Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

गंदगी फैलाने पर नगर निगम ने पांच लोगों के काटे चालान


सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को दी चेतावनी

रूद्रपुर। महापौर विकास शर्मा एवं नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल के निर्देश पर नगर निगम की टीम ने बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के साथ ही स्वच्छता को लेकर अभियान चलाया। इस दौरान सड़क पर इधर उधर गंदगी फैलाने पर पांच लोगों के चालान काटे गये। साथ ही सड़क पर अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी दी गयी। नगर निगम की कार्रवाई से दुकानदारों में हड़कम्प मचा रहा।

सहायक नगर आयुक्त श्रीमती राजू नबियाल के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने गुरूवार शाम मुख्य बाजार की विभिन्न गलियों सहित अंबेडकर पार्क, धीर पार्क में स्वच्छता सफाई और अतिक्रमण का जायजा लिया। टीम ने सड़क पर इधर उधर गंदगी फैलाने पर पांच लोगों के चालान काटकर जुर्माना वसूल किया। साथ ही फुटपाथ पर सामान लगाकर अतिक्रमण करने वालों को सामान हटाने के लिए कहा गया। सहायक नगर आयुक्त ने अतिक्रमण करने वालों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में दुकानों के आगे फुटपाथ पर सामान रखा हुआ मिला तो नगर निगम सामान जब्त करने के साथ ही चालान की कार्रवाई भी करेगा। उन्होंने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। नगर निगम की टीम ने गलियों में ठेलियां लगाने वालों को भी ठेलियां हटाने की चेतावनी दी। इस दौरान व्यापारियों को प्रतिबंधित पॉलीथीन का प्रयोग न करने की हिदायत भी दी गयी।
अभियान में सहायक नगर आयुक्त श्रीमती राजू नबियाल के अलावा नगर स्वास्थ्य अधिकारी हर्ष सिंह चंडोक, सिटी मिशन मैनेजर मनोज , सफाई निरीक्षक कुलदीप कुमार, पर्यावरण पर्यवेक्षक कर्म सिंह दानू सहित नगर निगम के अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।