Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

टीएमयू के संग मिसाइल मैन की मधुर स्मृतियां

देश के पूर्व राष्ट्रपति एवम् भारत रत्न डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की मधुर स्मृतियां तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के संग आज भी ताज़ा हैं। वह बतौर मुख्य अतिथि 12 बरस पूर्व 2012 में अपनी गरिमामयी मौजूदगी से यूनिवर्सिटी के प्रथम दीक्षांत समारोह को गुलज़ार कर गए थे। समारोह के दौरान वह अपने सारगर्भित संबोधन में कभी शिक्षक, कभी अर्थशास्त्री तो कभी वैज्ञानिक की भूमिका में नज़र आए। उन्होंने स्टुडेंट्स को तरक्की के दस सूत्र भी सुझाए। वह यूनिवर्सिटी के अद्भुत,भव्य और अविस्मरणीय इस समारोह में करीब सवा दो घंटे रहे। कुलाधिपति श्री सुरेश जैन और ग्रुप वाइस चेयरमैन श्री मनीष जैन मशहूर वैज्ञानिक डॉ. कलाम के वार्म वेलकम करने वालों में शामिल थे। मिसाइल मैन की पुण्य तिथि पर इनके दिलों दिमाग में आज भी भारत के इस सच्चे सपूत की मधुर स्मृतियां तो ताज़ा हैं ही, संग ही एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर श्री अक्षत जैन और मेंबर ऑफ गवर्निंग बॉडी सुश्री नंदिनी जैन पर भी मिसाइल मैन डॉ. कलाम की महान उपलब्धियों का गहरा असर है।

दीक्षांत समारोह में उन्होंने टीएमयू के छात्रों को आह्वान किया था, उन्हें भारत को विकसित देश बनाने के सपने को साकार करना है। इसके लिए ईमानदारी पहली शर्त है, इसीलिए देश में करप्शन को खत्म करना होगा। हमें आविष्कार,शोध,संरचनात्मक परिवर्तन और गरीबी दूर करने के लिए जुटना होगा। उन्होंने इस दीक्षांत समारोह में मशहूर संगीतकार श्री रवीन्द्र जैन, एस्कॉर्ट्स हॉस्पिटल, दिल्ली के चेयरमैन डॉ. अशोक सेठ, बत्रा हॉस्पिटल, दिल्ली के ट्रस्टी डॉ. नरेंद्र बत्रा, इक्विटी निदेशक श्री राकेश झुनझुनवाला आदि को मानद उपाधि से भी अलंकृत किया था। साथ ही विवि के 75 टॉपरों को स्वर्ण पदक और उपाधि प्रदान की थीं। उल्लेखनीय है, इसरो के निदेशक रहे डॉ. कलाम के सपनों को मूर्त रूप देने के प्रति टीएमयू बेहद संजीदा है। टीएमयू में न केवल इसरो ने इसी बरस अपना नोडल सेंटर खोला है। स्टार्ट-इसरो कार्यक्रम के तहत फर्स्ट ऑनलाइन प्रशिक्षण भी हो चुका है। इस 15 दिनी टेªनिंग में इसरो के करीब दो दर्जन वैज्ञानिकों ने व्याख्यान दिए थे। इन ई-क्लासेज में टीएमयू के इसरो नोडल सेंटर के 361 छात्रों ने परीक्षा उत्तीर्ण की। प्रशिक्षण के दौरान इन स्टुडेंट्स ने सौर मंडल के रहस्यों को गहनता से समझा।