Saturday 16/ 05/ 2026 

Bharat Najariya
मानकों के विपरित संचालित 96 होमस्टे के डीएम ने किए पंजीकरण निरस्तआवास विकास के महादेव पार्क की बदलेगी सूरतएसएसपी अजय गणपति की रणनीति रंग लाई, पुलभट्टा पुलिस ने लाखों की चोरी का किया खुलासा रुद्रपुर। जनपद ऊधमसिंहनगर की पुलभट्टा पुलिस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में बड़ी सफलता हासिल करते हुए घर में हुई लाखों रुपये की चोरी का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने चोरी के जेवरात बरामद करते हुए एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है, जबकि एक विधि विवादित किशोर को संरक्षण में लिया गया है। मामले में शामिल दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।जानकारी के अनुसार, ग्राम बरा निवासी ओमकार पुत्र सोमलाल ने थाना पुलभट्टा में तहरीर देकर बताया था कि 30 अप्रैल एवं 1 मई 2026 की रात अज्ञात चोर उनके घर के पीछे लगे गेट का ताला तोड़कर अंदर घुस गए और कमरे में रखी अलमारी के लॉकर से सोने-चांदी के जेवरात व नकदी चोरी कर ले गए। मामले में थाना पुलभट्टा में एफआईआर संख्या 71/2026 धारा 305(A)/331(4) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।घटना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी अजय गणपति ने पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर एवं क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में थानाध्यक्ष पुलभट्टा के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया। पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें चार संदिग्ध युवक एक मोटरसाइकिल पर आते-जाते दिखाई दिए।सर्विलांस, मुखबिर तंत्र एवं एसओजी रुद्रपुर की सहायता से पुलिस ने 14 मई 2026 को अभियुक्त राज पुत्र प्रकाश निवासी ट्रांजिट कैंप, चामुंडा मंदिर के पास थाना ट्रांजिट कैंप, जनपद ऊधमसिंहनगर को क्राउन होटल पुलभट्टा के पास से गिरफ्तार कर लिया। साथ ही एक विधि विवादित किशोर को भी संरक्षण में लिया गया।पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर ग्राम बरा स्थित घर में चोरी की वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की। पुलिस फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है।बरामद सामानपुलिस ने अभियुक्तों के कब्जे से सोने-चांदी के आभूषण एवं अन्य सामान बरामद किया है, जिनकी अनुमानित कीमत करीब छह लाख रुपये बताई जा रही है। बरामद सामान में गले की चेन, मंगलसूत्र, डायमंड अंगूठी, लेडीज एवं जेंट्स अंगूठियां तथा एक घड़ी शामिल है।गिरफ्तारी करने वाली टीमकार्रवाई में उपनिरीक्षक दिनेश चन्द्र भट्ट, अपर उपनिरीक्षक प्रकाश चन्द्र, कांस्टेबल गजेन्द्र सिंह, अनिल कुमार, प्रेम कनवाल, दीपक बिष्ट तथा एसओजी रुद्रपुर के कांस्टेबल भूपेन्द्र आर्या शामिल रहे।एसएसपी का बयानएसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में संपत्ति संबंधी अपराधों में संलिप्त अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। आमजन की सुरक्षा और उनकी संपत्ति की रक्षा पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।जेसीज में ‘1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ पर प्रेरणादायक सत्र आयोजितविकसित भारत 2047 के विजन के अनुरूप छात्रों को उद्यमिता और नवाचार के लिए किया प्रेरित’जेसीज पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर में 1 मिलियन फाउंडर्स-इनोवेशन इन एक्शन’ विषय पर एक प्रेरणादायक सत्र का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम ‘विकसित भारत 2047’ के विजन के अनुरूप छात्रों में उद्यमिता, नवाचार एवं व्यावहारिक समस्या-समाधान की भावना जागृत करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में सुश्री प्रियंका शर्मा, विकसित भारत लीडर PMO, ग्लोबल डायरेक्टर-स्ट्रेटेजी एंड ग्रोथ, कॉनसैट ओराही तथा गूगल फॉर एजुकेशन की रणनीतिक साझेदार उपस्थित रहीं। उन्होंने मीडिया, शिक्षा, प्रौद्योगिकी एवं स्टार्ट-अप क्षेत्रों में अपने अनुभव साझा करते हुए छात्रों को नवाचार अपनाने और बड़े सपने देखने के लिए प्रेरित किया।सुश्री अनन्या भारद्वाज, बिजनेस डेवलपमेंट, कॉनसैट ओराही, ने बताया कि ‘1 मिलियन फाउंडर्स’ पहल किस प्रकार कम उम्र से ही छात्रों को उद्यमी बनने की दिशा में तैयार कर रही है।सत्र में सहायक टीम के रूप में श्री शोएब खान-टेक लीड, कॉनसैट ओराही, सुश्री श्वेता नैन-गूगल AI प्रोग्राम्स लीड तथा श्री मयंक शर्मा-पार्टनरशिप्स हेड, कॉनसैट ओराही ने भी भाग लिया और छात्रों के प्रश्नों का समाधान किया।विद्यालय प्रबंधन समिति के महासचिव श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर ने कहा, “ऐसे सत्र विद्यार्थियों को वैश्विक सोच और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ाते हैं। यह विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।”विद्यालय के निदेशक ने बताया कि जेसीज पब्लिक स्कूल सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु इस प्रकार के प्रेरक कार्यक्रम आयोजित करने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम के समापन पर विद्यालय के निदेशक द्वारा सभी सम्मानित अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंटकर आभार व्यक्त किया गया।रुद्रपुर मटके वाली गली मे चार शोरूम मे चोरी की वारदात पर विधायक शिव अरोरा ने दुकानों का किया दौराभाजपा सरकार की महंगाई से जनता त्रस्त : रवि छाबड़ासमाजवादी पार्टी ने काशीपुर में पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में फूंका केंद्र सरकार का पुतलाकाशीपुर। पेट्रोल और डीजल की बढ़ी हुई कीमतों के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को काशीपुर स्थित महाराणा प्रताप चौक पर केंद्र सरकार का पुतला दहन कर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी Party के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने किया।इस दौरान रवि छाबड़ा ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में अचानक की गई वृद्धि ने आम जनता की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि डीजल महंगा होने से परिवहन खर्च बढ़ेगा, जिसका सीधा असर बाजार में मिलने वाली रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों पर पड़ेगा। इससे मध्यम वर्ग और निम्न वर्ग के परिवारों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही जनता पर सरकार लगातार आर्थिक बोझ डाल रही है। हाल ही में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी से आम लोगों की रसोई का बजट भी बिगड़ गया है।रवि छाबड़ा ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार अपनी नाकामियों से जनता का ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है। उन्होंने नीट परीक्षा पेपर लीक मामले का उल्लेख करते हुए कहा कि लाखों छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ हुआ है, लेकिन सरकार जवाबदेही तय करने के बजाय महंगाई बढ़ाकर जनता पर अतिरिक्त बोझ डाल रही है।प्रदर्शन के दौरान प्रदेश सचिव मोहम्मद इमरान खान, प्रदेश उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ मोहम्मद नाजिम सैफी, काशीपुर विधानसभा अध्यक्ष रमेश यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मोहम्मद महमूद अली, सरदार विक्की सिंह, मोहम्मद आरिफ सलमानी, जिला उपाध्यक्ष मोहम्मद नईम चौधरी, मोहम्मद महीगीर सहित समाजवादी पार्टी के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के छात्रों ने फिर रचा इतिहास – कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा में भी शानदार प्रदर्शनरुद्रपुर। दिल्ली पब्लिक स्कूल, रुद्रपुर के विद्यार्थियों ने CBSE कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 2026 में इतिहास दोहराते हुए विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत सफलता के साथ-साथ उच्च उपलब्धियों का प्रतीक बनकर उभरा है, जिसने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता और अनुशासन को एक बार फिर सिद्ध किया है।विद्यालय की मेधावी छात्रा सुनंदा खंडेलवाल ने ह्यूमैनिटीज वर्ग में 98.6% अंक प्राप्त कर शहर में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। उनकी यह सफलता उनके अथक परिश्रम, दृढ़ संकल्प, समयबद्ध अध्ययन और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण का प्रत्यक्ष उदाहरण है। उन्होंने न केवल विद्यालय, बल्कि पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।कॉमर्स वर्ग में लावेन्या गर्ग (97%) तथा नमन धौंडियाल (97%) ने भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का गौरव बढ़ाया।विद्यालय के इन शानदार परिणामों से पूरे विद्यालय परिवार, अभिभावकों तथा क्षेत्र में अत्यंत गर्व और हर्ष का वातावरण व्याप्त है। यह उपलब्धि इस बात का प्रमाण है कि सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर प्रयास से विद्यार्थी उच्चतम सफलता प्राप्त कर सकते हैं।इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन श्री सुरजीत सिंह ग्रोवर जी, वाइस चेयरमैन श्री हरमन सिंह ग्रोवर जी एवं प्राचार्य श्री चेतन चौहान जी ने सभी विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन तथा विद्यालय के उत्कृष्ट एवं प्रेरणादायक शैक्षणिक वातावरण का परिणाम है।उन्होंने विशेष रूप से सुनंदा खंडेलवाल की उपलब्धि की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के परिणाम न केवल विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाते हैं, बल्कि अन्य विद्यार्थियों को भी बड़े लक्ष्य निर्धारित करने और उन्हें प्राप्त करने के लिए प्रेरित करते हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त करते हुए उन्हें इस गौरवपूर्ण उपलब्धि के लिए धन्यवाद भी दिया। उन्होंने यह भी कहा कि दसवीं के ऐतिहासिक परिणाम के बाद बारहवीं का परिणाम भी विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है।विद्यालय प्रशासन एवं समस्त शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वे भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन करते रहेंगे।यह सफलता इस तथ्य को पुनः स्थापित करती है कि दृढ़ निश्चय, अनुशासन, सकारात्मक सोच और निरंतर प्रयास से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है।जेसीज का 12वीं बोर्ड परीक्षा में ह्यूमिनिटीज एवं विज्ञान वर्ग में जिले में उत्कृष्ट परिणामभारतीय मजदूर संघ के कम्पनी गेट के बाहर लगे यूनियन के झंडे को सिडकुल प्रशासन द्वारा हटाने के विषय पर विधायक शिव अरोरा के नेतृत्व मे जिला अधिकारी को सौपा ज्ञापनविधायक बोले श्रमिकों के मन सम्मान से खिलाफ बर्दाश्त नहीं होगाजिला अधिकारी ने एडीएम के नेतृत्व मे कमेटी गठन के दिये निर्देश, जल्द होगा समधान

प्रदेश का पांचवां धाम सेम-मुखेम नागराज मंदिर उपेक्षा का दंश झेल रहा

गढ़वाल।  सड़क मार्ग से लगभग ढ़ाई किमी की खड़ी पैदल चढ़ाई चढ़ने के लिए रास्ता ठीक तक नहीं बनाया गया है। यहां पैदल रास्ता घोड़े-खच्चरों को चलने के लिए लायक भी नहीं है। रास्तों पर स्ट्रीट लाइट तो लगायी गई,किंतु वह भी शरारती तत्वों द्वारा क्षतिग्रस्त कर दी गई है। जिससे यहां आने वाले तीर्थ यात्रियों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। लोगों ने जल्द पांचवें धाम में सुविधाएं जुटाने की मांग उठाई है। श्री कृष्ण भगवान सेममुखेम नागराजा मंदिर उत्तराखंड के टिहरी जिले में स्थित है। जिले के प्रतापनगर ब्लॉक के उपली रमोली पट्टी में स्थित सेम मुखेम नागराजा मंदिर सेम मुखेम में भगवान श्रीकृष्ण को शेषनाग के अवतार के रूप में पूजा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण सेम मुखेम में यात्रा के लिए आए थे तो उन्हें यह स्थल पसंद आया था और सेम मुखेम के राजा गंगू रमोला से भगवान कृष्ण ने अपने लिए जगह मांगी थी,किंतु राजा गंगू रमोला ने भगवान कृष्ण को जगह देने से मना कर दिया था। जिस पर भगवान कृष्ण नाराज होते और गंगू रमोला की सभी गाय भैंस को पत्थर बना दिया था। जिसके बाद गंगू रमोला के उक्त जगह पर स्थान देने पर भगवान श्रीकृष्ण के रुप में यहीं पर स्थापित हो गए। आज उक्त स्थान पर मंदिर में बड़ी संख्या में विभिन्न स्थानों से श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी रहती है। गढवाल में नागराज के दो ही मंदिर प्रसिद्ध हैं। पौड़ी से 35 किमी की दूरी पर बहुत ही रौतैली (रमणीय स्थान) जगह है जहाँ पर श्री कृष्ण भगवान ने बद्रीनाथ जाते समय विश्राम किया था,इस स्थान को डांडा नागराज के नाम से प्रसिद्ध मिली। दूसरा सेममुखेम नागराजा मंदिर। जहां मंदिर में भगवान कृष्ण के नागराजा स्वरूप के दर्शन होते हैं। मंदिर में स्थापित नागराज फन फैलाये हैं और भगवान कृष्ण नागराज के फन के ऊपर वंशी की धुन में लीन हैं। भैरवनाथ का मंदिर भी पैदल रास्ते में जहां भी लोग बड़ी संख्या में दर्शन करते है। धार्मिक महत्व होने के बाद और पांचवें धाम कहे जाने वाले सेममुखेम नागराजा मंदिर में आज भी अव्यवस्थाएं बनी हुई है। सड़क मार्ग से ढ़ाई किमी पैदल दूरी का रास्ता ठीक नहीं बन पाया है। यहां तक कि रास्ते पर कहीं भी शौचालय या टॉयलेट की व्यवस्था नहीं है। श्रीनगर से पहुंचे श्रद्धालु सुरेन्द्र सिंह भंडारी,मनमोहन सिंधवाल,विपेन्द्र बिष्ट ने कहा कि पर्यटन एवं संस्कृति विभाग को जल्द यहां के विकास पर ध्यान देना चाहिए। यहां चारधाम की तर्ज पर विकास करना चाहिए। रोपवे या टिन की छत वाला रास्ता बनाया जाना चाहिए। ताकि यहां महिलाओं,बुजुर्ग और बच्चों को पैदल चलने में आसानी हो सके और यहां भी श्रीद्धालुओं की भीड़ चारधाम की तर्ज पर बढ़े। यहां का पैदल रास्ता तक ठीक नहीं किया गया है। घोड़े-खच्चर में जाने वाले लोगों भी बड़ी मुश्किल से सफर तय कर रहे है। पंडित सविंदर प्रकाश वशिष्ठ ने कहा कि नागराजा मंदिर सेम मुखेम के पैदल रास्ते से लेकर कई असुविधाएं यहां है। जिसके लिए कार्य होना चाहिए। जिससे यहां अधिक से अधिक श्रद्धालु यहां पहुंचे। यहां पैदल रास्ते पर लंबे समय पर स्ट्रीट लाइटें लगी पर वह भी शरारती तत्वों द्वारा तोड़ दी गई। उन्होंने कहा कि धार्मिक महत्व के पौराणिक नागराजा मंदिर में सभी सुविधाएं जुटाने के लिए सरकार व प्रशासन को कार्य करना चाहिए। कोट-टिहरी प्रधान संगठन जिला सचिव एवं मीडिया प्रभारी चन्द्रशेखर पैन्यूली ने कहा कि नागराजा मंदिर सेम मुखेम पांचवां धाम मात्र बना है,किंतु जिस तरह की व्यवस्थाएं श्रद्धालुओं के लिए होनी चाहिए थी वह नहीं हो पाया। कहा कि प्रशासन और पर्यटन विभाग को विकास का खाका तैयार कर चारधाम धाम की तर्ज पर विकसित करने की पहल करनी चाहिए। कहा कि रोपवे से लेकर तमाम बाते हुई थी, किंतु अभी तक कार्यवाही नहीं की गई। पैन्यूली ने कहा कि नागराजा मंदिर सेम मुखेम की व्यवस्थाएं बढ़ेगी तो यहां श्रद्धालुओं की खासी भीड़ जुटेगी और स्थानीय लोगों को रोजगार मिलेगा। जो भगवान कृष्ण द्वारा गाय और भैसों को पत्थर बना दिया था वह पत्थर आज भी विराजमान है,जिन पर व्यू प्वाइंट बनाने चाहिए।