Monday 25/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
सितारगंज उप जिला चिकित्सालय डिलीवरी के बाद महिला की हुई मृत्यु परिजनों ने भ्रष्टाचार और लापरवाही के लगाएबेस अस्पताल में बदलाव की नई तस्वीर-हाईटेक सफाई,बेहतर व्यवस्थाएं और मरीजों को मिल रहा सम्मानजनक माहौलआधुनिक शिक्षा से बदल रहा श्रीनगर का भविष्य-डॉ.धन सिंह रावत ने पर्सनलाइज्ड एडैप्टिव लर्निंग लैब और अटल लैब का किया शुभारम्भ और ग्रामीण विकास कार्यों को भी दी गतिगढ़वाल विश्वविद्यालय के जंतु विज्ञान विभाग ने अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस पर विद्यार्थियों को प्रकृति और वन्यजीव संरक्षण से जोड़ाड्रोन और सेंसर तकनीक से बचेगा उत्तराखंड का जंगल-देवेन्द्र गौड़ ने जिलाधिकारी को सौंपा संरक्षण का अभिनव प्रस्तावदेहरादून में सामाजिक सरोकारों पर मंथन-युवाओं,नशा,भ्रष्टाचार और जन-जागरण को लेकर बनीं नई रणनीतिजान हथेली पर रख केन्द्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय के प्राध्यापकों ने आग से बचाया जंगल और विश्वविद्यालय परिसरश्रीनगर बार एसोसिएशन ने डॉ.धन सिंह रावत को दिया पूर्ण समर्थन,न्यायिक सुविधाओं और विकास कार्यों पर हुई अहम चर्चामसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ ‘मैनरफेस्ट’ का समापनकैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने छात्रों की प्रतिभा और अनुशासन की सराहना की, मार्थिन्स सदन बना ओवरऑल चैंपियन मसूरी सेंट जॉर्ज कॉलेज में आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव ‘मैनरफेस्ट’ का शनिवार को रंगारंग प्रस्तुतियों और उत्साहपूर्ण माहौल के बीच भव्य समापन हो गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज रहे, जो स्वयं भी विद्यालय के पूर्व छात्र रहे हैं । महोत्सव के अंतिम दिन रंगोली, माइम, हिंदी कविता पाठ, खंड काव्य प्रतियोगिता और दास्तानगोई जैसी विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। वहीं जूनियर और सीनियर वर्ग की नृत्य प्रतियोगिताएं कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं, जिनमें विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, रचनात्मकता और कला कौशल का शानदार प्रदर्शन किया। कॉलेज के चारों सदनों के छात्रों ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया और पूरे आयोजन के दौरान उत्साह और प्रतिस्पर्धा का माहौल बना रहा। निर्णायक मंडल में सुनिता रेखी, विजयलक्ष्मी चिन्ना, अतुल पुंडीर, सुमन तिवारी, शोभा जैन, अनुराधा त्रिवेदी, प्रगति बिष्ट, राहुल नेगी, प्रियंका नेगी, मनोरमा नेगी, मीनल वशिष्ठ, कार्तिकेय बर्थवाल और आयुष कुमार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिताओं में सब-जूनियर वर्ग में शिवन्या मेहर, जूनियर वर्ग में रेयान अग्रवाल, इंटर वर्ग में आदित्य बिरला तथा सीनियर वर्ग में जिदिन लिखा ने व्यक्तिगत चौंपियनशिप अपने नाम की। वहीं मार्थिन्स सदन ने सर्वाधिक 582 अंक प्राप्त कर ओवरऑल चौंपियन ट्रॉफी पर कब्जा जमाया। कलिंस सदन 490 अंकों के साथ दूसरे और टैपसिल्स सदन 463 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहा।मुख्य अतिथि सतपाल महाराज ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, अनुशासन और रचनात्मक अभिव्यक्ति की जमकर सराहना की। उन्होंने कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज जैसे संस्थान विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने के लिए उत्कृष्ट मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, भाईचारा और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।उन्होंने विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकों और अभिभावकों को सफल आयोजन के लिए बधाई देते हुए कहा कि सेंट जॉर्ज कॉलेज हमेशा से उत्कृष्ट शिक्षा, संस्कार और सर्वांगीण विकास का प्रतीक रहा है। समारोह के दौरान विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया।आत्मरक्षा और संस्कार से सशक्त बनें बेटियांः विकास शर्मा

टीएमयू में एमबीबीएस का प्लास्टिक फ्री कैंपस ड्राइव

ख़ास बातें
बैग्स बनवाने के लिए 400 पुराने कपड़े हुए कलेक्ट
ये बैग्स कैंपस में दुकानदारों के संग जरूरतमदों को होंगे वितरित
प्रो. प्रीथपाल मटरेजा, प्रो.एसके जैन,प्रो. सीमा अवस्थी,प्रो. प्रेरणा गुप्ता ने की हौसलाफजाई
नुक्कड़ नाटक में भी भावी डॉक्टर्स की भूमिका रही प्रभावी

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद और सुकांति एनजीओ की ओर से प्लास्टिक मुक्त कैंपस ड्राइव के तहत कपड़ा दान अभियान चला। सुकांति की टीम की ओर से एमबीबीएस स्टुडेंट्स,फैकल्टी और यूनिवर्सिटी स्टाफ को पुराने कपड़े जैसे- जींस, शर्ट, पर्दे, बेडशीट, सलवार आदि पुराने कपड़े दान करने के लिए प्रेरित किया, ताकि इन पुराने कपड़ों से थैले बनाकर लोगों को बांटा जाए और प्लास्टिक के प्रयोग से बचा जा सके। प्लास्टिक फ्री कैंपस ड्राइव में करीब 400 कपड़े दान में आए। इस अवसर पर तीर्थंकर महावीर मेडिकल कॉलेज एंड रिसर्च सेंटर के डीन प्रो. एसके जैन, वाइस प्रिंसिपल प्रो. प्रीथपाल सिंह मटरेजा, पैथोलॉजी की एचओडी प्रो. सीमा अवस्थी, मनोरोग विभाग की सीनियर फैकल्टी प्रो. प्रेरणा गुप्ता आदि की गरिमामयी मौजूदगी रही। सीनियर्स में केसर खन्ना, रिया यादव के संग- संग संभव बड़कुल, आस्था शर्मा की भी उल्लेखनीय भूमिका रही।

अवेयरनेस कैंपेन के तहत सुकांति की सांस्कृतिक टीम- एमबीबीएस फाइनल ईयर के श्री अस्मित यादव,मिस एंजल अरोड़ा के संग – संग 19 भावी डॉक्टर्स की ओर से एक नुक्कड़ नाटक भी प्रस्तुत किया गया। नाटक के जरिए प्लास्टिक के पर्यावरण पर पड़ने वाले हानिकारक प्रभावों को बताते हुए प्लास्टिक के प्रयोग न करने के लिए प्रोत्साहित किया। नुक्कड़ नाटक में एमबीबीएस स्टुडेंड्स- मुस्कान अरोड़ा, अनुष्का रंजन, अभिलाषा शर्मा, आदीन जैन, सलोनी भार्गव, लावनी मोगा, श्रेया राजेश सिंह, खुशी जैन, मेहुल जैन, नलिन जैन, आदित्य अग्रवाल, मयंक सराफ, किंशुल राजपूत, अर्चिका तिवारी, इशिका जैन, अनीषा जैन, गुनिका मेहरोत्रा आदि ने प्रतिभाग किया।उल्लेखनीय है, सुकांति एनजीओ की स्थापना एमबीबीएस इंटर्न्स डॉ. अर्पण रस्तोगी ने की है, जबकि इस ड्राइव में डॉ. शिवम सिरोही ने अग्रणी भूमिका निभाई है। मेहमानों ने गुड वर्क…कीप ईट अप सरीखे मैसेज ब्लेसिंग बोर्ड पर लिखकर एमबीबीएस स्टुडेंट्स का उत्साहवर्द्धन किया।