Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग

टिहरी जिलाधिकारी ने रेंडमाइजेशन का लिया जायजा

टिहरी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद टिहरी गढ़वाल त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव–2025 के निर्वाचन प्रक्रिया के अंतर्गत कार्मिकों के प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया जिला मुख्यालय स्थित एनआईसी सभागार में जिलाधिकारी /जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) नितिका खण्डेलवाल की अध्यक्षता में संपन्न हुई। इस अवसर पर जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी कुसुम ने बताया कि रेंडमाइजेशन राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर के माध्यम से किया गया। और यह प्रकिया तीन चरणों में होती है। पहले चरण में रैंडमली पीओ,पीओ-1,2,3,4,5 का चयन होता है, दूसरे चरण में पोलिंग पार्टी बनाई जाती है, और तीसरे चरण में पोलिंग बूथ पर ड्यूटी तैनात की जाती है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि जनपद के सभी नौ विकास खण्डों में निर्वाचन कार्य को संपन्न कराए जाने को लेकर कुल 9972 मतदान कार्मिकों की कंप्यूटर में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा तैयार सॉफ्टवेयर में डाटा फीडिंग का कार्य किया गया,जिसमें से 3041 महिला कार्मिक भी शामिल है। प्रथम रेंडमाइजेशन में 10 प्रतिशत रिजर्व सहित मतदान पार्टियां तैयार हो गई है एवं प्रत्येक मतदान पार्टी में एक पीठासीन व चार मतदान अधिकारी कुल पांच कार्मिक तैनात होंगे। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी/उप जिला निर्वाचन अधिकारी (पं.) वरुणा अग्रवाल,मुख्य शिक्षा अधिकारी एस पी सेमवाल,डीपीआरओ एम एम खान,डीडीओ मो असलम उपस्थित रहे।