Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात

अमृत प्रचार संगत के जत्थेदार बाबा जगजीत सिंह द्वारा जसमीत कौर पाहवा,पल्लवी ठुकराल,अवनी तिवारी हुई सम्मानित

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रुद्रपुर द्वारा प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल रही तीन बालिकाओं को किया सम्मानित

गदरपुर/रुद्रपुर । शिक्षा के क्षेत्र में अग्रणी रहते हुए प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता हासिल करने वाली तीन बालिकाओं को उत्साहवर्धन हेतु गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा गोल मार्केट रुद्रपुर, उधम सिंह नगर ,उत्तराखंड,की प्रबंधक कमेटी एवं स्त्री सत्संग सभा द्वारा सम्मानित किया गया । गुरुद्वारा साहिब में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रचारक रेशम सिंह ने बताया कि जसमीत कौर पाहवा पुत्री सरदार जसवंत सिंह द्वारा पीसीएस ,पल्लवी ठुकराल पुत्री पुत्री कृष्ण लाल ठुकराल द्वारा पीसीएस तथा अवनी तिवारी पुत्री आर पी तिवारी द्वारा पीसीएस में डीएसपी रैंक प्राप्त करने पर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा उन्हें स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित करने का निर्णय लिया गया । अमृत प्रचार संगत के जत्थेदार बाबा जगजीत सिंह ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पावन सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं को अपना आशीर्वाद देते हुए स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति द्वारा शिक्षा अथवा अन्य क्षेत्र में अग्रणी रहकर अपने परिवार, स्कूल, समाज,क्षेत्र एवं देश का नाम रोशन किया जाता है तो गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियां एवं अन्य संस्थाओं द्वारा उन्हें उत्साहित किया जाना चाहिए। साथ ही आर्थिक रूप से पिछड़े परिवारों के बच्चों की शिक्षा हेतु सहायता के लिए भी गुरुद्वारा कमेटी को आगे चाहिए। इस मौके पर गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा रुद्रपुर के जनरल सकत्तर, रछपाल सिंह, गुरमीत सिंह बठला, भजन सिंह ,रेशम सिंह, हरजीत सिंह,मान सिंह ग्रोवर के अलावा स्त्री सत्संग सभा की सदस्य परमजीत कौर,जसविंदर कौर,जसवीर कौर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।