Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग

पैथोलॉजी क्वीज प्रतियोगिता में आयुष व आशुतोष रहे द्वितीय

स्टेट लेवल प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज का आया दूसरा स्थान

पूरे प्रदेश में दूसरा स्थान लाने पर छात्रों को दी बधाई

श्रीनगर गढ़वाल। उत्तराखंड प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों के बीच हुई राज्य स्तरीय पैथोलॉजी क्वीज प्रतियोगिता में श्रीनगर मेडिकल कॉलेज श्रीनगर के एमबीबीएस बेच 2022 के दो छात्र आयुष सिंह रावत एवं आशुतोष सैनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पहले स्थान पर एम्स ऋषिकेश के छात्र रहे। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज के दोनों छात्रों द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सीएमएस रावत ने विजेता छात्रों के साथ ही पैथोलॉजी विभाग की एचओडी समेत पूरी पैथोलाजी टीम को बधाई दी है। मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग की एचओडी डॉ. गजाला रिजवी ने कहा कि स्टेट लेवल की प्रतियोगिता में मेडिकल कॉलेज के छात्रों द्वारा क्वीज में दूसरा स्थान प्राप्त कर मेडिकल कॉलेज का नाम रोशन किया है। कहा कि पूरे प्रदेश भर के मेडिकल कॉलेज के छात्रों ने उक्त प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया था।