Wednesday 09/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी (स्था0नि0) नितिन सिंह भदौरिया ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पालिका परिषद किच्छा एवं नगर पालिका परिषद सिरौलीकला के अध्यक्ष व सदस्यों के निर्वाचन हेतु अधिसूचना जारी की गयी है।किच्छा एवं सिरौली कला में अलग-अलग नगर पालिका चुनाव की घोषणा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्नशिक्षक दिवस पर साहित्यिक गरिमा के बीच कविराज नीरज नैथानी सम्मानित-शिक्षा और साहित्य में योगदान को मिला सम्मानश्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे–सतपाल महाराजजनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज,अधिकांश का मौके पर निस्तारणविद्यालय सत्यापन अभियान में बीआर मॉडर्न स्कूल की आड़ में अवैध रूप से संचालित मिली महेश सरला चिल्ड्रन्स एकेडमीसांसद भट्ट ने पंजाबी गौरव सम्मेलन की तैयारियों का लिया जायजाबाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनी
राज्य

गौधामों की व्यवस्थाओं पर संयुक्त मजिस्ट्रेट की पैनी नजर,चारा-पानी से लेकर स्वास्थ्य जांच तक दिए सख्त निर्देश


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। विकास खण्ड कल्जीखाल के गौधामों में गोवंश की देखभाल,चारा-पानी,स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन ने गंभीरता दिखाई है। संयुक्त मजिस्ट्रेट गौरी प्रभात ने हीरांस एवं जय ज्वालपा गौधाम का स्थलीय निरीक्षण कर वहां उपलब्ध व्यवस्थाओं की बारीकी से पड़ताल की और संबंधित जिम्मेदारों को गोवंश के संरक्षण एवं बेहतर देखभाल के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जय ज्वालपा गौधाम के निरीक्षण के दौरान संयुक्त मजिस्ट्रेट ने गौधाम में मौजूद गोवंश की संख्या,उनके रखरखाव तथा दैनिक देखभाल की जानकारी ली। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि गोवंश की सुरक्षा और स्वास्थ्य के मामले में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए। गौधाम में उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं को व्यवस्थित एवं बेहतर बनाए रखने पर भी उन्होंने विशेष जोर दिया। वहीं हीरांस गौधाम में संयुक्त मजिस्ट्रेट ने चारा स्टोर का निरीक्षण कर उपलब्ध चारे की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने निर्देश दिए कि गौधाम में गोवंश के लिए पर्याप्त मात्रा में चारा पहले से उपलब्ध रखा जाए, ताकि किसी भी परिस्थिति में चारे की कमी उत्पन्न न हो। उन्होंने चारा-पानी की नियमित व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही गौधाम की साफ-सफाई पर भी विशेष ध्यान देने को कहा। संयुक्त मजिस्ट्रेट ने पशुपालन विभाग को भी निर्देशित किया कि समय-समय पर टीम भेजकर गौधाम में संरक्षित गोवंश का स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए,जिससे बीमार अथवा कमजोर पशुओं की समय रहते पहचान कर उनका उपचार सुनिश्चित किया जा सके। उन्होंने कहा कि गौधामों में गोवंश को केवल आश्रय देना ही पर्याप्त नहीं है,बल्कि उनके लिए पर्याप्त चारा-पानी,स्वच्छता,सुरक्षित वातावरण और नियमित स्वास्थ्य देखभाल सुनिश्चित करना भी जरूरी है। उन्होंने संबंधित संचालकों को व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी करने तथा किसी भी कमी को तत्काल दूर करने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान कानूनगो दशरथ नाथ,राजस्व उपनिरीक्षक सूरज सिंह,नीमा,शिव सिंह रावत सहित गौधाम संचालक एवं अन्य संबंधित लोग मौजूद रहे।

Check Also
Close