Sunday 21/ 06/ 2026 

Bharat Najariya
निरंकारी मिशन का योग दिवसरोज़गार की तलाश में नोएडा की एक निजी कंपनी में काम करने गए काशीपुर निवासी युवक समीर की अपने ही सहकर्मियों की कथित शरारत के कारण दर्दनाक मौत हो गई।उत्तराखण्ड राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग को मिला प्रतिष्ठित गोल्ड स्कॉच अवॉर्ड*सामूहिक कन्या विवाह समारोहमसूरी में ‘वीआईपी रौब’ दिखाना पड़ा महंगा, हूटर-लालबत्ती लगी दिल्ली की कार सीजको माननीय आबकारी आयुक्त महोदया के आदेशानुसार क्षेत्र-03 काशीपुर, ऊधम सिंह नगर में संयुक्त आबकारी आयुक्त कुमायूॅ मण्डल हल्द्वानी श्री केे0 के0 काण्डपाल एवं जिला आबकारी अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री महेन्द्र सिंह बिष्ट के निर्देशन में ग्राम कलियावाला और गढीहुसैन में अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए जनपदीय प्रवर्तन दल, क्षेत्र -04 बाजपुर व क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला और गढ़ीहुसैन में संयुक्त रुप से दबिश दी गई। दबिश के दौरान ग्राम कलियावाला से कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर पर तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान कुलदीप सिंह पुत्र सुरेन्द्र सिंह के घर से 30 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई, जिस पर कुलदीप सिंह के भाई संदीप पुत्र सुरेन्द्र सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज किया गया। ग्राम कलियावाला में एक अन्य घर की तलाशी के दौरान लगभग 50 ली0 अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। पिंकी कौर पत्नी रोहित सिंह के खिलाफ आबकारी अधिनियम की धारा 60 में मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जा रही हैै। इसी तरह ग्राम गढ़ी हुसैन में तलाशी के दौरान 35 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई। जिसमें अज्ञात के विरुद्ध अपराध दर्ज किया गया। टीम में महेंद्र सिंह बिष्ट, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 04 बाजपुर, धर्मेन्द्र सिंह, आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 03 काशीपुर, कैलाश भट्ट प्रधान आबकारी सिपाही, सुमन आर्या आबकारी सिपाही, नैनिका राणा आबकारी सिपाही व जनपदीय प्रवर्तन का स्टाफ मौजूद रहें। कार्यवाही आगे भी जारी रहेगी।वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली पर्यटन स्वरोजगार योजना एवं पं0 दीनदयाल उपाध्याय गृह आवास (होम स्टे) विकास योजना हेतू बैठकभीषण गर्मी से राहत के लिए पर्यावरण मित्रों को बांटे ग्लूकोज पैकेट और कैपरम्पुरा में 23 लाख की सड़क की सौगातपरशुराम चौक कट बंद करने के विरोध में कांग्रेस का अनोखा प्रदर्शन, सड़क पर उल्टा चलकर और काले झंडे दिखाकर जताया विरोध
राज्य

आंधी-तूफान का तांडव-बीजीआर महाविद्यालय परिसर में वाहनों पर गिरे विशाल पेड़,फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा खतरा


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में बीती रात आए तेज आंधी-तूफान ने जहां आम जनजीवन को प्रभावित किया,वहीं श्रीनगर स्थित बीजीआर महाविद्यालय परिसर में एक गंभीर स्थिति उत्पन्न हो गई। तूफान की चपेट में आकर परिसर में खड़े वाहनों के ऊपर दो विशाल और भारी पेड़ गिर पड़े,जिससे वाहनों को भारी क्षति पहुंची और अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही जिला नियंत्रण कक्ष पौड़ी द्वारा फायर स्टेशन पौड़ी को तत्काल सूचित किया गया। सूचना मिलते ही फायर यूनिट ने बिना समय गंवाए आवश्यक उपकरणों के साथ घटनास्थल के लिए रवाना होकर अपनी तत्परता का परिचय दिया। मौके पर पहुंची फायर टीम ने स्थिति का जायजा लेते हुए पाया कि तेज तूफान के कारण दो बड़े पेड़ जड़ से उखड़कर सीधे वाहनों पर गिर गए थे,जिससे दोनों वाहन बुरी तरह दब गए और क्षतिग्रस्त हो गए। परिस्थिति की गंभीरता को समझते हुए फायर कर्मियों ने अत्यंत सतर्कता और पेशेवर कुशलता का परिचय देते हुए लकड़ी काटने वाली मशीन का प्रयोग किया। फायर टीम ने बड़े ही सुनियोजित तरीके से पेड़ों को छोटे-छोटे हिस्सों में काटकर हटाया,ताकि वाहनों को और अधिक नुकसान न पहुंचे। टीम के समन्वित प्रयासों और अथक मेहनत के चलते कुछ ही समय में रास्ता पूरी तरह साफ कर दिया गया और दबे हुए वाहनों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई,हालांकि दोनों वाहनों को आंशिक क्षति पहुंची है। स्थानीय लोगों और प्रत्यक्षदर्शियों ने फायर टीम की त्वरित कार्रवाई और दक्षता की सराहना करते हुए कहा कि यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती,तो नुकसान और अधिक बढ़ सकता था। यह घटना एक बार फिर दर्शाती है कि आपदा की घड़ी में फायर सेवा की सक्रियता और तत्परता किस प्रकार बड़े खतरे को टालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

Check Also
Close