Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात

विकास खण्ड खिर्सू के सरणा गांव में ब्रह्माकुमारी बेड में सिखाई राजयोग जीवन शैली,महिलाओं को आत्म-सशक्तिकरण का दिया संदेश

श्रीनगर गढ़वाल। विकास खण्ड खिर्सू के ग्राम सरणा में ब्रह्मकुमारी संस्था की बहनों द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीण महिलाओं को राजयोग जीवन शैली के महत्व के बारे में मार्गदर्शन दिया गया। राजयोग जीवन शैली भारत की प्राचीन सनातन संस्कृति और सभ्यता को दर्शाती है जिसको अपने से मनुष्य जीवन दिव्या गुणों जैसे ही सत्यता मधुरता नम्रता आदि से भरपूर हो जाता है। कार्यक्रम का उद्देश्य नारी शक्ति को आत्म-सशक्त बनाना और उन्हें मानसिक एवं आध्यात्मिक संतुलन की ओर प्रेरित करना था। ब्रह्मकुमारी प्रेरणा बहन और बर्फ कुमारी सुनीता बहनों ने बताया कि राजयोग केवल ज्ञान की एक पद्धति नहीं,बल्कि एक संपूर्ण जीवन शैली है जो मनुष्य को आत्मज्ञान,संयम और सकारात्मकता की ओर ले जाती है। उन्होंने महिलाओं को रोजमर्रा के जीवन में राजयोग के अभ्यास,स्वविचारों की शुद्धता और परमात्मा के संबंध को समझने की महत्व पर बल दिया। इस अवसर पर गांव की दर्जनों महिलाओं ने भाग लिया पूरे मनोयोग से राजयोग की विधियों को सीखा। प्रतिभागियों ने इस आयोजन को अन्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया तथा भविष्य में भी ऐसे आयोजनों की मांग की। कार्यक्रम के समापन पर स्थानीय ग्रामीणों ने ब्रह्मकुमारी बहनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में उपस्थित अनीता देवी,कादंबरी देवी,उमा देवी,विधाता देवी,रोशनी देवी,रोशनी रावत,भुवनेश्वरी देवी,निकिता देवी,संजना देवी,रंजना देवी,कमली देवी,साबी देवी,मुन्नी देवी आदि महिलाएं मौजूद थी।