Monday 25/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
सितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौलआधुनिक शिक्षा से बदल रहा श्रीनगर का भविष्य-डॉ.धन सिंह रावत ने पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग लैब और अटल लैब का किया शुभारम्भ और ग्रामीण विकास कार्यों को भी दी गतिगढ़वाल विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विद्यार्थियों को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण से जोड़ाड्रोन और सेंसर तकनीक से बचेगा उत्तराखंड का जंगल-देवेन्द्र गौड़ ने जिलाधिकारी को सौंपा संरक्षण का अभिनव प्रस्तावदेहरादून में सामाजिक सरोकारों पर मंथन-युवाओं,नशा,भ्रष्टाचार और जन-जागरण को लेकर बनीं नई रणनीतिजान हथेली पर रख केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने आग से बचाया जंगल और विश्वविद्यालय परिसरश्रीनगर बार एसोसिएशन ने डॉ.धन सिंह रावत को दिया पूर्ण समर्थन,न्यायिक सुविधाओं और विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चामसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ‘मैनरफेस्ट’ का समापनकैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने छात्रों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना की, मार्थिन्स सदन बना ओवरऑल चैंपियन मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘मैनरफेस्ट’ का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच भव्य समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रहे, जो स्वयं भी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं । महोत्सव के अंतिम दिन रंगोली, माइम, हिंदी कविता पाठ, खंड काव्य प्रतियोगिता और दास्तानगोई जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं जूनियर और सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिताएं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के चारों सदनों के छात्रों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा। निर्णायक मंडल में सुनिता रेखी, विजयलक्ष्मी चिन्ना, अतुल पुंडीर, सुमन तिवारी, शोभा जैन, अनुराधा त्रिवेदी, प्रगति बिष्ट, राहुल नेगी, प्रियंका नेगी, मनोरमा नेगी, मीनल वशिष्ठ, कार्तिकेय बर्थवाल और आयुष कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में सब-जूनियर वर्ग में शिवन्या मेहर, जूनियर वर्ग में रेयान अग्रवाल, इंटर वर्ग में आदित्य बिरला तथा सीनियर वर्ग में जिदिन लिखा ने व्यक्तिगत चौंपियनशिप अपने नाम की। वहीं मार्थिन्स सदन ने सर्वाधिक 582 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चौंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कलिंस सदन 490 अंकों के साथ दूसरे और टैपसिल्स सदन 463 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मक अभिव्यक्ति की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज जैसे संस्थान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, भाईचारा और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज हमेशा से उत्कृष्ट शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास का प्रतीक रहा है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।आत्मरक्षा और संस्कार से सशक्त बनें बेटियांः विकास शर्मा

लोअर पीसीएस परीक्षा को निष्पक्ष एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराएं अधिकारी–अपर जिलाधिकारी

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। आगामी रविवार 11 मई 2025 को होने वाली सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की प्रारंभिक परीक्षा की तैयारियों को लेकर अपर जिलाधिकारी अनिल सिंह गर्ब्याल ने जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने परीक्षा पारदर्शी एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने हेतु अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जनपद गढ़वाल अन्तर्गत स्थान श्रीनगर/पौड़ी/कोटद्वार के 15 परीक्षा केन्द्रों में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अन्तर्गत सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024 की प्रारम्भिक (वस्तुनिष्ठ प्रकार) परीक्षा दिनांक 11 मई 2025 (रविवार) को प्रात-11बजे से अपराह्न 1 तक आयोजित होगी तथा प्रत्येक परीक्षा केन्द्रों में एक-एक सेक्टर मजिस्ट्रेट/जोनल मजिस्ट्रेट नियुक्त किये जाएगे। अपर जिलाधिकारी द्वारा सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित किया गया कि उनके द्वारा परीक्षा सामग्री को परीक्षा केन्द्रों पर उपलब्ध कराये जाने तथा परीक्षा समाप्ति के पश्चात गोपनीय सामग्री संबंधित पोस्ट ऑफिस में प्राप्त कराये जाने का कार्य का निर्वहन भी किया जाएगा तथा परीक्षा प्रक्रिया में किसी प्रकार के व्यवधान उत्पन्न होने के दशा में उसका तुरन्त निवारण कराया जाएगा। साथ ही कोषागार से परीक्षा की गोपनीय संवेदनशील सामग्री को परीक्षा को केन्द्रों तक पहुंचाने हेतु अधिकारियों को नामित किया गया है। स्थान श्रीनगर,पौड़ी तथा कोटद्वार के 15 परीक्षा केन्द्रों में उत्तराखण्ड लोक सेवा आयोग के अन्तर्गत सम्मिलित राज्य सिविल/अवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2024,की प्रारम्भिक परीक्षा में 15 परीक्षा केंद्रों में कुल 2043 अभ्यार्थियों द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। पौड़ी से 4 परीक्षा केंद्रों पीएमश्री राजकीय बालिका इंटर कॉलेज नियर रामलीला ग्राउंड,मैसमोर इंटर कॉलेज पौड़ी,रा.इ.काॅ.पौडी नगर निकट सीएमओ ऑफिस देवप्रयाग रोड,डीएवी इ.काॅ.मालरोड निकट पीएनबी,श्रीनगर से 5 परीक्षा केंद्रों रा.इ.काॅ.श्रीनगर नियर डाक बंगला श्रीनगर,पीएमश्री रा.बा.इ.काॅ.नियर पुलिस थाना अपर बाजार श्रीनगर,सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज श्रीकोट गंगानाली श्रीनगर,श्रीगुरुराम राय पब्लिक स्कूल श्रीनगर नियर कमलेश्वर मंदिर,राजकीय पॉलीटेक्निक बद्रीनाथ रोड श्रीनगर,तथा कोटद्वार से 6 परीक्षा केंद्रों स्कॉलर एकेडमी पदमपुर देवी रोड़ कोटद्वार,रितेश शर्मा सरस्वती विद्या मन्दिर इंटर कॉलेज वार्ड नंबर-24 जानकी नगर बालासौड़ कोटद्वार,जेपी इंटर कॉलेज कोटद्वार वार्ड नं-4 विकास नगर कोटद्वार,हैप्पी चिल्ड्रन एकेडमी इंटर कॉलेज विकास नगर गाड़ीघाट कोटद्वार,मेहरबान सिंह कण्डारी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज कालाबढ़ निकट बुद्ध पार्क,टीसीजी पब्लिक स्कूल सिम्मलचौड़ निकट एआरटीओ ऑफिस में परीक्षा आयोजित की जायेगी। परीक्षा के महत्व को देखते हुए अपर जिलाधिकारी ने पुलिस विभाग को परीक्षा केंद्रों के आसपास सभी आवश्यक सुरक्षा व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने सभी अधिकारियों को राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने के लिए कहा। बैठक में उप जिलाधिकारी पौड़ी रेखा आर्य,सीओ तुषार बोरा,सहित लोक सेवा आयोग के अधिकारीगण उपस्थित थे।