Monday 25/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
सितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौलआधुनिक शिक्षा से बदल रहा श्रीनगर का भविष्य-डॉ.धन सिंह रावत ने पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग लैब और अटल लैब का किया शुभारम्भ और ग्रामीण विकास कार्यों को भी दी गतिगढ़वाल विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विद्यार्थियों को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण से जोड़ाड्रोन और सेंसर तकनीक से बचेगा उत्तराखंड का जंगल-देवेन्द्र गौड़ ने जिलाधिकारी को सौंपा संरक्षण का अभिनव प्रस्तावदेहरादून में सामाजिक सरोकारों पर मंथन-युवाओं,नशा,भ्रष्टाचार और जन-जागरण को लेकर बनीं नई रणनीतिजान हथेली पर रख केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने आग से बचाया जंगल और विश्वविद्यालय परिसरश्रीनगर बार एसोसिएशन ने डॉ.धन सिंह रावत को दिया पूर्ण समर्थन,न्यायिक सुविधाओं और विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चामसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ‘मैनरफेस्ट’ का समापनकैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने छात्रों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना की, मार्थिन्स सदन बना ओवरऑल चैंपियन मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘मैनरफेस्ट’ का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच भव्य समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रहे, जो स्वयं भी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं । महोत्सव के अंतिम दिन रंगोली, माइम, हिंदी कविता पाठ, खंड काव्य प्रतियोगिता और दास्तानगोई जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं जूनियर और सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिताएं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के चारों सदनों के छात्रों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा। निर्णायक मंडल में सुनिता रेखी, विजयलक्ष्मी चिन्ना, अतुल पुंडीर, सुमन तिवारी, शोभा जैन, अनुराधा त्रिवेदी, प्रगति बिष्ट, राहुल नेगी, प्रियंका नेगी, मनोरमा नेगी, मीनल वशिष्ठ, कार्तिकेय बर्थवाल और आयुष कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में सब-जूनियर वर्ग में शिवन्या मेहर, जूनियर वर्ग में रेयान अग्रवाल, इंटर वर्ग में आदित्य बिरला तथा सीनियर वर्ग में जिदिन लिखा ने व्यक्तिगत चौंपियनशिप अपने नाम की। वहीं मार्थिन्स सदन ने सर्वाधिक 582 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चौंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कलिंस सदन 490 अंकों के साथ दूसरे और टैपसिल्स सदन 463 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मक अभिव्यक्ति की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज जैसे संस्थान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, भाईचारा और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज हमेशा से उत्कृष्ट शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास का प्रतीक रहा है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।आत्मरक्षा और संस्कार से सशक्त बनें बेटियांः विकास शर्मा

प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला,mla शिव अरोरा ने पन्तनर में सुनी मन की बात


पंतनगर:- सरस्वती शिशु मंदिर पंतनगर बूथ संख्या-32 पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम “मन की बात” के 112 वें संस्करण को प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, विधायक शिव अरोरा ने सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ सुना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में International Mathematics Olympiad में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाली भारतीय टीम और उनके जज्बे व प्रतिभा का गौरवपूर्ण उल्लेख किया है। 4 स्वर्ण और 1 रजत पदक हासिल करते हुए Overall Tally में शीर्ष पांच में पहुंचकर समूचे विश्व में भारत का मान बढ़ाने वाली भारतीय टीम का हार्दिक अभिनंदन! इस उपलब्धि ने भारत की मेधा को वैश्विक मंच पर प्रतिष्ठित किया है। टीम के सदस्य श्री कनव तलवार, ग्रेटर नोएडा, श्री आदित्य वेंकट गणेश, पुणे, श्री सिद्धार्थ चोपरा, पुणे, श्री अर्जुन गुप्ता, दिल्ली, श्री रुशील माथुर, मुंबई और श्री आनंदो भादुरी, गुवाहाटी के नेतृत्व में मिली यह ऐतिहासिक उपलब्धि असंख्य युवाओं के लिए अथाह प्रेरणा प्रदान करने वाली है। प्रधानमन्त्री ने’आत्मनिर्भर भारत’ के संकल्प की सिद्धि की दिशा में स्वदेशी अभियान को नई ऊर्जा प्रदान करने वाली एक अभिनव पहल का आह्वान किया है।
प्रधानमंत्री जी ने देशवासियों से अपने पसंदीदा स्थानीय उत्पादों को #MyProductMyPride के साथ सोशल मीडिया पर साझा करने का आग्रह किया है। यह पहल लघु उद्योगों और कारीगरों को बढ़ावा देकर लाखों-करोड़ों भारतीयों के जीवन में समृद्धि लाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में 15 अगस्त ‘स्वतंत्रता दिवस’ के साथ जुड़े ‘हर घर तिरंगा अभियान’ को लेकर देश वासियों के अपार उत्साह की चर्चा की है। प्रधानमंत्री जी ने हम सभी से देश की शान तिरंगे के साथ पूर्व की भांति इस वर्ष भी अपनी सेल्फी लेकर harghartiranga.com पर अपलोड करने का आह्वान किया है।
कार्यक्रम में पहुंचने पर मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना, मंडल महामंत्री शशिकांत मिश्रा ने प्रदेश प्रभारी दुष्यंत गौतम जी का अंग वस्त्र ओढ़ाकर स्वागत किया। कार्यक्रम से पूर्व प्रदेश प्रभारी राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत गौतम ने एक पेड़ मां के नाम फलदार वृक्ष शिशु मंदिर परिसर में कार्यकर्ताओं के साथ रोपित किया। मन की बात कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष अनिल यादव, लोकसभा संयोजक विवेक सक्सेना, पूर्व विधायक राजेश शुक्ला, जिला प्रभारी पुष्कर कला, वरिष्ठ भाजपा नेता प्रदीप बिष्ट, दर्जा राज्य मंत्री मुकेश कुमार, सचिन शुक्ला, शीशपाल राणा, प्रेमलता चौहान, डीएन यादव, लक्ष्मी डिमरी, पिंकी डिमरी, अशोक गुप्ता, संदीप वर्मा, सर्वेश राय, कृष्ण गोस्वामी, टीकम सिंह कोरंगा, दिग्विजय सिंह खाती, जितेंद्र संधू, सचिन शर्मा कार्यकर्ता उपस्थित थे।