Thursday 05/ 03/ 2026 

Bharat Najariya
हिंदुओं की आस्था पर चोट बर्दाश्त नहींः विकास शर्माहुड़दंगियों को बक्शा नहीं जायेगा एसएसपीरिपोर्ट नसीम अहमदस्थान अल्मोड़ाएंकर अल्मोड़ा में 76 खोए मोबाइल मालिकों को किए सुपुर्दवरिष्ठ पुलिस अधीक्षक चंद्रशेखर घोडके द्वारा जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से बरामद किए गए खोए हुए मोबाइल फोन उनके वास्तविक स्वामियों को सुपुर्द किए गए। पुलिस की तत्परता से कुल 76 मोबाइल फोन, जिनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े 11 लाख रुपये बताई गई है, संबंधित मालिकों को वापस सौंपे गए। सोमवार को पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी ने मोबाइल प्राप्त करने आए लोगों को फोन सौंपते हुए कहा कि आमजन की संपत्ति की सुरक्षा और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान पुलिस की प्राथमिकता है। उन्होंने साइबर सेल और संबंधित थाना पुलिस की टीमों की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और सतत प्रयासों से यह सफलता संभव हो सकी है। एसएसपी ने कहा कि होली पर्व के दौरान हुड़दंग करने वालों लोगों से सख्ती से निपटा जाएगानगर निगम में जमकर उड़ा अबीर गुलालश्रीनगर में रतूड़ा बैण्ड पर कूड़ेदान और कुर्सियां सड़क से नीचे फेंकी गईं,स्वच्छ भारत अभियान की भावना को ठेसरंगों से सजेगा सौहार्द का मंच-भागीरथी कला संगम और अवकाश प्राप्त कर्मचारी संगठन की होली मिलन को लेकर संयुक्त बैठकदेवप्रयाग में पेयजल क्रांति की शुरुआत-विधायक विनोद कंडारी ने कीर्तिनगर क्षेत्र में 91 लाख से अधिक की योजनाओं का किया शिलान्यासचौथान में स्वास्थ्य का महाअभियान-रिक्साल गांव में 250 से अधिक मरीजों की निःशुल्क जांच,विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी परामर्श सेवाउत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं की ऐतिहासिक छलांग-हर ब्लॉक में रेडियोलॉजिस्ट,टेक्नीशियन होंगे तैनात–डॉ.धन सिंह रावतदीदी कैफे बना पहाड़ के स्वाद और स्वाभिमान की पहचान-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पहल से स्वरोजगार को नई उड़ान

टीएमयू डेंटल स्टुडेंट्स ने ली एंटी रैगिंग की शपथ

यूजीसी के निर्देश पर तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी के डेंटल कॉलेज और रिसर्च सेंटर में एंटी-रैगिंग पर पोस्टर प्रतियोगिता

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के डेंटल कॉलेज और रिसर्च सेंटर की वाइस प्रिंसिपल डॉ. अंकिता जैन ने यूजीसी की गाइडलाइंस पर स्टुडेंट्स को एंटी रैगिंग की शपथ दिलाते हुए कहा, स्टुडेंट्स रैगिंग को ना कहें। साथ ही उन्होंने यह संकल्प दोहराया कि हम अपने कैंपस को रैगिंग-मुक्त बनाएंगे। उन्होंने कहा, टीएमयू रैगिंग के सख्त खिलाफ हैं। हम रैगिंग मुक्त परिसर सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। एंटी-रैगिंग को लेकर पोस्टर प्रतियोगिता हुई। अंत में प्रतियोगिता के विजेता समूहों प्रमाण पत्र दिए गए। कार्यक्रम में बीडीएस प्रथम और द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राएं शामिल रहे। उल्लेखनीय है, एंटी-रैगिंग वीक का उद्देश्य रैगिंग के नकारात्मक प्रभावों के प्रति स्टुडेंट्स को अवेयर करना है।

प्रतियोगिता में ग्रुप 1 का पोस्टर- जिंदगियों को बचाओ, रैगिंग को रोको, ग्रुप 2 का पोस्टर- रैगिंग को ना कहो, ग्रुप 3 का पोस्टर- एंटी-रैगिंग मुक्त कैंपस और ग्रुप 4 का पोस्टर- खड़े हो, बोलो, रैगिंग को रोको विजेता रहे। यूनिवर्सिटी ग्रांट्स कमीशन-यूजीसी के निर्देशानुसार एंटी-रैगिंग सप्ताह के तहत यह पोस्टर प्रतियोगिता हुई। पोस्टर प्रतियोगिता के दौरान तीर्थंकर महावीर डेंटल कॉलेज और रिसर्च सेंटर के प्रिंसिपल डॉ. प्रदीप तांगडे की भी गरिमामयी मौजूदगी रही। पोस्टर प्रतियोगिता में स्टुडेंट्स तैयबा ज़ैनब, आदिया ज़हरा, अपूर्वा श्री, ध्रुव सक्सेना, कनक शर्मा, नूपुर राज, नेहा कुमारी, महिमा जैन, राहुल जैन, शिवम पुंडीर, सिमरन खुराना, हुदा दिलशाद, इल्मा खान, इशिका मित्तल, वंशिका त्यागी और साक्षी झा शामिल रहे।