Monday 17/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहणसुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहणहमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सितारगंज, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहणजेसीज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूमरेनबो पब्लिक स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूमदिनेशपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनेशपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद

बुद्ध पूर्णिमा पर हरिद्वार में भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम , हर की पौड़ी पर उमड़ा आस्था का सैलाब

बुद्ध पूर्णिमा के पावन पर्व पर हरिद्वार की हर की पौड़ी सहित तमाम गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। देश के कोने-कोने से आए भक्तों ने मां गंगा में आस्था की डुबकी लगाई और पुण्य लाभ अर्जित किया। मान्यता है कि इस दिन गंगाजल में भगवान विष्णु का वास होता है, इसलिए गंगा स्नान और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना गया है। सुबह से ही गंगा घाटों पर भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का माहौल बना हुआ है।

श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं। घाटों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और ड्रोन से निगरानी भी की जा रही है। नगर निगम द्वारा सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखा गया है ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। बुद्ध पूर्णिमा के इस शुभ अवसर पर हरिद्वार एक बार फिर श्रद्धा, भक्ति और संस्कृति का अद्भुत संगम बन गया है।