Monday 25/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
सितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौलआधुनिक शिक्षा से बदल रहा श्रीनगर का भविष्य-डॉ.धन सिंह रावत ने पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग लैब और अटल लैब का किया शुभारम्भ और ग्रामीण विकास कार्यों को भी दी गतिगढ़वाल विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विद्यार्थियों को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण से जोड़ाड्रोन और सेंसर तकनीक से बचेगा उत्तराखंड का जंगल-देवेन्द्र गौड़ ने जिलाधिकारी को सौंपा संरक्षण का अभिनव प्रस्तावदेहरादून में सामाजिक सरोकारों पर मंथन-युवाओं,नशा,भ्रष्टाचार और जन-जागरण को लेकर बनीं नई रणनीतिजान हथेली पर रख केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने आग से बचाया जंगल और विश्वविद्यालय परिसरश्रीनगर बार एसोसिएशन ने डॉ.धन सिंह रावत को दिया पूर्ण समर्थन,न्यायिक सुविधाओं और विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चामसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ‘मैनरफेस्ट’ का समापनकैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने छात्रों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना की, मार्थिन्स सदन बना ओवरऑल चैंपियन मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘मैनरफेस्ट’ का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच भव्य समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रहे, जो स्वयं भी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं । महोत्सव के अंतिम दिन रंगोली, माइम, हिंदी कविता पाठ, खंड काव्य प्रतियोगिता और दास्तानगोई जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं जूनियर और सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिताएं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के चारों सदनों के छात्रों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा। निर्णायक मंडल में सुनिता रेखी, विजयलक्ष्मी चिन्ना, अतुल पुंडीर, सुमन तिवारी, शोभा जैन, अनुराधा त्रिवेदी, प्रगति बिष्ट, राहुल नेगी, प्रियंका नेगी, मनोरमा नेगी, मीनल वशिष्ठ, कार्तिकेय बर्थवाल और आयुष कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में सब-जूनियर वर्ग में शिवन्या मेहर, जूनियर वर्ग में रेयान अग्रवाल, इंटर वर्ग में आदित्य बिरला तथा सीनियर वर्ग में जिदिन लिखा ने व्यक्तिगत चौंपियनशिप अपने नाम की। वहीं मार्थिन्स सदन ने सर्वाधिक 582 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चौंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कलिंस सदन 490 अंकों के साथ दूसरे और टैपसिल्स सदन 463 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मक अभिव्यक्ति की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज जैसे संस्थान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, भाईचारा और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज हमेशा से उत्कृष्ट शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास का प्रतीक रहा है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।आत्मरक्षा और संस्कार से सशक्त बनें बेटियांः विकास शर्मा

नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय का शीघ्र ही होगा लोकार्पण–डॉ.धन सिंह रावत

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने स्थानीय गरीब,अनाथ,निर्धन एवं जरूरतमंद बच्चों के लिए नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास की व्यवस्था की है। शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने कहा कि क्षेत्र के गरीब,निर्धन,अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों को एक अच्छी शिक्षा मिल सके उसके लिए श्रीनगर के राजकीय इंटर कॉलेज में छात्राओं हेतु एवं वीर चंद्र सिंह गढ़वाली की भूमि पीठसैण में छात्रों हेतु नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास बनाया गया है जिसका कि निर्माण कार्य लगभग पूर्ण हो चुका है और शीघ्र ही इनका लोकार्पण किया भी किया जाएगा। श्रीनगर के राजकीय इंटर कॉलेज में बने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास की लागत 3 करोड़ 20 लाख की है जिसमें लगभग 100 छात्र इंटरमीडिएट तक की निःशुल्क शिक्षा ले सकेंगे साथ ही वीर चन्द्र सिंह गढ़वाली की भूमि पीठसैण में बनने वाले नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय की लागत 2 करोड़ 88 लाख की है जिसमें 90 लाख की लागत से बच्चों की सुरक्षा हेतु चार दिवारी भी बनाई जाएगी इसमें भी 100 छात्रों को निःशुल्क शिक्षा प्राप्त होगी । डॉ.धन सिंह रावत ने कहा आज का बच्चा कल का भविष्य है कोई भी शिक्षा से वंचित न रहे इसीलिए छात्रों के लिए पीठसैण में एवं छात्राओं के लिए श्रीनगर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास बनाया गया है साथ ही डॉ.रावत ने बताया कि शीघ्र ही दोनों विद्यालयों का लोकार्पण किया जाएगा जिससे गरीब,निर्धन,अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों को एक अच्छी शिक्षा मिलनी प्रारंभ हो जाए। गरीब,निर्धन,अनाथ एवं जरूरतमंद बच्चों के भविष्य को संवारने हेतु श्रीनगर एवं पीठसैण में बने नेताजी सुभाष चंद्र बोस आवासीय विद्यालय एवं छात्रावास को बनाने हेतु शिक्षा एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ.धन सिंह रावत का क्षेत्रवासियों ने आभार एवं धन्यवाद प्रकट किया है जिसमें भाजपा पौड़ी के जिला अध्यक्ष कमल किशोर रावत,पौड़ी के पूर्व जिला अध्यक्ष संपत सिंह रावत,सुषमा रावत,जिला महामंत्री गिरीश पैन्यूली,श्रीनगर मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल,खिर्सू मंडल अध्यक्ष मीना गैरोला,जिला मीडिया प्रभारी गणेश भट्ट,श्रीनगर मंडल महामंत्री दिनेश पटवाल,शुभम प्रभाकर,खिर्सू के विधायक प्रतिनिधि अनिल भंडारी,जिला प्रतिनिधि रमेश मंद्रवाल,संजय गुप्ता,थलीसैंण मंडल अध्यक्ष आनंद नेगी,विनोद बडोनी आदि ने धन्यवाद प्रकट किया है ।