Monday 17/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहणसुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहणहमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सितारगंज, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहणजेसीज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूमरेनबो पब्लिक स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूमदिनेशपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनेशपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद

नगर निगम श्रीनगर ने चलाया भव्य वृक्षारोपण अभियान,10 हजार पौधे रोपे गए

श्रीनगर गढ़वाल। नगर निगम श्रीनगर द्वारा पर्यावरण संरक्षण को समर्पित एक सराहनीय पहल के तहत नगर क्षेत्र में वृहद स्तर पर वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त नूपुर वर्मा के निर्देशों पर शुरू हुआ यह अभियान 5 जून (विश्व पर्यावरण दिवस) से प्रारंभ होकर 16 जुलाई हरियाली दिवस तक चलेगा। प्रथम चरण में जहां 5 जून को नगर क्षेत्र में 10 स्थलों पर वृक्षारोपण हुआ,वहीं द्वितीय चरण में 5 जुलाई को 10 हजार पौधे लगाए गए। इस अभियान के अंतर्गत श्रीनगर नगर निगम क्षेत्र के विभिन्न बुथो,श्रीकोट,राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांग-ऐठाण,राजकीय पशु चिकित्सालय एवं अन्य स्थानों पर सुबह 7 बजे से ही जोरशोर से वृक्षारोपण कार्य शुरू हुआ। प्रत्येक बूथ पर औसतन 10 पौधे रोपे गए। वृक्षारोपण में पार्षदों,स्वयंसेवियों,बीएलओ,आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों की उत्साहजनक भागीदारी रही। विधायक प्रतिनिधि व पार्षदगण रहे शामिल,नगर निगम के इस अभियान में क्षेत्रीय विधायक के प्रतिनिधि,नगर निगम के सभी वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे। विशेष रूप से वार्ड 35 के पार्षद प्रवेश चंद्र चमोली की अगुवाई में राजकीय प्राथमिक विद्यालय डांग-ऐठाणा में शिक्षकों और बच्चों के साथ मिलकर वृक्षारोपण हुआ। चमोली ने अभियान की सफलता हेतु अन्य वार्डों को भी प्रेरित किया। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाते हुए वार्ड पार्षद गुड्डी देवी,कुसुमलता बिष्ट,पूजा बड़थ्वाल,ममता चौहान,मीना देवी,पंकज कुमार सती,प्रदीप राणा, नगर निगम श्रीनगर से रविराज सिंह बंगारी,कुलदीप रौथाण,आनंद भण्डारी,सहित नगर निगम कर्मचारी और समाजसेवी संगठनों के सदस्य बड़ी संख्या में शामिल रहे। जनभागीदारी बनी अभियान की पहचान-नगर आयुक्त नूपुर वर्मा की प्रेरणा से चलाए गए इस अभियान में आमजन की भागीदारी ने इसे जन आंदोलन का रूप दे दिया है। यह न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ठोस कदम है,बल्कि नागरिकों में जागरूकता का भी प्रतीक बन चुका है। इस अवसर पर नवीन कुमार,संजय राणा,अकलेश अवस्थी,भुपेंद्र बिष्ट,विजय राणा,रणजीत तड़ियाल,कौशल्या,मुकेश बिष्ट,हिमांशु सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। नगर निगम की यह पहल आने वाले वर्षों में नगर को हराभरा और प्रदूषण मुक्त बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी। वृक्षारोपण अभियान को जनसमर्थन मिलने से यह संदेश भी स्पष्ट हो गया है कि श्रीनगर की जनता पर्यावरण के प्रति गंभीर और जागरूक है।