राज्य

खटीमा में कानून-व्यवस्था उत्तरी पटरी पर, बाइक हटाने के विवाद में चाकूबाजी—तीन युवक गंभीर घायलखटीमा (ऊधम सिंह नगर)। खटीमा कोतवाली क्षेत्र में कानून-व्यवस्था एक बार फिर सवालों के घेरे में आ गई है। मामूली बाइक हटाने को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते हिंसक संघर्ष में तब्दील हो गई। इस दौरान लाठी-डंडों और चाकू से हमला किया गया, जिसमें तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।पुलिस के अनुसार सोमवार रात खटीमा के इस्लामनगर क्षेत्र में दो पक्ष आमने-सामने आ गए। विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों ओर से लोग हथियार लेकर सड़क पर उतर आए और जमकर मारपीट हुई। चाकू चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई।घटना में घायल युवकों की पहचान जावेद, नवाब और निसार के रूप में हुई है, जो इस्लामनगर के ही निवासी बताए जा रहे हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तीनों की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सालय रेफर कर दिया गया।घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है। वहीं, पुलिस की सक्रियता और कानून-व्यवस्था को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

राज्य

टीएमयू फिजिकल एजुकेशन कॉलेजसे अनुभव गुप्ता को पीएचडी अवार्ड

14तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद से टिमिट कॉलेज ऑफ फिजिकल एजुकेशन के स्टुडेंट अनुभव गुप्ता को यूनिवर्सिटी की ओर से पीएचडी…

राज्य

मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में कल्याणी नदी को प्रदूषणमुक्त बनाने हेतु सिडकुल में स्थापित कम्पनियों के पदाधिकारियों के साथ जिला सभागार में बैठक आयोजित हुई। उन्होने औद्योगिक संस्थानों के पदाधिकारियों को निर्देश दिये कि बिना ट्रीट किये पानी को कल्याणी नदी में कतई न छोड़ा जाये। उन्होने कहा कि सभी कम्पनियां प्रदूषित पानी को ट्रीट करने हेतु ट्रीटमेंट प्लांटो में सुधार कर ले। एक माह के बाद कम्पनियों से निकलने वाले पानी की सैम्पलिंग/जांच करायी जायेगी। जिस भी कम्पनी से दूषित पानी कल्याणी नदी में गिरता हुआ पाया गया तो सम्बन्धित के खिलाफ कड़ी कार्यवाही अमल में लायी जायेगी। उन्होने आरएम सिडकुल व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कम्पनियों में स्थापित ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर देखे कि ट्रीटमेंट प्लांट कार्य कर रहा है या नही। उन्होने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये कि जिन कम्पनियों द्वारा खतरनाक कैमिकल प्रयोग किया जाता है उन कम्पनियों की सूची बनाकर नियमित जांच करें। उन्होने आरएम सिडकुल व प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिये कि कल्याणी नदी को सिडकुल में प्रवेश होने से पूर्व व सिडकुल क्षेत्र समाप्ति के बाद अटरियां मंदिर के पास व शहर समाप्ति के बाद उत्तर प्रदेश सीमा पर कल्याणी नदी के पानी का सैम्पलिंग कराते हुए जांच कराये कि किस क्षेत्र में कितना कल्याणी नदी का पानी प्रदूषित हो रहा है।

बैठक में अपर जिलाधिकारी पंकज उपाध्याय, उप जिलाधिकारी/आरएम सिडकुल मनीष बिष्ट, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड एसपी सिंह, सहायक अभियंता…

राज्य

फेरी लगाने वालों के उत्पीड़न के खिलाफ भीम आर्मी का जोरदार प्रदर्शन, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, बड़े आंदोलन की चेतावनी।

मुस्लिम समाज के समर्थन में भीम आर्मी के जिला अध्यक्ष सत्येंद्र कुमार के नेतृत्व में सितारगंज में एक प्रभावशाली सांकेतिक…

राज्य

जसपुर में टायर की दुकान बनी आग का गोला, रात दो बजे मची अफरा-तफरी, दमकल ने बचाई बड़ी तबाही

जसपुर,जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र में पतरामपुर रोड स्थित एक टायर रिपेयरिंग की दुकान में आज तड़के करीब…

राज्य

नगरपालिका में संयुक्त रूप से देखा और सुना गया केंद्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारणगदरपुर । “केंद्रीय बजट 2026-27 के संसद में प्रस्तुत होने के अवसर पर नगर पालिका परिषद गदरपुर के सभागार में रविवार को एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के तहत सुबह 11 बजे केंद्रीय बजट के लाइव प्रसारण को नगर पालिका अध्यक्ष, जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों द्वारा सामूहिक रूप से देखा और सुना गया। इस आयोजन का उद्देश्य बजट की प्रमुख घोषणाओं से जनप्रतिनिधियों को अवगत कराना तथा उनके माध्यम से आमजन तक इसकी जानकारी पहुँचाना रहा।कार्यक्रम में मुख्य रूप से पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर एवं प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा की उपस्थिति रही। बजट सत्र के दौरान सभी उपस्थित जनों ने वित्त मंत्री द्वारा की गई घोषणाओं को ध्यानपूर्वक सुना। बजट के उपरांत पालिकाध्यक्ष मनोज गुम्बर एवं प्रदेश मंत्री गुंजन सुखीजा ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि यह बजट देश को प्रगति के पथ पर आगे ले जाने वाला है और इसमें आम जनमानस,गरीब, मध्यम वर्ग,किसानों,युवाओं एवं महिलाओं के हितों को विशेष रूप से ध्यान में रखा गया है।उन्होंने कहा कि यह बजट संतुलित होने के साथ-साथ विकासोन्मुखी है,जिसमें बुनियादी ढांचे,शिक्षा,स्वास्थ्य, रोजगार सृजन और नगर निकायों के सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया गया है। बजट से नगरों के विकास को नई दिशा मिलेगी और स्थानीय स्तर पर सुविधाओं के विस्तार में सहायता प्राप्त होगी।इस अवसर पर कार्यक्रम में सुभाष गुंबर,सुरेश खुराना,राजेश गुम्बर,सभासद सचिन गुप्ता,मुकेश चावला,रमन छाबड़ा,परमजीत सिंह सहित सलीम बाबा,नाजिर अली ज्योति ग्रोवर,राजबाला चौहान, सागर गंडा,हरलोक नामधारी, राहुल भाटिया,हरीश रल्हन, सतीश छाबड़ा,निर्मल नारंग, मनोज पाण्डे,मोहित अरोरा चैरी,विकास बजाज सहित नगर पालिका के अधिकारी एवं कर्मचारी गण उपस्थित रहे।

          कार्यक्रम का समापन सकारात्मक चर्चा के साथ हुआ, जिसमें सभी ने बजट को देश के समग्र विकास के लिए…

राज्य

श्री रविदास जी के आदर्शों पर चलने का आह्वान करते हुए किया गुरबाणी कीर्तन

गदरपुर । गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा में आयोजित किए गए धार्मिक कार्यक्रम के दौरान शिरोमणि भक्त संत रविदास जी…

राज्य

एक दशक बाद न्याय: डीजे युवराज भंडारी को सर्वोच्च अदालत से ऐतिहासिक जीत

गदरपुर/रुद्रपुर। नेपाल के मशहूर डीजे और कलाकार युवराज भंडारी,जिन्हें “डीजे युवा” के नाम से जाना जाता है, को एक दशक…

राज्य

उधम सिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण ने लॉन्च की एआई सक्षम वेबसाइट, 90 सेकंड में पहुंचेगी शिकायत, निवारण होगा तेज व पारदर्शीखबर:उधम सिंह नगर। आम जनता को आधुनिक तकनीक का लाभ पहुंचाने की दिशा में उधम सिंह नगर जिला विकास प्राधिकरण ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) आधारित नई वेबसाइट लॉन्च की है। यह पहल शिकायत निवारण प्रक्रिया को अधिक तेज, सरल और पारदर्शी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।नई एआई सक्षम वेबसाइट के माध्यम से अब नागरिक डिजिटल रूप से अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे। शिकायत दर्ज होते ही एआई सिस्टम कुछ ही मिनटों में शिकायतकर्ता को एक यूनिक आईडी जारी करेगा, जिसके जरिए वह अपनी शिकायत की स्थिति को ऑनलाइन ट्रैक कर सकेगा।प्राधिकरण द्वारा शुरू की गई इस व्यवस्था की खासियत यह है कि शिकायत दर्ज होने के महज 90 सेकंड के भीतर संबंधित विभाग और अधिकारी तक शिकायत पहुंच जाएगी। इससे न केवल समय की बचत होगी, बल्कि शिकायतों के निस्तारण में होने वाली अनावश्यक देरी पर भी अंकुश लगेगा।इसके अलावा, अधिकारी अब हस्तलिखित शिकायतों की तस्वीर एआई प्लेटफॉर्म पर अपलोड कर सकेंगे। एआई सॉफ्टवेयर शिकायत को पढ़कर उसका संक्षिप्त विवरण स्वतः तैयार करेगा, समस्या की श्रेणी तय करेगा और शिकायत को सीधे संबंधित अधिकारी को ट्रांसफर कर देगा।अधिकारियों के अनुसार यह प्रणाली मात्र पांच मिनट में लगभग 10 हजार लाभार्थियों तक जानकारी पहुंचाने में सक्षम है। इससे योजनाओं और शिकायत निवारण को लेकर फैले भ्रम की स्थिति समाप्त होगी और आमजन को समय पर योजनाओं का लाभ मिल सकेगा।प्राधिकरण की यह पहल डिजिटल गवर्नेंस की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे प्रशासन और जनता के बीच संवाद और विश्वास और अधिक मजबूत होगा।

राज्य

विधायक के आवास पर की गई बजट पर चर्चागदरपुर । विधानसभा गदरपुर के तीनों मंडल गदरपुर,दिनेशपुर व केलाखेड़ा का संयुक्त कार्यक्रम माननीय विधायक के कैम्प कार्यालय,गूलरभोज पर ‘बजट पर चर्चा’ के आयोजन किया गयाजिसमें विकसित-आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को प्राप्त करने और आर्थिक विकास की गति को और तेज करने वाले केन्द्रीय बजट 2026-27 का सीधा प्रसारण उपस्थित महिला मोर्चा की कुमाऊँ सयोजक अंजू भुडडी,प्रदेश महामंत्री किसान मोर्चा नरेश हुडिया,प्रदेश महामंत्री अनुसूचित जनजाति मोर्चा राकेश सिंह,मंडल अध्यक्ष दिनेशपुर विश्वजीत मंडल,मंडल अध्यक्ष केलाखेड़ा शशि प्रीत सिंह सहित पदाधिकारियों, देवतुल्य कार्यकर्ताओं एवं प्रबुद्ध जनों के साथ लाइव प्रसारण बड़ी स्क्रीन लगाकर लगभग 300 से अधिक कार्यकर्ताओं के साथ देखा ।कार्यक्रम के उपरांत क्षेत्रीय विधायक अरविंद पांडे ने बजट को दूरगामी और दूरदर्शी बताया साथ ही साथ उत्तराखंड के लिए इस बजट में अधिक धनराशि की भी व्यवस्था की गई है। जिससे उत्तराखंड के विकास में पंख लगेंगे,उन्होंने बजट के लिएसर्वस्पर्शी,जनकल्याणकारी और दूरदर्शी बजट हेतु माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी, माननीय केंद्रीय वित्तमंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण जी एवं केंद्र सरकार का सह्रदय आभार एवं अभिनन्दन व्यक्त किया।

राज्य

किच्छा व्यापारियों ने भरी हुंकार नहीं लगने देंगे मंगल बाजार

मंगल बाजार के विरोध में किच्छा व्यापारियों में टैक्सी स्टैंड पर इकट्ठे होकर जोरदार विरोध प्रदर्शन करते हुए और नारेबाजी…

राज्य

रुद्रपुर – समाज में समरसता का संदेश देने वाले संत शिरोमणि रविदास की जयंती धूमधाम से मनाई। समाजसेवी भारत भूषण चुघ के नेतृत्व में तमाम लोग बागवाला झील स्थित संत रविदास मंदिर पहुंचे। जहां उन्होंने संत रविदास की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनके बताए हुए रास्ते पर चलने का आवाहन किया। चुघ ने कहा की संत रविदास ने समाज में समरसता का संदेश दिया था और आपसी भेदभाव और ऊच नीच के मतभेद को मिटाने का आवाहन किया था। उन्होंने कहा कि संत रविदास ने समाज को एक सूत्र में बांधा था। उनके विचार आज भी प्रासंगिक है और समाज के लोगों को उनके विचारों से प्रेरणा लेनी चाहिए। इस दौरान भजन, कीर्तन और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया।इस दौरान प्रधान प्रमोद कुमार, योगेश तिवारी, मनीष कुमार,रामदेव सागर, अरविन्द कुमार, चन्द्रशेखर कुमार, रविन्द्र, चन्द्रभान, प्रेम कुमार,कोमल, रामगरीब,सूरज पाल, ओमप्रकाश समेत तमाम लोग मौजूद थे।

राज्य

केन्द्रीय बजट विकसित भारत के संकल्प को सिद्धि तक ले जाने वाला रोडमैप

रुद्रपुर । केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट 2026-27 के प्रावधानों को आमजन तक पहुँचाने और इसकी बारीकियों को समझने के…

राज्य

टीएमयू के फॉरेंसिक स्टुडेंट्स ने पुलिसअकादमी का भ्रमण कर समझा समन्वय

तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी, मुरादाबाद के कॉलेज ऑफ पैरामेडिकल साइंसेज के फॉरेंसिक विज्ञान विभाग की ओर से डॉ. भीमराव आम्बेडकर पुलिस…

राज्य

विधायक शिव अरोरा ने वर्ष 2026- 27 के बजट को बताया सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी! मोदी सरकार ने महिला,युवा, किसान, निर्धन वर्ग का बजट मे रखा विशेष ध्यान

को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार मे देश की महिला वित्त मंत्री ने वर्ष 2026-27 मे नौवीं बार देश की संसद…

राज्य

कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय सितारगंज में प्रेरणादायक प्रोग्राम का किया गया आयोजन

स्थान सितारगंज उधम सिंह नगर उत्तराखंड सितारगंज कोतवाली प्रशासन की ओर से कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में एक प्रेरणादायक…

राज्य

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री और विद्यायक् तिलक राज बेहड का ६९ वां जन्म दिन यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया गया l इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी की बरिष्ठ उपाध्यक्ष और पूर्व पालिका अध्यक्ष श्रीमती मीना शर्मा ने जहाँ श्री बेहड को बड़ी माला पहनाई, पगड़ी पहनाई बही ६९ गुब्बारे आकाश में उड़ाकर उन्हें जन्म दिन की बधाई दी, बही महा नगर कांग्रेस अध्यक्ष ममता रानी ने शॉल ओड़ाकर और केक काटकर श्री बेहड को जन्म दिन की बधाई दी l इस अवसर पर कांग्रेस सेवादल अध्यक्ष संजीव रस्तोगी, सुमित राय, जाकिर रजा, उमा सरकार, दिनेश मोर्य, राकेश कोली, पी सी जोशी, ज्योति , बेबी, सरोज रानी, भूरी कोली, अनिल शर्मा, सहित बड़ी संख्या में अन्य लोग उपस्थित थे l

राज्य

देहरादून में अंतर जिला युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का समापन

गदरपुर । युवा कार्यक्रम में खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वाधान में मेरा युवा भारत देहरादून द्वारा राज्य शैक्षिक अनुसंधान…

राज्य

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाएं होंगी दुरुस्त

मुख्य विकास अधिकारी ने निरीक्षण के दौरान दिया आश्वासन गदरपुर। गदरपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा प्रबंधन समिति की…

राज्य

विद्यालयों में पहुंची कानून की पाठशाला-पौड़ी पुलिस ने विद्यार्थियों को नशा मुक्त जीवन,साइबर सुरक्षा और यातायात नियमों का दिया संदेश

श्रीनगर गढ़वाल। युवाओं को कानून के प्रति जागरूक कर उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में पौड़ी पुलिस द्वारा चलाए…

राज्य

सुरक्षित बचपन की ओर सशक्त पहल-ल्वाली में बाल सुरक्षा,बाल अधिकार एवं डिजिटल जागरूकता पर विशेष कार्यक्रम आयोजित

पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बच्चों को सुरक्षित,जागरूक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत ल्वाली स्थित जनता इंटर…

राज्य

राज्य स्तरीय कुश्ती में रघुनाथ कीर्ति को मिले तीन स्थान

देवप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केंद्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय श्री रघुनाथ कीर्ति परिसर के छात्रों ने राज्यस्तरीय कुश्ती की अलग-अलग स्पर्धाओं में तीन स्थान…

राज्य

सपनों की उड़ान में बच्चों संग अभिभावकों ने भरी उम्मीदों की छलांग

कीर्तिनगर/श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा को केवल कक्षा तक सीमित न रखते हुए बच्चों और अभिभावकों को एक साझा मंच प्रदान करने…

राज्य

कोटद्वार में विकास और प्रकृति संरक्षण का संगम, मुख्यमंत्री ने बर्ड वाॅचिंग फेस्टिवल का किया शुभारंभ

कोटद्वार में मुख्यमंत्री की बड़ी सौगात, 326 करोड़ से अधिक की 61 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास कोटद्वार में बर्ड फेस्टिवल का…