Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग

29 जून को लगेगी बेस अस्पताल में कार्डियो ओपीडी

श्रीनगर गढ़वाल। बेस चिकित्सालय में 29 जून को कार्डियो ओपीडी लगेगी। जिसमें दून अस्पताल के वरिष्ठ कार्डियोजॉजिस्ट डॉ.अमर उपाध्याय ओपीडी लगायेगे। जो हर माह के अंतिम शनिवार को बेस चिकित्सालय में मरीजों के हित में ओपीडी लगायेगे। 29 जून शनिवार को मेडिसिन विभाग की ओपीडी के समीप कार्डियो ओपीडी लगेगी। जहां हार्ट संबंधी जांच एवं परामर्श के लिए मरीज पहुंच सकते है। मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ.आशुतोष सयाना ने बताया कि प्रदेश के चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ.धन सिंह रावत जी के प्रयासों से काडिर्यो ओपीडी लगाये जाने के लिए लगातार प्रयास हो रहे है। कहा कि बेस अस्पताल में माह के प्रथम और तृतीय बुधवार को कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.संदीप मालविया ओपीडी लगायेगे। जबकि हर माह के अंतिम शनिवार को दून के कार्डियोलॉजिस्ट डॉ.अमर उपाध्याय ओपीडी लगायेगे। कहा कि कार्डियोलॉजिस्ट की तैनाती होने तक यहां इस तरह की ओपीडी लगने से मरीजों को कार्डियोलॉजिस्ट डॉक्टर की आ रही समस्या दूर होगी। कहा कि कार्डियो ओपीडी लगने के बाद यहां मरीजों को जांच एवं परामर्श की सुविधा मिलने से अन्यत्र नहीं जाना पड़ेगा। कहा कि ओपीडी लगाने वाले डॉक्टरों से दवाईयों की लिस्ट भी मांगी गई,जिससे अस्पताल में ही हार्ट संबंधी मरीजों को दवा मिले इसके लिए प्रयास किये जा रहे है। कहा कि दो कार्डियोलॉजिस्ट की ओपीडी के द्वारा तीसरे कार्डियोलॉजिस्ट से भी ओपीडी लगाने की बात चल रही है। जिससे तीन कार्डियोलॉजिस्ट यहां माह में ओपीडी लगायेगे। इससे गढ़वाल भर के मरीजों को लाभ मिलेगा।