bharatnajariya
-
राज्य
जेसीज में ‘1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ पर प्रेरणादायक सत्र आयोजितविकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप छात्रों को उद्यमिता और नवाचार के लिए किया प्रेरित’जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में 1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप छात्रों में उद्यमिता, नवाचार एवं व्यावहारिक समस्या-समाधान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री प्रियंका शर्मा, विकसित भारत लीडर PMO, ग्लोबल डायरेक्टर-स्ट्रेटेजी एंड ग्रोथ, कॉनसैट ओराही तथा गूगल फॉर एजुकेशन की रणनीतिक साझेदार उपस्थित रहीं। उन्होंने मीडिया, शिक्षा, प्रौद्योगिकी एवं स्टार्ट-अप क्षेत्रों में अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को नवाचार अपनाने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।सुश्री अनन्या भारद्वाज, बिजनेस डेवलपमेंट, कॉनसैट ओराही, ने बताया कि ‘1 मिलियन फाउंडर्स’ पहल किस प्रकार कम उम्र से ही छात्रों को उद्यमी बनने की दिशा में तैयार कर रही है।सत्र में सहायक टीम के रूप में श्री शोएब खान-टेक लीड, कॉनसैट ओराही, सुश्री श्वेता नैन-गूगल AI प्रोग्राम्स लीड तथा श्री मयंक शर्मा-पार्टनरशिप्स हेड, कॉनसैट ओराही ने भी भाग लिया और छात्रों के प्रश्नों का समाधान किया।विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा, “ऐसे सत्र विद्यार्थियों को वैश्विक सोच और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। यह विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”विद्यालय के निदेशक ने बताया कि जेसीज पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर आभार व्यक्त किया गया।
Read More » -
राज्य
रुद्रपुर मटके वाली गली मे चार शोरूम मे चोरी की वारदात पर विधायक शिव अरोरा ने दुकानों का किया दौरा
विधायक ने एसपी सिटी उत्तम नेगी से दूरभाष पर की वार्ता बोले चोरी का हो जल्द से जल्द खुलासा रुद्रपुर।…
Read More » -
राज्य
भाजपा सरकार की महंगाई से जनता त्रस्त : रवि छाबड़ासमाजवादी पार्टी ने काशीपुर में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतलाकाशीपुर। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को काशीपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी Party के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने किया।इस दौरान रवि छाबड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में अचानक की गई वृद्धि ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर बाजार में मिलने वाली रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। इससे मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के परिवारों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकार लगातार आर्थिक बोझ डाल रही है। हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से आम लोगों की रसोई का बजट भी बिगड़ गया है।रवि छाबड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय महंगाई बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद नाजिम सैफी, काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद महमूद अली, सरदार विक्की सिंह, मोहम्मद आरिफ सलमानी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नईम चौधरी, मोहम्मद महीगीर सहित समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Read More » -
राज्य
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने फिर रचा इतिहास – कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शनरुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में इतिहास दोहराते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत सफलता के साथ-साथ उच्च उपलब्धियों का प्रतीक बनकर उभरा है, जिसने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को एक बार फिर सिद्ध किया है।विद्यालय की मेधावी छात्रा सुनंदा खंडेलवाल ने ह्यूमैनिटीज वर्ग में 98.6% अंक प्राप्त कर शहर में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी यह सफलता उनके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प, समयबद्ध अध्ययन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।कॉमर्स वर्ग में लावेन्या गर्ग (97%) तथा नमन धौंडियाल (97%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के इन शानदार परिणामों से पूरे विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा क्षेत्र में अत्यंत गर्व और हर्ष का वातावरण व्याप्त है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी उच्चतम सफलता प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर जी एवं प्राचार्य श्री चेतन चौहान जी ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा विद्यालय के उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।उन्होंने विशेष रूप से सुनंदा खंडेलवाल की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के परिणाम न केवल विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि दसवीं के ऐतिहासिक परिणाम के बाद बारहवीं का परिणाम भी विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।विद्यालय प्रशासन एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।यह सफलता इस तथ्य को पुनः स्थापित करती है कि दृढ़ निश्चय, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
Read More » -
राज्य
जेसीज का 12वीं बोर्ड परीक्षा में ह्यूमिनिटीज एवं विज्ञान वर्ग में जिले में उत्कृष्ट परिणाम
जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर का बारहवीं कक्षा का परीक्षाफल सर्वोत्तम रहा। जिसमें प्राची मटेला ने ह्यूमिनिटीज में 98.6% अंक लेकर…
Read More » -
राज्य
भारतीय मजदूर संघ के कम्पनी गेट के बाहर लगे यूनियन के झंडे को सिडकुल प्रशासन द्वारा हटाने के विषय पर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापनविधायक बोले श्रमिकों के मन सम्मान से खिलाफ बर्दाश्त नहीं होगाजिला अधिकारी ने एडीएम के नेतृत्व मे कमेटी गठन के दिये निर्देश, जल्द होगा समधान
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौपा।विधायक शिव अरोरा…
Read More » -
राज्य
रेनबो पब्लिक स्कूल के 12वीं का परीक्षाफल अधिकतम शत प्रतिशत अंको के साथ शत प्रतिशत रहा
रुद्रपुर सी.बी.एस.ई की 12वीं कक्षा का परीक्षाफल घोषित किया गया जिसमे रेनबो पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा।…
Read More » -
राज्य
नीट परीक्षा पेपर लीक पर भड़के सामाजिक कार्यकर्ता, सुशील गाबा ने जताई नाराजगी
एनटीए पर लगाए गंभीर आरोप रुद्रपुर। सामाजिक कार्यकर्ता एवं पूर्व छात्रसंघ उपाध्यक्ष सुशील गाबा ने नीट परीक्षा पेपर लीक प्रकरण…
Read More » -
राज्य
विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के तहत महेशपुरा चेक पोस्ट पर आबकारी विभाग की सघन चेकिंगबाजपुर। माननीय आबकारी आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष सघन प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत अपराध निरोध क्षेत्र-4 बाजपुर की टीम द्वारा महेशपुरा चेक पोस्ट पर सघन वाहन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान का उद्देश्य अवैध मादक द्रव्यों के निर्माण, बिक्री एवं भंडारण पर प्रभावी रोक लगाना रहा।चेकिंग अभियान के दौरान कुल 35 वाहनों की गहन जांच की गई। आबकारी विभाग की टीम ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखते हुए वाहनों की तलाशी ली तथा लोगों से आवश्यक पूछताछ भी की।अभियान में आबकारी निरीक्षक महेंद्र सिंह बिष्ट के नेतृत्व में प्रधान आबकारी सिपाही पवन कुमार कम्बोज, आबकारी सिपाही वंदना घिल्डियाल, अर्चना यादव एवं रेनुका बोरा मौजूद रहे। विभाग द्वारा बताया गया कि अवैध शराब एवं मादक पदार्थों के खिलाफ इस प्रकार के अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे।
Read More » -
राज्य
नीट पेपर लीक के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केन्द्र सरकार का पुतला
रूद्रपुर। नीट यूजी परीक्षा में सामने आई कथित गड़बड़ियों, पेपर लीक और अव्यवस्थाओं को लेकर महानगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी…
Read More » -
राज्य
इंटर डीपीएस नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में डीपीएस रुद्रपुर का शानदार प्रदर्शन जीता गोल्डनिशानेबाजी प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और रजत पदकरुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने इंटर डीपीएस नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप 2026 में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम राष्ट्रीय स्तर पर गौरवान्वित किया। यह प्रतियोगिता 1 मई से 3 मई तक डी० पी० एस० यमुनानगर में आयोजित की गई, जिसमें देशभर के डीपीएस विद्यालयों के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने भाग लिया।प्रतियोगिता के 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में डीपीएस रुद्रपुर के खिलाड़ियों ने अपनी एकाग्रता, सटीक निशानेबाजी एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन से सभी को प्रभावित किया।धैर्य डांगी ने व्यक्तिगत वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि सिमरजीत सिंह भुल्लर ने व्यक्तिगत वर्ग में रजत पदक जीतकर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।इसके अतिरिक्त, धैर्य डांगी, सिमरजीत सिंह भुल्लर एवं यश कुमार मिश्रा की टीम ने बेहतरीन तालमेल और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर पिस्टल टीम इवेंट में स्वर्ण पदक अपने नाम किया। खिलाड़ियों की इस उपलब्धि ने विद्यालय परिवार को गौरवान्वित कर दिया।विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर तथा प्रधानाचार्य श्री चेतन चौहान ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, अनुशासन, समर्पण एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है।विद्यालय प्रबंधन ने कहा कि डीपीएस रुद्रपुर सदैव विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ खेलों में भी उत्कृष्ट अवसर प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है तथा विद्यार्थियों की यह सफलता अन्य छात्रों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी।“डीपीएस रुद्रपुर — जहां प्रतिभा बनती है पहचान और सपने बनते हैं उपलब्धियां।”
Read More » -
राज्य
अग्रसेन चौक से शिफ्ट होगा मजदूर अड्डा
अब नगर निगम के पास खाली भूखंड में जुटेंगे श्रमिक महापौर विकास शर्मा ने अधिकारियों के साथ किया स्थलीय निरीक्षण…
Read More » -
राज्य
विकास की मुख्यधारा से जुड़ रहा है हर वार्डः विकास शर्मा
महापौर ने कृष्णा कॉलोनी में किया सीसी मार्ग एवं नाली निर्माण का शिलान्यास रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा ने वार्ड नंबर…
Read More » -
राज्य
ब्राह्मण महासभा ने मेयर विकास शर्मा के लिए मांगी अतिरिक्त सुरक्षा
जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, भू-माफियाओं से जान का खतरा बताते हुए राज्यपाल के नाम भेजा पत्र रूद्रपुर। रूद्रपुर के महापौर…
Read More » -
राज्य
जनपद में विकास और स्वरोजगार को मिलेगी नई रफ्तार-सीडीओ अशोक जोशी ने बैंकर्स को दिए सख्त निर्देश
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में विकास योजनाओं को धरातल तक प्रभावी रूप से पहुंचाने तथा आमजन को बैंकिंग एवं…
Read More » -
राज्य
हिमालयी कृषि को नई उड़ान-हैप्रेक की वैज्ञानिक तकनीक से बच की खेती में क्रांति
श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड के हिमालयी क्षेत्रों में औषधीय एवं सुगंधित पौधों की खेती को नई दिशा देने वाला एक महत्वपूर्ण…
Read More » -
राज्य
गुरु हरदेव सिंह महाराज का समर्पण दिवस श्रद्धा,भक्ति और मानवता के संदेश के साथ मनाया गया
श्रीनगर गढ़वाल। संत निरंकारी सत्संग भवन श्रीनगर में बुधवार को बाबा हरदेव सिंह महाराज का समर्पण दिवस श्रद्धा,भक्ति और आध्यात्मिक…
Read More » -
राज्य
बेस अस्पताल में पूर्व सैनिकों का अनुशासन-शराबियों पर सख्ती,मरीजों की सुरक्षा सर्वोपरि
श्रीनगर गढ़वाल। राजकीय बेस अस्पताल श्रीनगर में मरीजों की सुरक्षा,अनुशासन और शांतिपूर्ण उपचार व्यवस्था बनाए रखने के लिए तैनात पूर्व…
Read More » -
राज्य
जेसीज का 12वीं बोर्ड परीक्षा में ह्यूमिनिटीज एवं विज्ञान वर्ग में जिले में उत्कृष्ट परिणाम
जेसीज पब्लिक स्कूल रुद्रपुर का बारहवीं कक्षा का परीक्षाफल सर्वोत्तम रहा। जिसमें प्राची मटेला ने ह्यूमिनिटीज में 98.6% अंक लेकर…
Read More » -
राज्य
भारतीय मजदूर संघ के कम्पनी गेट के बाहर लगे यूनियन के झंडे को सिडकुल प्रशासन द्वारा हटाने के विषय पर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापनविधायक बोले श्रमिकों के मन सम्मान से खिलाफ बर्दाश्त नहीं होगाजिला अधिकारी ने एडीएम के नेतृत्व मे कमेटी गठन के दिये निर्देश, जल्द होगा समधान
रुद्रपुर। विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे भारतीय मजदूर संघ के प्रतिनिधिमंडल ने जिला अधिकारी को ज्ञापन सौपा।विधायक शिव अरोरा…
Read More » -
राज्य
दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने फिर रचा इतिहास – कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शनरुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में इतिहास दोहराते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत सफलता के साथ-साथ उच्च उपलब्धियों का प्रतीक बनकर उभरा है, जिसने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को एक बार फिर सिद्ध किया है।विद्यालय की मेधावी छात्रा सुनंदा खंडेलवाल ने ह्यूमैनिटीज वर्ग में 98.6% अंक प्राप्त कर शहर में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी यह सफलता उनके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प, समयबद्ध अध्ययन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।कॉमर्स वर्ग में लावेन्या गर्ग (97%) तथा नमन धौंडियाल (97%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के इन शानदार परिणामों से पूरे विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा क्षेत्र में अत्यंत गर्व और हर्ष का वातावरण व्याप्त है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी उच्चतम सफलता प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर जी एवं प्राचार्य श्री चेतन चौहान जी ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा विद्यालय के उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।उन्होंने विशेष रूप से सुनंदा खंडेलवाल की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के परिणाम न केवल विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि दसवीं के ऐतिहासिक परिणाम के बाद बारहवीं का परिणाम भी विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।विद्यालय प्रशासन एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।यह सफलता इस तथ्य को पुनः स्थापित करती है कि दृढ़ निश्चय, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।
Read More » -
राज्य
आर्ट ऑफ लिविंग की स्थानीय इकाई ने संस्था के संस्थापक श्री श्री रविशंकर जी के अवतरण दिवस के पूर्व दिवस पर राजकीय संयुक्त उपजिला चिकित्सालय में रक्तदान किया गया व रोगियों को फल वितरण किया गया।इस अवसर पर उपस्थित साधकों ने सेवा,समर्पण और सत्संग का संकल्प लिया गया।श्री श्री रविशंकर जी द्वारा मानवता के लिए किए जा रहे प्रयासों में स्वयं को आत्मसात करने की बात कही गई।रक्त दान में शामिल सुदर्शन बिष्ट,मंजू,वीना नेगी,मनीष पांडे,उर्मिला पांडे,आशीष पंवार,उषा चौधरी आदि का संस्था के सदस्यों का अस्पताल प्रबंधन ने सराहना की।संस्था ने इस अवसर पर रोगियों को फल वितरण भी किया गया। इस अवसर पर संस्था के कई स्वयं सेवी उपस्थित रहे।
Read More » -
राज्य
उत्तराखंड में फॉरेंसिक सेवाओं की डिजिटल क्रांति,मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ने शुरू की हाईटेक एमएलसी व्यवस्था
श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक से जोड़ते हुए राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर ने उत्तराखंड में फॉरेंसिक और मेडिको-लीगल…
Read More » -
राज्य
जिला गंगा समिति की बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में लेते हुए मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी ने नगर निकायों को निर्देश दिये कि जनपद में शतप्रतिशत सरकारी व निजी सीवर टैंक वाहनों में जीपीएस अवश्य लगवाये व उनकी निगरानी भी करें। उन्होने कहा कि जो निजी सीवर टैंक वाहन पंजीकरण न कराकर कार्य कर रहे है उनके खिलाफ कड़ी कार्यवाही करते हुए उन्हे सीज किया जाये। उन्होने कहा कि सीवर टैंक वाहन एसटीपी प्लांट में ही सीवर डालें, अन्य जगह सीवर डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की जाये। उन्होने नगर आयुक्त नगर निगम काशीपुर व अधिशासी अधिकारी नगर पालिका किच्छा को एक माह के भीतर कूड़ा निस्तारण कराने फोटोग्राफ भी उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। उन्होने कहा कि लिगेसी वेस्ट को नियमित निस्तारण कराते रहे, कही भी कूड़ा डम्प न किया जाये। उन्होने खटीमा में एफएसटीपी प्लांट लगाने हेतु अधिशासी अभियंता पेयजल निगम स्टीमेट बनाकर शासन को पत्र भेजने के निर्देश दिये।मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायतराज अधिकारी को सख्त निर्देश दिये कि ग्राम पंचायतो में कूड़ा निस्तारण हेतु 15 दिन के भीतर नगर निकायों से ओएमयू कराकर अवगत कराना सुनिश्चित करें। उन्होने कहा कि ग्राम पंचायतो से निकलने वाले कूड़े को नजदीकी निकायो में भेजने के निर्देश डीपीआरओ को दिये। उन्होनेे क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड अधिकारी को निर्देश दिये कि औद्योगिक संस्थानों में नियमित निरीक्षण करें व बिना ट्रीट किये पानी यदि कोई नदी, नालों में पानी डालता है तो उसके खिलाफ कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होने प्राइवेट व सकारी चिकित्सालयों से प्रतिदिन निकलने वाला बायोमेडिकल वेस्ट का मानकों के अनुसार निस्तारण कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिये। उन्होने सभी विभागीय अधिकारियों को नमामि गंगे व एनजीटी के गाइड लाइनों का अनुपालन करने के निर्देश दिये।
बैठक में डीएफओ यूसी तिवारी, अधिशासी अभियंता पेयजल निगम सुनील जोशी, एसीएमओ डाॅ0 डीपी सिंह, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड…
Read More » -
राज्य
विज्ञान नवाचार और युवा सोच का महाकुंभ-एचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस पर गूंजा आत्मनिर्भर भारत का संकल्प
श्रीनगर गढ़वाल। हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस के अवसर पर विज्ञान,नवाचार और तकनीकी चेतना का प्रेरणादायी…
Read More » -
राज्य
पैठाणी महाविद्यालय का प्रथम वार्षिकोत्सव बना ऐतिहासिक-उच्च शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने की विकास योजनाओं की झड़ी
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। गढ़वाल की शांत,सुरम्य एवं शैक्षिक चेतना से ओत-प्रोत धरती पैठाणी सोमवार को उस समय उल्लास,संस्कृति और शिक्षा के…
Read More » -
राज्य
पौड़ी की वादियों से मिला अपनापन कभी नहीं भूलूंगा-भावुक विदाई में छलका मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत का आत्मीय जुड़ाव
पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पर्वतीय जनपद पौड़ी की शांत वादियों में शुक्रवार का दिन प्रशासनिक आत्मीयता,सम्मान और भावुक क्षणों का साक्षी बना।…
Read More »