Wednesday 15/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
ब्राह्मण समाज संयुक्त मंच का गठन आगामी हरिद्वार कुंभ में निरंजनी अखाड़े के साथ शाही स्नान करेगा ब्राह्मण समाजजनता के बीच सरकार, 33 विभागों का मेगा सेवा शिविर, मंत्री गणेश जोशी ने मौके पर निपटाईं शिकायतेंभिलाडू स्टेडियम निर्माण का रास्ता साफ, सूखे पेड़ों पर तत्काल कार्रवाई और समाज कल्याण विभाग को दो दिन कैंप लगाने के निर्देशपात्र लोगों तक समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निःशुल्क विधिक सहायता पहुंचाएं–सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरणटीएमयू में जुटेंगे आईसीएआरके सीनियर्स वैज्ञानिक,आधुनिकखेती पर घंटों होगा महामंथनउत्तराखण्ड, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ग्रामीण उद्यम इन्क्यूबेशन कार्यक्रम शुरू करने वाला उत्तर भारत का पहला राज्य बन गया है।अवैध कच्ची शराब बेचने के संबंध में प्राप्त शिकायत पर त्वरित कार्यवाही करते हुए क्षेत्र-03 काशीपुर की आबकारी टीम द्वारा ग्राम कलियावाला में दबिश दी गई।पूर्व सैनिकों की वर्षों पुरानी मांग को मिली नई गति-सैनिक मिलन केंद्र हेतु भूमि उपलब्ध कराने मांग लेकर टिहरी पहुंचे संगठन पदाधिकारीपंजाबी महासभा ने किया प्रभारी मंत्री प्रदीप बत्रा का नागरिक अभिनंदऩगदरपुर नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले आवास विकास के जोगेंद्र नाथ रौतेला पार्क की सूरत अब पूरी तरह बदलने वाली है।जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

मीना शर्मा ने 9 सितंबर को होने वाले कार्यक्रम के संबंध में कार्यकर्ताओं से की मुलाकात

उत्तराखंड प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की वरिष्ठ उपाध्यक्ष, और 66 विधानसभा रुद्रपुर से कांग्रेस की तरफ से विधायक का चुनाव लड़ी, पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने रुद्रपुर शहर की तमाम बस्तियों में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर कल 9 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर होने वाले कांग्रेस के विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है, इससे पूर्व महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली के साथ उन्होंने शिव नगर,ट्रांजिट कैंप, जगतपुरा,खेड़ा आदि क्षेत्रों में महिला कांग्रेस कमेटी की बैठक कर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित किया, यहां श्रीमती शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में जिस तरीके से कानून व्यवस्था लड़खड़ा गई है, महिलाओं के ऊपर लगातार अत्याचार बड़े हैं, महिलाओं के साथ जहां बलात्कार की घटनाएं आम हो गई हैं, वहीं उन्हें मौत के घाट उतार दिया जा रहा है,लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है l अपराधी बेखौफ होकर घूम रहे हैं, उन्हें शासन प्रशासन का कोई भय नहीं है l श्रीमती शर्मा ने कहा कि देश में लगातार बढ़ रही महंगाई से विशेष कर महिलाएं बहुत प्रभावित हैं, उनका रसोई चलाना मुश्किल हो गया है,श्रीमती शर्मा ने कहा कि राज्य की सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है,इसी को लेकर कल 9 सितंबर को जिला कांग्रेस के तत्वाधान में जिलाधिकारी कार्यालय पर विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है l जिसमें प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत,सहित प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष करण मेहरा, सीएलपी लीडर यशपाल आर्य, पूर्व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष प्रीतम सिंह, गणेश गोदियाल, उप नेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़, सहित महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर के साथ-साथ जनपद के सभी विधायक गण पूर्व विधायक गण और वरिष्ठ कांग्रेस नेता धरना प्रदर्शन में शामिल होंगे l महानगर महिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष मोनिका ढाली ने कहा कि धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में बहुत बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता भी शामिल होंगी l उन्होंने सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं विशेष कर महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह 9 सितंबर को जिलाधिकारी कार्यालय पर होने वाले धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में प्रातः 10:30 बजे पहुंच कर कांग्रेस के इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को सफल बनाएं l इस अवसर पर बकुल साना,सरोज,सावित्री,संगीता मंडल,नीतू देवी,तारा देवी,मनीषा,सरला ठाकुर,ममता शर्मा,प्रिया,फूल कुमारी,कमला देवी,सुनीता,कुसुम,बसंती,मेघा मंडल,अंजली, पुष्पा मंडल,गीता,मुन्नी,कांति,पूजा,वीना रानी,सहित बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे l