Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

बाज़ार,तकनीकी और जैविक खेती से जुडें कृषक –
हरिद्वार 03 मई । भारतीय किसान यूनियन (सर्व) के अंतरराष्ट्रीय संरक्षक स्वामी अनंतबोध चैतन्य ने आव्हान किया है कि हरित क्रांति के खट्टे-मीठे अनुभवों के बाद अब किसानों के तकनीकी,बाजार और जैविक खेती से जुडना समय की मांग है ।

वे यहां हरिद्वार के कनाल में यूनियन की महत्वपूर्ण बैठक को उद्बोधन दे रहे थे । बैठक में यूनियन की कोर कमेटी गठन और जैविक खेती पर कार्यशाला आयोजित करने के निर्णय के साथ – साथ मुख्य मंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा यूनियन के वरिष्ठ राष्ट्रीय प्रवक्ता रवीन्द्र नाथ कौशिक को सूचना विभाग की विज्ञापन संबद्धता समिति में मनोनीत करने पर अभिनंदन किया गया।

स्वामी अनंतबोध चैतन्य ने कहा कि आज भी देश की आधी कार्यकारी जनसंख्या कृषि पर निर्भर है जबकि देश की समृद्धि में कृषि का योगदान 15-20 प्रतिशत भी नही है। हरित क्रांति ने देश को अन्न में आत्मनिर्भर जरूर बनाया लेकिन उसने मिट्टी की उर्वरता समाप्त कर दी और अन्न को कैंसर जैसे रोगों का प्रसारक बना दिया. आज उर्वरकों और कंपनियों के बीज से खेती लाभकारी नही रही । इसलिए कृषकों को जैविक खेती की ओर रुख कर केवल गेहूं,चावल, गन्ने को छोड बाजार की मांग के अनुरूप उत्पादन का विकल्प अपनाना होगा।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं उत्तराखंड प्रभारी अनिल शर्मा ने कहा कि शीघ्र ही केंद्रीय सडक परिवहन मंत्री नितिन गड़करी, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा पशुपालन एवं डेरी विकास और कौशल विकास मंत्री सौरभ बहुगुणा से यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मिलकर कृषक समस्याओं के समाधान की मांग करेगा । उन्होने कहा कि किसानों की भूमि अधिग्रहित कर बन रहे हाईवे पर किसानों से टोलटैक्स की वसूली अन्यायपूर्ण है । अमेरिका जैसे देशों में कृषि को भारी अनुदान मिलता है लेकिन भारत में कृषक को कोई सुविधा नही है ।

राष्ट्रीय वरिष्ठ प्रवक्ता रवीन्द्र नाथ कौशिक ने कहा कि किसानों को सरकार से जो सुविधा दी भी जा रही है,उसे भ्रष्ट गैर कृषक हडप रहे हैं । इसे रोके जाने की आवश्यकता है । उन्होने भाकियू (सर्व) की रचना की प्रशंसा करते हुए कहा कि किसी और किसान संगठन में इतनी बड़ संख्या में महिला कृषक नही जुडी हुईं हैं। उन्होने प्रस्ताव किया कि यूनियन कृषकों के सर्वश्रेष्ठ संगठक को स्वामी सहजानंद सम्मान देना शुरु करे ।

महिला राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीमती रश्मि चौधरी ने कहा कि अधिकाधिक सक्रिय महिला कृषकों को संगठन से जोड़ा जायेगा ।
इस अवसर पर प्रदेश प्रभारी अनिल शर्मा ने श्री तुषार कौशिक को राष्ट्रीय संगठन महामंत्री तथा श्री सूर्यप्रकाश शर्मा को राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी बनाने की घोषणा की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष श्री प्रमोद राठौर ने की। इस अवसर पर राष्ट्रीय महामंत्री तथा कुमाऊ प्रभारी राजीव थपलियाल, राष्ट्रीय सह मीडिया प्रभारी राजकुमार ग्रोवर, राष्ट्रीय सचिव डॉक्टर राजकुमार सैनी, राष्ट्रीय महिला सचिव अरुणा शर्मा, सचिव एपी शर्मा, प्रदेश प्रवक्ता राज कमल गोयल, प्रदेश महामंत्री रेणु चौहान, प्रदेश कोषाध्यक्ष सचिन, प्रदेश सचिव रमेश चंद नौडियाल,देहरादून जिलाध्यक्ष सागर कपिल,.महानगर अध्यक्ष श्रीधर शर्मा,प्रदेश मीडिया प्रभारी परेश नानावती तथा संदीप शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट राघव गुप्ता, श्रीकांत आर्य तथा नसीम अहमद , गढ़वाल मंडल प्रभारी राजेश शर्मा आदि भी मौजूद थे ।

Check Also
Close