Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग

वेद निकेतन आश्रम में पुलिस,प्रशासन और एटीएस का संयुक्त ऑपरेशन,SOP के तहत मॉक अभ्यास

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में आतंकी घटनाओं से निपटने की तैयारियों के तहत आज थाना लक्ष्मणझूला क्षेत्र अंतर्गत वेद निकेतन आश्रम में एक मॉक ड्रिल आयोजित की गई। इस मॉक ड्रिल का नेतृत्व क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार द्वारा किया गया। संवेदनशील सूचना की त्वरित प्रतिक्रिया हेतु पुलिस विभाग की विभिन्न टीमों,प्रशासन,चिकित्सा विभाग,फायर ब्रिगेड,वायरलेस यूनिट एवं एटीएस (Anti-Terrorist Squad) ने संयुक्त रूप से इस मॉक ऑपरेशन को अंजाम दिया। संपूर्ण कार्यवाही मानक संचालन प्रक्रिया (SOP) के अनुसार सुनियोजित ढंग से की गई। मॉक ड्रिल का उद्देश्य आतंकी गतिविधियों की आशंका के दृष्टिगत सभी संबंधित एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित करना,संसाधनों की तत्परता की जांच करना तथा आपातकालीन स्थिति में त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करना था। सफलता पूर्वक सम्पन्न हुई इस कार्रवाई से क्षेत्रीय सुरक्षा व्यवस्था की प्रभाव शीलता और तैयारियों का मूल्यांकन भी संभव हो पाया। साथ ही मॉक ड्रिल की विस्तृत रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को प्रेषित की गयी।