Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

सेवा,संस्कार और स्वच्छता का संगम-शंकर मठ में भागीरथी कला संगम का प्रेरणादायी अभियान


श्रीनगर गढ़वाल। देवभूमि उत्तराखंड की आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक धरा श्रीनगर में सामाजिक जागरूकता और सेवा भाव का एक प्रेरणादायी उदाहरण उस समय देखने को मिला,जब सामाजिक एवं सांस्कृतिक संस्था भागीरथी कला संगम के तत्वावधान में प्राचीन शंकर मठ मंदिर (एसएसबी परिसर) में वृहद स्वच्छता अभियान चलाया गया। रविवार 3 मई की प्रातःकालीन बेला में सुबह 6 बजे संस्था के समर्पित एवं कर्मठ सदस्य मंदिर परिसर में एकत्रित हुए और पूरे उत्साह,अनुशासन एवं सेवा भावना के साथ सफाई अभियान का शुभारंभ किया। लगभग ढाई घंटे तक चले इस विशेष अभियान में सभी सदस्यों ने तन-मन से योगदान देते हुए मंदिर परिसर को स्वच्छ,सुंदर और व्यवस्थित स्वरूप प्रदान किया। बताया गया कि हाल ही में आए तूफान के कारण मंदिर परिसर के आसपास भारी मात्रा में कूड़ा-करकट जमा हो गया था,जिसे संस्था के जांबाज सदस्यों ने युद्ध स्तर पर हटाकर पूरी तरह साफ किया। इस दौरान सदस्यों का जोश,समर्पण और एकजुटता देखते ही बन रही थी,मानो यह केवल सफाई नहीं बल्कि अपनी सांस्कृतिक धरोहर के प्रति श्रद्धा और जिम्मेदारी का जीवंत प्रदर्शन हो। इस अवसर पर शंकर मठ के महंत महादेव प्रसाद उनियाल ने संस्था के इस सराहनीय कार्य के लिए हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भागीरथी कला संगम के सदस्य आज समाज के लिए एक मिसाल प्रस्तुत कर रहे हैं। उनका यह प्रयास न केवल स्वच्छता का संदेश देता है,बल्कि समाज को जागरूक करने की दिशा में भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। संस्था के सचिव पदमेंद्र रावत ने कहा कि संस्था विगत कई वर्षों से श्रीनगर एवं आसपास के क्षेत्रों में निःस्वार्थ भाव से स्वच्छता अभियान चला रही है। मुझे गर्व है कि मैं भी इस संस्था का एक सक्रिय कार्यकर्ता हूं,जो समाजहित में निरंतर कार्यरत है। वहीं संस्था के कोषाध्यक्ष हरेंद्र तोमर एवं सांस्कृतिक सचिव संजय कोठारी ने कहा कि संस्था के कार्यों से प्रेरित होकर शहर के अनेक बुद्धिजीवी वर्ग के लोग भी इससे जुड़ रहे हैं,जो संस्था के प्रयासों की सराहना करते हुए सहयोग दे रहे हैं। संस्था अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद बड़थ्वाल ने महंत जी का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित सदस्यों का उत्साहवर्धन किया और कहा कि हमें इसी प्रकार निरंतर समाजहित में कार्य करते रहना चाहिए। स्वच्छता और सेवा ही हमारी पहचान बने। कार्यक्रम के अंत में संस्था के वरिष्ठ संरक्षक रमेश चंद्र थपलियाल ने सभी सदस्यों के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि सच्ची सेवा वही है जिसमें अहंकार न हो। संस्था के सदस्य स्वच्छ और निर्मल भाव से कार्य कर रहे हैं,जो वास्तव में अनुकरणीय है। उन्होंने उपस्थित एवं अनुपस्थित सभी सदस्यों के प्रति आभार एवं अभिनंदन प्रकट किया। इस दौरान वरिष्ठ सदस्य भगत सिंह विष्ट,धर्मेन्द्र,रवि पुरी,रघुवीर सिंह रावत,मदन गड़ोई सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। अंततः यह स्वच्छता अभियान न केवल एक सामाजिक कार्य रहा,बल्कि यह एक सांस्कृतिक और आध्यात्मिक जागरण का भी प्रतीक बनकर उभरा,जिसने समाज को यह संदेश दिया कि-जब जागरूक नागरिक एकजुट होते हैं,तो परिवर्तन निश्चित होता है।

Check Also
Close