Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
किच्छा में भव्य रोड शो में उमड़ा जनसैलाब, संदीप अरोड़ा के समर्थन में महापौर विकास शर्मा ने किया जनसंपर्कएबीवीपी राष्ट्रवाद और शिक्षा के मुद्दों को लेकर आगे बढ़ने वाला संगठन: विकास शर्मामरणोपरांत भी दुनियां देखेंगी दर्शनलाल जी की आंखें, जाते-जाते दिया समाज को संदेश।सितारगंज पुलिस की कार्रवाई, दो गिरफ्तार92 पाउच कच्ची शराब बरामद,सितारगंज से शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के आरोप में युवक गिरफ्तारसितारगंज विधान सभा में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी में बालिका खिलाड़ियों ने दिखाया दमखमसितारगंज राधा अष्टमी पर सनातन धर्म मंदिर में गूंजे कृष्ण भजन, भक्ति में झूमे श्रद्धालुसितारगंज से 14 वर्षीय नाबालिग केरल से सकुशल बरामद, आरोपी गिरफ्तारअवैध तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तारकिच्छा के चुनावी रण में महापौर विकास शर्मा ने बनाया माहौल
Almora NewsBageshwar NewsBanbasaBhimtalChamoliChampawat NewsDehli newsDehradun NewsEducationGeneral KnowledgeHaldwani NewsHaridwarInteresting NewsJobLatest PostNainital NewsNationalNational NewsPauri GharwalPitthoragah NewsRanikhetRudrpurShrinagarSomeshwarUttar PradeshUttarakhand News

Uttrakhand News:आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा आईडी से मरीजों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंकेज में उत्तराखंड देश में दूसरे स्थान पर

आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत आभा आईडी से मरीजों का स्वास्थ्य रिकॉर्ड लिंकेज में उत्तराखंड देश में दूसरे स्थान पर है। जबकि उत्तर प्रदेश को पहला स्थान प्राप्त है। प्रदेश में अब तक 74 लाख से अधिक स्वास्थ्य रिकॉर्ड आभा आईडी से लिंक किया गया।

इसके अलावा आभा आईडी, अस्पतालों व चिकित्सकों का पंजीकरण, आभा आधारित ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरण की श्रेणियों में उत्तराखंड को पांच चरण पूरे करने में कामयाबी मिली हैं।राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण के अनुसार आयुष्मान भारत हेल्थ अकाउंट (आभा) नेटवर्क में हेल्थ रिकॉर्ड लिंक होने से मरीज देशभर के किसी भी अस्पताल में डॉक्टर के साथ स्वास्थ्य संबंधी परामर्श ले सकता है। इसके साथ ही रोग की जांच, लैब रिपोर्ट, उपचार व दवाइयां घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से प्राप्त कर सकते हैं। प्रदेश में आयुष्मान भारत के तहत देहरादून, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर में दो-दो, नैनीताल जिले में एक माइक्रो साइट से इलेक्ट्रॉनिक हेल्थ रिकॉर्ड बनाया जा रहा है।

🌸छह लाख मरीजों का ऑनलाइन ओपीडी पंजीकरणआयुष्मान भारत डिजिटल मिशन में प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों में 6,72,796 मरीजों ने अपना ओपीडी पंजीकरण कराया। इस सुविधा से मरीजों को पंजीकरण पर्चा बनाने के लिए लाइन में खड़ा नहीं होना पड़ा। वर्तमान में यह सुविधा एम्स ऋषिकेश, राजकीय मेडिकल कॉलेज देहरादून, श्रीनगर, अल्मोड़ा, जिला चिकित्सालय कोरोनेशन, पंडित हरगोविंद पंत जिला चिकित्सालय अल्मोड़ा व उप जिला चिकित्सालय रूड़की में संचालित है।

🌸8317 हेल्थ केयर प्रोफेशनल पंजीकृतडिजिटल हेल्थ सुविधा के लिए डॉक्टर, नर्स व आशा वर्करों का भी डाटाबेस तैयार किया जा रहा है। इन्हें डीजी डॉक्टर के रूप में मिशन में पंजीकृत किया जा रहा है। अब तक प्रदेश में 8317 हेल्थ केयर प्रोफेशनल पंजीकृत किए जा चुके हैं। इसके अलावा अस्पताल, हेल्थ क्लीनिक, जांच सेंटर, प्रयोगशालाओं, इमेजिंग सेंटर, फार्मेसी का भी पंजीकरण कराया जा रहा है। इसमें 7423 हेल्थ फैसिलिटी रजिस्टर्ड हो चुकी है।राज्य की कम आबादी होने के बावजूद हेल्थ रिकॉर्ड लिंकेज के मामले में उत्तराखंड ने देशभर में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। जो लोगों के स्वास्थ्य के प्रति राज्य सरकार की संवदेनशीलता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। सरकार ने प्रदेश में शत-प्रतिशत लोगों की आभा आईडी बनाने का लक्ष्य तय किया है। जिससे लोगों को डिजिटल माध्यम से भी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाया जा सके।- डॉ. धन सिंह रावत, स्वास्थ्य मंत्री

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close