Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात
राज्य

गुरु अर्जन देव जी के शहीदी दिवस पर बाबा भगवंत भजन सिंह ने आठ बच्चों को किया पुरस्कृत


अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का भी करवाया संकल्प
स्वस्थ शरीर के लिए भोजन पकाने के लिए लोहे,पीतल,तांबा एवं मिट्टी के बर्तनों के प्रयोग का किया आह्वान
गदरपुर । बाबा बुड्ढा जी के निवास स्थल रमदास श्री अमृतसर साहिब से नजदीकी ग्राम नवाब नगर पहुंचे बाबा भगवंत भजन सिंह द्वारा पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनका पालन पोषण करके अपने जीवन को सुखी एवं दीर्घायु बनाए जाने का आह्वान किया गया। उन्होंने प्राकृतिक संसाधनों के अवैध रूप से दोहन किये जाने पर भी रोक लगाने की मांग की । कार्यक्रम में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के अखंड पाठ के भोग के उपरांत दीवान सजाए गए, जिसमें बाबा भगवंत भजन सिंह द्वारा सर्वत्र सुख शांति की अरदास की गई । रागी भाई दर्शन सिंह,डेरा बाबा नानक से आए रागी भाई वीर सिंह नामधारी, कथावाचक भाई हरप्रीत सिंह ग्रंथी गुरप्रीत सिंह एवं देवेंद्र सिंघ ने गुरु अर्जन देव जी के शहीदी पर्व पर प्रकाश डालते हुए गुरबाणी पाठ तथा गुरु ग्रंथ साहिब जी के सिद्धांतों पर चलते हुए मातृभाषा गुरमुखी पंजाबी का शिक्षण कार्य शिविर लगाकर करने का आह्वान किया। बाबा भगवत भजन सिंह ने विभिन्न रोगों के निवारण के लिए प्राकृतिक स्रोतों के अनुसार लोहा तांबा मिट्टी एवं पीतल के बर्तनों का प्रयोग भोजन पकाने के लिए करने की अपील की, उन्होंने ऑर्गेनिक खेती करने के लिए भी किसानों को प्रेरित किया। बाबा भगवंत भजन सिंह, सरदार भगवंत सिंह,सरदार परमजीत सिंह एवं कर्नल हरवीर सिंह द्वारा गुरबाणी पाठ नित्य प्रति करने वाले आठ बच्चों को पुरस्कार देखकर सम्मानित किया। बाबा भगवत भजन सिंह ने सिख मिशनरी कॉलेज लुधियाना की गदरपुर इकाई द्वारा चलाए जा रहे सिलाई प्रशिक्षण शिविर एवं धार्मिक पंजाबी तथा गुरुबानी पाठ की संचालित होने वाली कक्षाओं के उत्साह वर्धन हेतु भरपूर सहयोग प्रदान किया। दूर दराज से आई संगत ने कार्यक्रम में सहभागिता करते हुए गुरु का लंगर रूपी प्रसाद भी ग्रहण किया।

Check Also
Close