Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

लंधौरा में उमेश कुमार और चैंपियन के बीच विवाद ने पकड़ा तूल, काफिले पर हमले के आरोप।

रुड़की स्थित लंधौरा क्षेत्र में शुक्रवार को दो राजनीतिक दिग्गजों — निर्दलीय विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक चैंपियन (कुँवर प्रणव सिंह उर्फ चैंपियन) — के बीच विवाद ने एक बार फिर तूल पकड़ लिया है। इस बार मामला सड़क पर हुई गाड़ी की टक्कर से शुरू होकर आरोप-प्रत्यारोप तक जा पहुंचा है।

जानकारी के अनुसार, आज दिन में उमेश कुमार के काफिले पर कथित तौर पर हमला हुआ। उमेश कुमार ने इस हमले के लिए सीधे तौर पर चैंपियन को जिम्मेदार ठहराते हुए कहा कि “हमलावर गाड़ी में चैंपियन खुद मौजूद थे और यह हमला उन्हीं के इशारे पर हुआ है।”वहीं दूसरी ओर चैंपियन ने सभी आरोपों को नकारते हुए उमेश कुमार पर ही पलटवार किया। उनका कहना है कि “मैं अपनी टीम के साथ शांतिपूर्वक अपने घर जा रहा था। यह सारा विवाद गाड़ी की साइड मारने को लेकर बेवजह बढ़ाया जा रहा है।”

चैंपियन ने आगे कहा, “एक विधायक को अपने क्षेत्र के विकास पर ध्यान देना चाहिए, न कि इस तरह के लड़ाई-झगड़ों में उलझना चाहिए। जनता ने वोट विकास के लिए दिया है, ना कि विवाद के लिए।”

फिलहाल स्थानीय पुलिस मामले की जांच कर रही है। दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़े हुए हैं। प्रशासन ने दोनों पक्षों के समर्थकों से शांति व्यस्था बनाए रखने की अपील की है।