंगीन और जीवंत नजर आए।पर्यटन और ट्रैफिक प्लान से जुड़ी पहलएसडीएम ने कहा कि नगर पालिका द्वारा तैयार किए गए नए ट्रैफिक प्लान के तहत कई सड़कों को वन-वे बनाने की तैयारी है। ऐसे में इन मार्गों से गुजरने वाले पर्यटकों को अगर हरे-भरे और सजे-धजे स्कूल परिसर दिखाई देंगे, तो यह शहर की छवि को और बेहतर बनाएगा और पर्यटन को भी बढ़ावा मिलेगा।स्कूलों से सुझाव, जल्द दूसरी बैठकयह पहली बैठक थी, जिसमें स्कूलों से सुझाव लिए गए और उन्हें इस अभियान में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया। एसडीएम ने बताया कि अगले 15 दिनों में एक और बैठक आयोजित की जाएगी, जिसमें इस योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा।होटल एसोसिएशन ने भी किया समर्थनमसूरी होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष संदीप साहनी ने इस पहल का स्वागत करते हुए कहा कि विदेशों में संस्थान अपने परिसरों के साथ बाहरी क्षेत्रों को भी सुंदर बनाते हैं, जिससे पूरे शहर की छवि बेहतर होती है। उन्होंने कहा कि मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूल अगर इस दिशा में पहल करते हैं तो शहर का स्वरूप पूरी तरह बदल सकता है।बरसात से पहले हरियाली का लक्ष्यप्रशासन का लक्ष्य है कि बरसात से पहले पौधारोपण कर लिया जाए, ताकि पौधे अच्छी तरह विकसित हो सकें और आने वाले समय में मसूरी का पूरा क्षेत्र हरियाली और फूलों से आच्छादित नजर आए।पर्यटकों के लिए नया आकर्षण बनेगा मसूरीइस पहल को प्रशासन, स्कूलों और स्थानीय स्टेकहोल्डर्स के संयुक्त प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। अगर योजना सफल होती है तो मसूरी न केवल ट्रैफिक व्यवस्था में सुधार करेगा, बल्कि “ग्रीन टूरिज्म” के रूप में भी नई पहचान बना सकता है। इस मौके पर संजय अग्रवाल अध्यक्ष होटल एसोसिएशन, रजत अग्रवाल अध्यक्ष भाजपा मसूरी, गौरव भसीन अधिशासी अधिकारी मसूरी, अनिरुद्ध चौधरी कर अधीक्षक मसूरी सहित कई लोग मौजूद थे।
Read More » -
राज्य
मसूरी में गोल्फ कार्ट को लेकर टकराव गहराया, मजदूर संघ ने दी चक्का जाम की चेतावनीमसूरी, 17 अप्रैल मसूरी। नगर पालिका परिषद मसूरी में गोल्फ कार्ट संचालन को लेकर विवाद एक बार फिर गरमा गया है। मजदूर संघ मसूरी ने अधिशासी अधिकारी को पत्र सौंपते हुए पूर्व में संचालित गोल्फ कार्ट को नये रिक्शा श्रमिकों को दी जाये व 40 नई गोल्फ को अभिलंभ लाया जाये। मांगें पूरी न होने पर 18 अप्रैल से धरना-प्रदर्शन और चक्का जाम की चेतावनी दी गई है।मजदूर संघ के महामंत्री शोबन सिंह पवार और अध्यक्ष संपत लाल के नेतृत्व में दिए गए पत्र में स्पष्ट कहा गया है कि पूर्व में संचालित 14 गोल्फ कार्ट को नये रिक्शा श्रमिकों को ही सौंपा जाए। उनका तर्क है कि इन गोल्फ कार्ट का संचालन सभी रिक्शा श्रमिकों का अधिकार है, जिन्हें प्राथमिकता मिलनी चाहिए। इसके साथ ही संघ ने 40 नए गोल्फ कार्ट लाने की मांग भी उठाई है। मजदूर नेताओं का कहना है कि नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पहले ही इसका आश्वासन दिया गया था, लेकिन अब तक इस दिशा में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।संघ ने यह भी आरोप लगाया कि वर्तमान में कुछ ऐसे लोग गोल्फ कार्ट चला रहे हैं, जो पहले इस कार्य से जुड़े है उन्होंने मांग की कि जिन लोगों ने पूर्व में कार्ट संचालित किए थे, उनसे कार्ट वापस लेकर नये श्रमिकों को दिए जाएं। इसमें रणजीत सिंह चौहान, संजय टम्टा और वीरेंद्र सहित अन्य नामों का भी उल्लेख किया गया है। मजदूर संघ ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों पर जल्द निर्णय नहीं लिया गया, तो 18 अप्रैल से नगर पालिका परिसर में धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। इसके साथ ही शहर में चक्का जाम भी किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी। यह निर्णय मजदूर संघ की एक बैठक में सर्वसम्मति से लिया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रमिक शामिल हुए।
Read More » -
राज्य
मसूरी में पटरी व्यापारियों का आक्रोश बढ़ा, 25 अप्रैल तक मांगें न मानी गईं तो भूख हड़ताल की चेतावनी मसूरी पर्यटन नगरी मसूरी में पटरी व्यापारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। रेडी-पटरी जन कल्याण समिति ने नगर पालिका प्रशासन पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए चेतावनी दी है कि यदि 25 अप्रैल तक उनकी मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं हुई, तो वे अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल शुरू करने को मजबूर होंगे। मसूरी के कांग्रेस भवन में आयोजित प्रेस वार्ता में समिति के महासचिव संजय टम्टा और अध्यक्ष रामकिशन राही ने बताया कि समिति के सदस्य पिछले 12 दिनों से शहीद स्थल पर सांकेतिक धरना दे रहे हैं, लेकिन न तो प्रशासन और न ही नगर पालिका उनकी समस्याओं पर ध्यान दे रही है। उन्होंने कहा कि अब पटरी व्यापारियों का सब्र जवाब देने लगा है। नेताओं ने कहा कि उनकी मुख्य मांग है कि सभी पटरी व्यापारियों को पूर्व की भांति माल रोड पर बैठने की अनुमति दी जाए, ताकि वे अपने परिवार का पालन-पोषण कर सकें। वर्तमान स्थिति में कई व्यापारियों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने भावुक होते हुए कहा कि हालात इतने खराब हो चुके हैं कि कुछ व्यापारी अपने बच्चों की पढ़ाई तक छुड़ाने को मजबूर हो गए हैं। समिति ने यह भी मुद्दा उठाया कि सड़क किनारे बनाए गए वेंडिंग जोन पर भी अब आपत्तियां सामने आने लगी हैं, जिससे व्यापारियों की परेशानी और बढ़ गई है। साथ ही, सड़कों पर लगने वाले जाम को लेकर भी चिंता जताई गई और चेताया गया कि यदि उचित व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। समिति ने स्पष्ट किया कि जब तक नगर पालिका प्रशासन व्यवस्थित और स्थायी वेंडर जोन स्थापित नहीं करता, तब तक पटरी व्यापारियों को पूर्व की तरह निर्धारित स्थानों पर बैठने दिया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों को नजरअंदाज किया गया, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी पूरी जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी।
Read More » -
राज्य
देर रात महिला से अभद्रता की घटनाओं ने बढ़ाई चिंता, पुलिस कार्रवाई की मांगरुद्रपुर में देर रात महिलाओं की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ाने वाली घटनाएं सामने आई हैं। जानकारी के अनुसार कल रात्रि लगभग 11:00 बजे रुद्रपुर के आवास विकास क्षेत्र में उत्तर प्रदेश नंबर UP-15 की सफेद रंग की स्विफ्ट डिजायर कार द्वारा खुलेआम एक महिला से बदतमीजी किए जाने की घटना सामने आई। घटना के बाद पीड़ित पक्ष द्वारा डायल 112 पर इसकी सूचना भी दी गई, जिससे पुलिस को मामले से अवगत कराया गया।बताया जा रहा है कि यही संदिग्ध कार रुद्रपुर के मेडिसिटी अस्पताल के पास भी इसी प्रकार की घटना को अंजाम देने की बात सामने आ रही है। इतना ही नहीं, थाना ट्रांजिट कैंप क्षेत्र में खजूर के पेड़ के पास भी इसी वाहन द्वारा राहगीरों और महिलाओं से अभद्र व्यवहार किए जाने की जानकारी मिल रही है। एक ही वाहन द्वारा अलग-अलग स्थानों पर देर रात इस प्रकार की घटनाओं को अंजाम देने से लोगों में भय और असुरक्षा का माहौल बनता जा रहा है।रुद्रपुर जैसे औद्योगिक शहर में बड़ी संख्या में महिलाएं नौकरी, व्यापार और अन्य कार्यों के चलते देर रात तक आवागमन करती हैं। ऐसे में इस प्रकार की घटनाएं महिला सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े करती हैं। देर रात सड़क पर गाड़ियों द्वारा महिलाओं से अभद्रता करना, राहगीरों को डराना या बदतमीजी करना केवल अनुशासनहीनता नहीं बल्कि कानून व्यवस्था के लिए गंभीर चुनौती है। यदि समय रहते ऐसे मामलों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो भविष्य में कोई बड़ी घटना भी घटित हो सकती है।उधम सिंह नगर सीमावर्ती जिला होने के कारण उत्तर प्रदेश से आने वाली गाड़ियों की आवाजाही अधिक रहती है। कुछ असामाजिक तत्व इसी का फायदा उठाकर देर रात अराजकता फैलाने का प्रयास करते हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन को इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वाहन की पहचान कर कार्रवाई करनी चाहिए। साथ ही सीसीटीवी फुटेज खंगालकर वाहन और उसमें सवार लोगों की पहचान करना जरूरी हो गया है।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाए तो भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है। महिला सुरक्षा को लेकर पुलिस की सक्रियता बेहद जरूरी है ताकि शहर में भय का माहौल समाप्त हो और महिलाएं खुद को सुरक्षित महसूस कर सकें।जनता को भी सजग रहने की आवश्यकता है और ऐसी किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दी जानी चाहिए। पुलिस और जनता के संयुक्त प्रयास से ही सुरक्षित वातावरण बनाया जा सकता है।महिला सुरक्षा सर्वोपरि है और देर रात सड़कों पर इस प्रकार की दबंगई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई ही ऐसे मामलों को रोकने का प्रभावी उपाय साबित हो सकता है।
Read More » -
राज्य
नानकमत्ता क्षेत्र में आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई, 3 भट्टियां ध्वस्त — 95 लीटर कच्ची शराब व 4500 किलोग्राम लहन नष्ट खटीमा / नानकमत्ता। अवैध कच्ची शराब के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आबकारी विभाग खटीमा टीम ने नानकमत्ता क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया। टीम ने बिछुआ गांव के नाले के पास चल रही अवैध शराब निर्माण की तीन भट्टियों को मौके पर ही नष्ट कर दिया।कार्रवाई के दौरान आबकारी टीम ने आसपास के क्षेत्र में सघन तलाशी अभियान चलाया। तलाशी के दौरान लगभग 95 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। इसके अलावा मौके पर लगभग 4500 किलोग्राम लहन (कच्ची शराब बनाने में प्रयुक्त सामग्री) भी पाया गया, जिसे टीम द्वारा मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।आबकारी विभाग की इस कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने स्पष्ट किया कि क्षेत्र में अवैध शराब के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी।आबकारी विभाग ने स्थानीय लोगों से भी अपील की है कि यदि कहीं अवैध शराब बनाने या बेचने की सूचना मिले तो तुरंत विभाग को अवगत कराएं, ताकि समय रहते कार्रवाई की जा सके।
Read More » -
राज्य
चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा भर्ती की आयु सीमा घटाने पर समाजसेवी राजबीर सिंह भारतीय ने जताई कड़ी आपत्ति; पूछा— ‘कहाँ गया युवाओं को रोजगार देने का वायदा?’चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा सरकारी भर्तियों में अधिकतम आयु सीमा को 37 वर्ष से घटाकर 27 वर्ष करने के फैसले पर राजबीर सिंह भारतीय (सेवानिवृत्त सुपरिंटेंडेंट, कार्यालय महाधिवक्ता, हरियाणा) ने गहरा रोष प्रकट किया है। उन्होंने इस कदम को युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए प्रशासन और सरकार की नीतियों पर तीखे सवाल उठाए हैं।प्रमुख मांगें और उठाए गए सवाल:अंधकार में भविष्य: श्री भारतीय ने कहा कि हजारों युवा पिछले कई वर्षों से 37 वर्ष की आयु सीमा को आधार मानकर सरकारी नौकरियों की तैयारी कर रहे थे। अचानक आयु सीमा में 10 साल की कटौती करने से ये अभ्यर्थी परीक्षा में बैठने से पहले ही ‘ओवरएज’ हो गए हैं। उनकी वर्षों की मेहनत पर पानी फिर गया है।रोजगार के वायदे पर सवाल: उन्होंने सरकार को घेरते हुए पूछा कि हर साल 2 करोड़ रोजगार देने का जो वायदा किया गया था, वह कहाँ गया? एक तरफ रोजगार के अवसर बढ़ाने की बात होती है, वहीं दूसरी तरफ उम्र की पाबंदी लगाकर युवाओं को दौड़ से बाहर किया जा रहा है।सेंट्रल सर्विस रूल्स का हवाला गलत: राजबीर सिंह भारतीय ने तर्क दिया कि केंद्रीय सेवा नियम लागू करना युवाओं के हितों की बलि देकर नहीं होना चाहिए। यदि भर्ती प्रक्रिया में देरी प्रशासन की ओर से हुई है, तो उसकी सजा युवाओं को क्यों दी जा रही है?विशेष भर्ती अभियान की मांग: उन्होंने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि प्रभावित युवाओं के लिए पुरानी 37 वर्ष की सीमा के तहत एक विशेष भर्ती अभियान चलाया जाए, ताकि जिन उम्मीदवारों ने सालों तक इंतजार किया है, उन्हें अपना भविष्य सुधारने का एक अंतिम अवसर मिल सके।युवाओं के साथ खड़े रहने का संकल्प:समाजसेवी राजबीर सिंह भारतीय ने स्पष्ट किया कि यदि प्रशासन ने इस तुगलकी फरमान को वापस नहीं लिया या युवाओं को उचित छूट नहीं दी, तो इसके खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने कहा, “जब तक युवाओं को उनका हक नहीं मिल जाता, हम शांत नहीं बैठेंगे। देश का युवा आज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहा है और प्रशासन की यह बेरुखी उनके भविष्य को अंधकार की ओर धकेल रही है।”
Read More » -
राज्य
कोलम्बस के विद्यार्थियों ने 10वीं की बोर्ड परीक्षाओं में अर्जित किया शत प्रतिशत परिणाम 98.4% के साथ दिव्यांशु मेहरा ने किया विद्यालय टॉप
रूद्रपुर। मॉडल कॉलोनी स्थित नगर के प्रतिष्ठित विद्यालय कोलम्बस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने केंन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सी०बी०एस०ई०) कक्षा…
Read More » -
राज्य
खेत में गेहूं काट रही छात्रा पर गुलदार का हमला छात्रा गंभीर रूप से घायल। डीएम ने अस्पताल पहुंच कर जाना हाल
पीड़ित परिवार की हर संभव की जाएगी मदद छात्रा की जान बचाना प्राथमिकता:डीएम चंपावत खेत में काम कर रही महिलाओं…
Read More » -
राज्य
स्थान । नैनीतालआठों ब्लॉक प्रमुखों की हुई महत्वपूर्ण बैठक जिसमें एकता, मजबूती एवं विकास कार्यों को कराये जानेकी गई चर्चा।रिपोर्ट। ललित जोशी।नैनीताल। सरोवर नगरी से दूर जनपद नैनीताल के भीमताल विकासखंड में जनपद के आठों ब्लॉक प्रमुखों की एक महत्वपूर्ण एवं सार्थक बैठक आयोजित की गई, जिसमें ब्लॉक प्रमुख के संगठन की एकता मजबूतीकरण,जनहित एवं विकास योजनाओं पंचायतों को मजबूत करने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक का मुख्य उद्देश्य विकास कार्यों में पारदर्शिता, समन्वय एवं प्रभावशीलता , पंचायतों को और अधिक सुदृढ़ बनाना रहा।बैठक के दौरान क्षेत्र पंचायत समिति (BDC) की बैठकों में जिलाधिकारी सहित अन्य जनपद के जिम्मेदार विभागीय अधिकारियों की अनिवार्य उपस्थिति सुनिश्चित कराने के विषय पर एक स्वर में गंभीरता से विचार-विमर्श किया गया। सभी ब्लॉक प्रमुखों ने एक स्वर में इस बात पर जोर दिया कि उच्च अधिकारियों की सहभागिता से विकास योजनाओं की गुणवत्ता में सुधार होगा तथा स्थानीय समस्याओं का त्वरित समाधान संभव हो सकेगा। प्रमुखों ने एक स्वर में यह भी निर्णय लिया ब्लॉक पर पढ़ने वाले अनावश्यक हस्तक्षेप को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही हस्तक्षेप करने वाले लोगों के खिलाफ भी एक जुटता के साथ संघर्ष किया जाएगा।इसके अतिरिक्त, ब्लॉक प्रमुख संगठन की कार्यकारिणी के गठन को लेकर भी विस्तृत चर्चा हुई। संगठन को और अधिक सशक्त एवं संगठित बनाने के उद्देश्य से सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि आगामी बैठक में कार्यकारिणी का विधिवत गठन किया जाएगा, जिससे संगठनात्मक कार्यों में गति एवं प्रभावशीलता लाई जा सके।बैठक में उपस्थित सभी ब्लॉक प्रमुखों ने जनहित के मुद्दों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, आपसी समन्वय बनाए रखने तथा क्षेत्र के समग्र विकास के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। साथ ही, यह भी निर्णय लिया गया कि भविष्य में इस प्रकार की बैठकों का नियमित आयोजन किया जाएगा, जिससे विकास कार्यों की सतत समीक्षा एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके। इससे पूर्व भीमताल आगमन पर ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट ने सभी का स्वागत किया। यह बैठक जनप्रतिनिधियों के बीच एकजुटता एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता का प्रतीक बैठक में ब्लॉक प्रमुख भीमताल डॉo हरीश सिंह बिष्ट,ब्लॉक प्रमुख हल्द्वानी मंजू गौड़ , ब्लॉक प्रमुख ओखलकाडा के डी रूवाली , ब्लॉक प्रमुख रामनगर मंजू नेगी, ब्लॉक प्रमुख कोटाबाग मनीषा जंतवाल, ब्लॉक प्रमुख धारी कु भावना आर्य, ब्लॉक प्रमुख बेतालघाट अंकित साह, ब्लॉक प्रमुख रामगढ़ दीपक कुमार, ज्येष्ठ प्रमुख संजय नेगी, ज्येष्ठ प्रमुख उमेश पलड़िया मौजूद रहे।
Read More » -
राज्य
(no title)
स्वास्थ्य टीम और प्रशासन की संयुक्त निरीक्षण कार्रवाईरुद्रपुर, 15 अप्रैल 2026 मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. के. के. अग्रवाल के निर्देशों…
Read More » -
राज्य
उधम सिंह नगर। सचिव स्वास्थ्य महोदय द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम मे शत-प्रतिशत संस्थागत प्रसव सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे जागरूकता अभियान के तहत सम्पूर्ण जनपद में स्वास्थ्य विभाग द्वारा जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है। इस अभियान मे स्वास्थ्य विभाग द्वारा गठित टीमों द्वारा गर्भवती महिलाओं और उनके परिजनों से संपर्क कर बैठकों आदि के माध्यम से संस्थागत प्रसव के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी जा रही है ।
अभियान के तहत स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा गर्भवती महिलाओं को होम डिलीवरी के संभावित खतरों के प्रति सचेत करते हुए अस्पताल…
Read More » -
राज्य
आध्यात्मिक चेतना से समृद्ध हो रहा समाज: विकास शर्मा
श्रीमद् भागवत महायज्ञ के समापन पर बोले महापौर रुद्रपुर। वार्ड संख्या 33 स्थित शांति विहार में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह…
Read More » -
राज्य
जेसीज का दसवीं की बोर्ड परीक्षा में शतप्रतिशत परिणाम के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन
जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के दसवीं कक्षा के विद्यार्थियों ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय…
Read More » -
राज्य
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने रचा इतिहास – बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन
रुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 10 बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्टता का नया इतिहास रचते…
Read More » -
राज्य
देवभूमि में आस्था का महासंगम-बैसाखी पर देवलगढ़ गौरा देवी दरबार में भव्य भंडारा,जागरण और कन्या पूजन से गूंजा क्षेत्र
श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की पावन धरा पर आज 14 अप्रैल बैसाखी के शुभ अवसर पर आस्था,संस्कृति और सामाजिक समरसता…
Read More » -
राज्य
जसपुर में मूर्ति लगाने को लेकर विधायक आदेश चौहान और भाजपा पूर्व विधायक के बीच जमकर हंगामा
जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में ठाकुर मंदिर के सामने उस समय अफरा तफरी मच गई जब मूर्ति…
Read More » -
राज्य
(no title)
5 सूत्रीय मांगों को लेकर किसान पहुंचे कलेक्ट्रेट। हरिद्वार के रोशनाबाद स्थित कलेक्ट्रेट भवन में राष्ट्रीय किसान यूनियन (भानु) के…
Read More » -
राज्य
रुद्रपुर। अटरिया माँ का डोला आज शाम 4 बजे जगतपुरा से गाजे बाजे के साथ रम्पुरा पहुँचेगा।प्रेस को जारी विज्ञप्ति में अटरिया मन्दिर की महंत पुष्पा देवी ने बताया कि विगत दिनों 26 मार्च को माँ अटरिया का डोला पूरे विधि विधान से रम्पुरा से जगतपुरा स्थित मंदिर लाया गया था और उसके उपरांत भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए थे जिससे दूर-दराज से पहुंचे भक्तों ने माता के दरबार में प्रसाद चढ़कर अपनी मन्नतें मांगी व मां का आशीर्वाद प्राप्त किया, वही आज 15 अप्रैल को माँ अटरिया का डोला पूरे विधि विधान व पूजा अर्चना के बाद गाजे बाजे के साथ जगतपुरा से रम्पुरा स्थित मंदिर पहुँचेगा, जिसमें महंत पुष्पा देवी ने सभी भक्तों से ज्यादा से ज्यादा संख्या में पहुंचने की अपील की है
Read More » -
राज्य
सूबे मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने सभी जिलाधिकारियों की वर्चुअल बैठक लेते हुए कह कि राज्य में ग्रीष्म ऋतु के दौरान उच्च तापमान एवं शुष्क परिस्थितियों के कारण विभिन्न प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं, जो जन-जीवन एवं आधारभूत सेवाओं को प्रभावित करती हैं। इस अवधि में पेयजल स्रोतों में कमी आने से जल संकट की स्थिति बन जाती है, जबकि विद्युत की मांग में वृद्धि से आपूर्ति तंत्र पर दबाव बढ़ता है। सूखेपन के कारण वनाग्नि की घटनाओं में भी वृद्धि होती है, जिससे वन संपदा एवं पर्यावरण को क्षति पहुंचती है। इसके अतिरिक्त शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में आगजनी की घटनाएं, पेयजल आपूर्ति में व्यवधान तथा अन्य मौसमी चुनौतियां भी सामने आती हैं।मुख्य सचिव ने कहा कि इसके अतिरिक्त मैदानी जनपदों में हीट वेव की स्थिति विशेष रूप से जन-स्वास्थ्य के लिए गंभीर चुनौती उत्पन्न करती है। अत्यधिक तापमान के कारण लू लगने, डिहाइड्रेशन एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का खतरा बढ़ जाता है, जिससे बुजुर्गों, बच्चों, गर्भवती महिलाओं एवं बाहरी कार्य करने वाले श्रमिकों पर विशेष प्रभाव पड़ता है। ऐसी परिस्थितियों में स्वास्थ्य सेवाओं पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है तथा समय पर राहत एवं बचाव उपायों की आवश्यकता बढ़ जाती है। अतः हीट वेव के प्रभावी प्रबंधन हेतु पूर्व चेतावनी, जनजागरूकता एवं त्वरित प्रतिक्रिया व्यवस्था सुनिश्चित किया जाना अत्यंत आवश्यक है।जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि ग्रीष्म ऋतु तैयारी के संबंध में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक कर सभी अधिकारियों को निर्देशित कर दिया गया है। उन्होने बताया कि स्वास्थ्य विभाग को अस्पताल में दवाइयां, एंबुलेंस, मेडिकल टीम तैयार करने, गर्भवती महिलाओं का डाटा एकत्रित करने तथा सर्पदंस एंटी वेनम किट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, जिला चिकित्सालय में पर्याप्त रूप से रखे जाने, ग्रीष्म ऋतु की स्थिति में शिक्षण एवं पठन-पठान की समय अवधि में परिवर्तन किए जाने, ग्रीष्म ऋतु से संबंधित जानकारी का प्रचार प्रसार किया जाने हेतु शिक्षा विभाग को निर्देश दिए गये है। उन्होने बताया कि जल संस्थान और पेयजल विभाग को पेयजल लाइनों की मरम्मत कर शुद्ध पेयजल आपूर्ति किये जाने, खराब हैंडपंप आदि की समय पर मरम्मत करने के साथ ही पेयजल समस्या क्षेत्रों में सुचारू पेयजल हेतु वैकल्पिक व्यवस्था रखने के निर्देश दिये गये है। उन्होने विद्युत विभाग को निर्देश दिए कि ग्रीष्म ऋतु के दौरान सुचारू विद्युत आपूर्ति हेतु विद्युत उकरणों की व्यवस्थाएं रखने, निगर निकायों, बस अण्डो, चिकित्सालयों, निर्माण कार्य स्थलों में पर्याप्त प्याऊ, पेयजल,सेड आदि व्यवस्था करने के निर्देश दिये गये है। उन्होने कहा कि वनाग्नि पर प्रभावी रोक-थाम हेतु समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश प्रभागीय वनाधिकारियों को निर्देश दिये गये है। उन्होने बताया कि ग्रीष्मकाल हेतु आपदा प्रबंधन कार्यालय में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है।
बैठक में प्रभागीय वनाधिकारी यूसी तिवारी, अपर जिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्र, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी उमाशंकर नेगी आदि मौजूद थे। जिला…
Read More » -
राज्य
उड़ान योजना के अन्तर्गत पवन हंस द्वारा पंतनगर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर सेवाएं हुई प्रारम्भ। बुधवार को विधायक शिव अरोरा व जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने पंतनगर एयरपोर्ट से नौकुचियाताल के लिए प्रथम हैलीकॉप्टर सेवा का झण्डी दिखाकर व नारियल फोड़कर किया शुभारम्भ।विधायक शिव अरोरा ने शुभकामना देते हुए कहा कि पर्यटक व पहाड़ के विकास के दृष्टि से एक क्रांतिकारी कदम है। उन्होने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशन में देहरादून, अल्मोड़ा, नैनीताल, पंतनगर के लिए हेली सेवा प्रारम्भ की गयी है। इसके लिए मा0 विधायक ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि हेली सेवा प्रारम्भ होने से पहाड़ी क्षेत्र, नेपाल व उत्तराखण्ड की सीमा से लगे उत्तर प्रदेश के लोगों के लिए आवगमन में सुविधा का लाभ मिलेगा। उन्होने कहा पहाड़ की ओर जाने वाले पर्यटक हेली सेवा से आधे, पौने घण्टे में अल्मोड़ा, देहरादून, नैनीताल आसानी से पहुंच पायेगें, जिससे पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। उन्होने कहा यह पहल आम नागरिकों के लिए सुलभ, किफायती व विश्वसनीय हवाई परिवहन सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है जो आगे चलकर मिल का पत्थर साबित होगा।जिलाधिकारी नितिन सिंह ने कहा हेली सेवा देहरादून, नौकुचियाताल, अल्मोड़ा को जोड़ेगा। उन्होने कहा हेली सेवा शुरू होने से लोगों को काफी सुविधा मिलेगी व समय की भी बचत होगी। उन्होने कहा पंतनगर एयरपोर्ट को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर का एयरपोर्ट बनाया जा रहा है जिसका विस्तारिकरण कार्य का शीघ्र शुभारम्भ होगा। पंतनगर एयरपोर्ट के विस्तार से पंतनगर एयरपोर्ट नोयडा के जेवर व इन्दिरा गांधी एयरपोर्ट दिल्ली से जुड़ेगा व अन्तर्राष्ट्रीय उड़ानों का लाभ मिलेगा। उन्होने कहा एयरपोर्ट के विस्तार होने से औद्योगिक संस्थानों को भी काफी सुविधा मिलेगी।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, कौस्तुभ मिश्र, उप जिलाधिकारी मनीष बिष्ट, गौरव पाण्डेय,…
Read More » -
राज्य
(no title)
देश के प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने किए माँ डाट काली मंदिर के दर्शन। देहरादून,माँ डाट काली मनोकामना सिद्धपीठ के…
Read More » -
राज्य
मसूरी में अग्निशमन सेवा सप्ताह की शुरुआतरू ‘छोटी चिंगारी से बड़ा खतरा’, फायर सर्विस ने शहर को किया सतर्क मसूरी, 14 अप्रैल पर्यटन नगरी मसूरी में राष्ट्रीय अग्निशमन सेवा सप्ताह 2026 के तहत फायर सर्विस ने व्यापक जागरूकता अभियान चलाकर लोगों को आग से बचाव के प्रति सतर्क किया। “सुरक्षित स्कूल, सुरक्षित अस्पताल और जागरूक समाज मिलकर रोकें आग” थीम के साथ यह अभियान 14 अप्रैल से शुरू हुआ।अंतरराष्ट्रीय अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर फायर अधिकारी राजकुमार के नेतृत्व में फायर स्टेशन से मालिंगा चौक तक जागरूकता रैली निकाली गई। रैली के दौरान लोगों को बताया गया कि छोटी सी आग भी समय पर काबू न पाने पर बड़ा हादसा बन सकती है।फायर टीम ने आमजन को समझाया कि आग लगने के शुरुआती मिनट सबसे अहम होते हैं मौके पर मौजूद दो लोग मिलकर तुरंत आग बुझाने का प्रयास करें। पानी, रेत या कंबल का इस्तेमाल करें, बिना देर किए 112 नंबर पर सूचना दें। अग्निशमन विभाग ने संस्थानों के लिए भी जरूरी गाइडलाइन जारी की स्कूलों के लिए पुराने बिजली तार और खराब स्विच तुरंत बदलें आपातकालीन निकास द्वार हमेशा खाली रखें व अस्पतालों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के पास ज्वलनशील पदार्थ न रखें स्टाफ को फायर एक्सटिंग्यूशर चलाने की ट्रेनिंग दें। मरीजों को सुरक्षित निकालने की विशेष व्यवस्था रखें।फायर सर्विस ने लोगों को रोजमर्रा की जिंदगी में बरती जाने वाली सावधानियों पर भी जोर दिया जिसमें खाना बनाने के बाद गैस रेगुलेटर बंद करें। एक सॉकेट में ज्यादा उपकरण न लगाएंआग लगने पर झुककर बाहर निकलें, लिफ्ट का इस्तेमाल न करें, कपड़ों में आग लगने पर “स्टॉप, ड्रॉप एंड रोल” अपनाएं, माचिस-लाइटर बच्चों की पहुंच से दूर रखें।कार्यक्रम की शुरुआत में मुंबई अग्निकांड में शहीद हुए 67 अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि दी गई। अधिकारियों ने बताया कि इसी घटना के बाद से पूरे देश में यह सप्ताह मनाकर लोगों को जागरूक किया जाता है। अग्निशमन अधिकारी धीरज सिंह तड़ियाल ने कहा कि आग से बचाव सिर्फ फायर सर्विस की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सतर्कता से ही बड़े हादसों को रोका जा सकता है।
Read More » -
राज्य
संघर्ष की मशाल,जनसेवा की मिसाल-स्व.रणजीत सिंह भण्डारी पुन्नी को उमड़े जनसैलाब ने दी अश्रुपूर्ण श्रद्धांजलि
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड राज्य आंदोलन के जुझारू सिपाही,पूर्व छात्रसंघ सचिव हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य…
Read More » -
राज्य
बैसाखी पर सेवा का संकल्प,अंबेडकर जयंती पर स्वच्छता का संदेश-अलकनंदा तट से उठी जागरूकता की मिसाल
श्रीनगर गढ़वाल। बैसाखी पर्व और डॉ.भीमराव अंबेडकर की जयंती के पावन अवसर पर श्रीनगर में सामाजिक सरोकारों की एक प्रेरक…
Read More » -
राज्य
शाश्वत धाम लक्ष्मोली में गूंजेगा सनातन का शंखनाद-जेष्ठ माह में भव्य भागवत कथा,सैकड़ों विद्वानों का होगा आध्यात्मिक समागम
श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि श्रीनगर गढ़वाल के समीप स्थित पावन धरा लक्ष्मोली में इस जेष्ठ माह के द्वितीय सप्ताह में सनातन…
Read More »