Monday 25/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
सितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौलआधुनिक शिक्षा से बदल रहा श्रीनगर का भविष्य-डॉ.धन सिंह रावत ने पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग लैब और अटल लैब का किया शुभारम्भ और ग्रामीण विकास कार्यों को भी दी गतिगढ़वाल विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विद्यार्थियों को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण से जोड़ाड्रोन और सेंसर तकनीक से बचेगा उत्तराखंड का जंगल-देवेन्द्र गौड़ ने जिलाधिकारी को सौंपा संरक्षण का अभिनव प्रस्तावदेहरादून में सामाजिक सरोकारों पर मंथन-युवाओं,नशा,भ्रष्टाचार और जन-जागरण को लेकर बनीं नई रणनीतिजान हथेली पर रख केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने आग से बचाया जंगल और विश्वविद्यालय परिसरश्रीनगर बार एसोसिएशन ने डॉ.धन सिंह रावत को दिया पूर्ण समर्थन,न्यायिक सुविधाओं और विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चामसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ‘मैनरफेस्ट’ का समापनकैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने छात्रों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना की, मार्थिन्स सदन बना ओवरऑल चैंपियन मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘मैनरफेस्ट’ का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच भव्य समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रहे, जो स्वयं भी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं । महोत्सव के अंतिम दिन रंगोली, माइम, हिंदी कविता पाठ, खंड काव्य प्रतियोगिता और दास्तानगोई जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं जूनियर और सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिताएं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के चारों सदनों के छात्रों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा। निर्णायक मंडल में सुनिता रेखी, विजयलक्ष्मी चिन्ना, अतुल पुंडीर, सुमन तिवारी, शोभा जैन, अनुराधा त्रिवेदी, प्रगति बिष्ट, राहुल नेगी, प्रियंका नेगी, मनोरमा नेगी, मीनल वशिष्ठ, कार्तिकेय बर्थवाल और आयुष कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में सब-जूनियर वर्ग में शिवन्या मेहर, जूनियर वर्ग में रेयान अग्रवाल, इंटर वर्ग में आदित्य बिरला तथा सीनियर वर्ग में जिदिन लिखा ने व्यक्तिगत चौंपियनशिप अपने नाम की। वहीं मार्थिन्स सदन ने सर्वाधिक 582 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चौंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कलिंस सदन 490 अंकों के साथ दूसरे और टैपसिल्स सदन 463 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मक अभिव्यक्ति की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज जैसे संस्थान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, भाईचारा और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज हमेशा से उत्कृष्ट शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास का प्रतीक रहा है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।आत्मरक्षा और संस्कार से सशक्त बनें बेटियांः विकास शर्मा

श्रीनगर विधानसभा में बिछेगा सड़़कों का जाल–डॉ.धन सिंह रावत

देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। 18 जून 2025
श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत प्रधानमंत्री ग्राम सड़़क योजना (पीएमजीएसवाई) के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में कुल 142.68 किलोमीटर लम्बी सड़़कों का निर्माण व डामरीकरण किया जायेगा। पीएमजीएसवाई-4 के तहत खिर्सू,पाबौं और थलीसैण विकासखण्ड की 29 सड़कों को केन्द्र सरकार की सहमति मिल गई है। जबकि प्रथम चरण में आधा दर्जन सड़़कों की डीपीआर को केन्द्र सरकार की सैद्धांतिक स्वीकृति मिल चुकी है और शीघ्र ही इन सड़़कों के निर्माण व डामरीकरण को बजट मिल जायेगा। कैबिनेट मंत्री डॉ.धन सिंह रावत ने आज विधानसभा स्थित सभाकक्ष में अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के ग्रामीण क्षेत्रों के मोटर मार्गों के निर्माण,सुदृढ़ीकरण एवं डामरीकरण को लेकर पीएमजीएसवाई के अधिकारियों की बैठक ली। जिसमें उन्होंने श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न सड़़कों के निर्माण व डामरीकरण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये। डॉ.रावत ने थलीसैण विकास खण्ड के तहत मैखोली-सुन्दर गांव दैड़ा मोटर मार्ग,बांकुडा गांव मोटर मार्ग,उफरैंखाल-भतपौंमल्ला-गाडखर्क-भराड़ीधार-भगवती तलैया मोटर मार्ग,कल्याणखाल किमोज-भैड़गांव मोटर मार्ग,जगतपुरी कण्डाई मोटर मार्ग,झड़पाली हस्यूंणी धाधणखेत, भेड़ा-गंगाऊं,हिंवालीधार-सिरतोली,स्योली तल्ली,बगेली मदगांव, तरपालीसैण-किरसाल,सुनारगांव,चौरा-बंगाली,पाटुली-नौगांव पज्याणा तथा चुणखेत मैरोली-एंगार मोटर मार्ग के शीघ्र निर्माण एवं डामरीकरण कार्य के निर्देश दिये। इसी प्रकार खिर्सू विकास खण्ड के तहत चमेलियू-नैलटौंक,ग्वाणा-मंगलाकोटी,बगड़-भण्डई,कमेड़ा-नेसू,ग्वाड़-झाला,कठूली-सिंगोरी और चिमलियूं-थापला मोटरमार्ग तथा पाबौं विकास खण्ड के अंतर्गत ताल बैड से मथिगांव-पाखा,बुढ़नी शुक्र,पटोली-मातोली,नौठा-कुल्याणी और पाबौं मासौ मोटरमार्ग से इठूड़ धारकोट मोटर मार्ग के शीघ्र डामरीकरण के निर्देश अधिकारियों को दिये। बैठक में विभागीय अधिकारियों ने बताया कि श्रीनगर विधानसभा क्षेत्र के तहत खिर्सू,पाबौं तथा थलीसैण विकासखण्ड की 29 सड़़कों के निर्माण व डामरीकरण का सर्वे कार्य पूरा हो चुका है,जिसे केन्द्र सरकार की भी अप्रूवल मिल चुकी है। इनमें से 6 सड़़कों की डीपीआर को केन्द्र सरकार की सैद्वांतिक स्वीकृति भी मिल चुकी है,जिसमें थलीसैण विकास खण्ड में हिवालीधार-सिरतोली मोटरमार्ग और स्योली तल्ली मोटरमार्ग शामिल है। इसी प्रकार पाबौं विकासखण्ड में बुढ़णी-शुक्र,पटौटी-मतोली और नौठा-बुरांसी-कुल्याणी मोटरमार्ग जबकि खिर्सू ब्लॉक में ग्वाड-झाला मोटर मार्ग शामिल है। शीघ्र ही इन सड़कों को भारत सरकार से वित्तीय स्वीकृति मिल जायेगी। बैठक में मुख्य अभियंता पीएमजीएसवाई एस.के.पाठक,अधीक्षण अभियंता एस.के.बसलियाल,अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई विजयपाल नेगी,अधिशासी अभियंता श्रीनगर पी.आर.चमोली,अधिशासी अभियंता बैजरों पी.एस.बिष्ट,सहायक अभियंता बैजरो टी.एस रावत सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।