Monday 20/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
हल्द्वानी में खुला एटीएस इंटरप्राईजेज का तीसरा टोस्टम स्टूडियोमालखाने में रखे 52 लीटर लहान को कराया गया नष्टचिकित्सकों के ट्रांसफर रोकने की मांग को लेकर यूकेडी का प्रदर्शन।उधम सिंह नगर पुलिस को नशे के खिलाफ चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी सफलता मिली है।सुबह की सैर पर निकली बुजुर्ग महिला से सोने के कुंडल लूटे, अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्जपथरी गैंगरेप कांड का खुलासा, 6 आरोपी गिरफ्तार।कुमाऊँ आयुक्त दीपक रावत ने अल्मोड़ा स्थित जिला आपदा परिचालन केंद्र का औचक निरीक्षण कर केंद्र की कार्यप्रणाली का विस्तृत अवलोकन कियाशिवगौरी वाटिका में भाजपा का युवा संवाद कार्यक्रम, स्कूली बच्चों ने बढ़-चढ़कर किया प्रतिभागहरिद्वार RTO हुआ हाईटेक, QR कोड से मिलेगी हर जानकारी

लूट की घटना को अंजाम देने वाले लुटेरे को पुलिस ने किया गिरफ्तार

चंपावत जिले के देवीधुरा क्षेत्र के केदारथान में तीन अक्टूबर को बुजुर्ग महिला बिसनी देवी पर चाकू से हमला कर उनके लगभग 2 लाख रुपए कीमती का ढाई तोले के सोने के गलोबंद को लूटने के आरोपी नीरज सिंह बोहरा निवासी फूलकोट (नैनीताल )को एसओ पाटी देवनाथ गोस्वामी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने दोपहर पाटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है आरोपी से पुलिस ने गलोबंद वह घटना में प्रयुक्त चाकू भी बरामद कर लिया है आरोपी को पकड़ने के लिए एसपी चंपावत अजय गणपति के निर्देश में एसओजी सहित सात टीमें बनाई गईं थीं घटना की जानकारी देते हुए सीओ चंपावत वंदना बर्मा ने बताया मामले के खुलासे के लिए पुलिस टीम के द्वारा देवीधुरा क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए पुलिस के द्वारा स्थानीय लोगों की मदद से जगह-जगह घटना के बारे में पूछताछ की गई सीओ ने बताया आज आरोपी को पाटी क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया है आरोपी के पास घटना में प्रयुक्त चाकू व महिला से लूटा हुआ गलोबंद बरामद कर लिया गया है तथा आरोपी को आज रविवार न्यायालय में पेश कर न्यायालय के निर्देश पर जेल भेज दिया गया मालूम हो घटना के खुलासे को लेकर पुलिस पर काफी दबाव था लेकिन एसओ पाटी देबनाथ गोस्वामी के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने अपनी कुशल कार्य क्षमता के चलते लुटेरे नीरज को पकड़ने में सफलता हासिल की है मालूम हो देवीधुरा के पास तीन अक्टूबर को घास काट रही बुजुर्ग महिला पर चाकू से हमला कर आरोपी ने सोने का गलोबंद लूट लिया था पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी पुलिस टीम में एसओ पाटी देवनाथ गोस्वामी, एसओजी प्रभारी मनीष खत्री, एसआई देवेंद्र सिंह बिष्ट ,हेड कांस्टेबल मनोज बेरी, सुरेश कुमार, इंदर सिंह ,रमेश कुमार ,कांस्टेबल अशोक वर्मा ,नरेंद्र सिंह ,विनोद जोशी ,दीपक कुमार आदि शामिल रहे।