Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
राज्य

जयालगढ़ में भाजपा का बढ़ा कुनबा-विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व में मातृशक्ति ने थामा भगवा


कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी का जनाधार लगातार मजबूत होने का दावा किया जा रहा है। इसी क्रम में जयालगढ़ क्षेत्र की मातृशक्ति ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर संगठन के साथ जुड़ने का संकल्प लिया। देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनोद कंडारी के नेतृत्व और पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर क्षेत्र की महिलाओं के भाजपा में शामिल होने से स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई है। भाजपा परिवार में शामिल होने वाली मातृशक्ति में आरती देवी,सरिता देवी,पूनम देवी,सुशीला देवी,दर्शना देवी,कमला देवी,देवकुंवरी देवी,राजमती देवी,दीपा देवी,लीला देवी,सुषमा देवी एवं कृष्णा देवी शामिल रहीं। पार्टी कार्यकर्ताओं ने सभी नवसदस्यों का स्वागत एवं अभिनंदन करते हुए कहा कि मातृशक्ति का संगठन से जुड़ना भाजपा की जमीनी पकड़ को और मजबूत करता है। इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों,विकास योजनाओं तथा महिला सशक्तीकरण की दिशा में किए जा रहे कार्यों को लेकर समाज के विभिन्न वर्गों में सकारात्मक वातावरण बना है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की बढ़ती भागीदारी से संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने में नई ऊर्जा मिलेगी। भाजपा में शामिल हुई मातृशक्ति ने पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा के अनुरूप क्षेत्र के विकास तथा संगठन को मजबूत करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि महिलाओं की सहभागिता किसी भी संगठन की मजबूती का महत्वपूर्ण आधार है और उनके जुड़ने से पार्टी के सामाजिक सरोकारों को और व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा सकेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी में सबका साथ,सबका विकास,सबका विश्वास और सबका प्रयास की भावना के साथ समाज के प्रत्येक वर्ग को साथ लेकर आगे बढ़ रही है। जयालगढ़ क्षेत्र में मातृशक्ति के भाजपा से जुड़ने को इसी अभियान की कड़ी के रूप में देखा जा रहा है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवसदस्यों को भाजपा परिवार का अभिन्न हिस्सा बताते हुए उनके उज्ज्वल राजनीतिक एवं सामाजिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं। कार्यकर्ताओं ने कहा कि देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा से जोड़ने का अभियान निरंतर जारी रहेगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने नवसदस्यों का स्वागत करते हुए भारतीय जनता पार्टी जिंदाबाद के नारों के साथ संगठन की एकजुटता का संदेश दिया।

Check Also
Close