Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेदेहरादून

देहरादून_मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में आयोजित की गई 7 वीं स्टेट ब्राॅडबैण्ड कमेटी की बैठक

देहरादून – मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में आज सचिवालय में 7वीं स्टेट ब्राॅडबैण्ड कमेटी की बैठक आयोजित की गई। इस दौरान 1 अप्रैल 2025 से आरम्भ होने वाले नेशनल ब्राॅडबैण्ड मिशन 2.0 (एनबीएम) के प्रभावी क्रियान्वयन को लेकर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य सचिव ने राज्य के ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में सर्वव्यापी एवं समान ब्राॅडबैण्ड सेवाओं की आसान पहुंच सुनिश्चित के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि राज्य में नेशनल ब्राॅडबैण्ड मिशन 2.0 के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में प्रभावी एवं प्रतिस्पर्धात्मक कनेक्टिविटी हेतु सैटेलाइट ब्राॅडबैण्ड को प्रोत्साहित किया जाए। सीएस ने पिटकुल व यूपीसीएल की मदद से आप्टिकल ग्राउण्ड वायर के उपयोग के प्रोत्साहन हेतु भी निर्देश दिए।

मुख्य सचिव ने कहा कि बीएसएनएल 4जी सेचुरेशन स्कीम का कार्य निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करे। उन्होंने विभिन्न विभागों द्वारा ई-सेवाएं प्रदान करने को लेकर एफटीटीएच की उपयोगिता के सम्बन्ध में आईटी विभाग को नियमित माॅनिटरिंग के निर्देश दिए। भारतनेट स्कीम के तहत राज्य के 1819 ग्राम पंचायतों में 14516 एफटीटीएच कनेक्शन दिए जा चुके हैं। सीएस ने बीएसएनएल से अवशेष 19 ONTs (Optical Network Terminals) में विद्युत कनेक्शन शीघ्र प्रदान करने के निर्देश दिए।

भारतनेट स्कीम की समीक्षा करते हुए मुख्य सचिव ने भारतनेट इंफ्रास्ट्रक्चर पर आधारित विभिन्न ग्रामीण योजनाओं एवं सेवाओं के संचालन की माॅनिटरिंग करने के निर्देश दिए। उन्होंने बिजली के खंभों पर एरियल केबल्स के रेगुलराइजेशन हेतु पाॅलिसी फ्रेमवर्क को जल्द से जल्द लागू करने हेतु आईटी विभाग, यूपीसीएल, शहरी विकास विभाग एवं स्मार्ट सिटी को निर्देश दिए।

इस दौरान बैठक में अपर सचिव निकिता खण्डेलवाल, विनीत कुमार सहित एडीजी टेलीकाॅम, राकेश कुमार सहित आईटी विभाग, बीएसएनएल, यूपीसीएल एवं पिटकुल के संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Check Also
Close