Sunday 20/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों में आयोजित हुआ आंगन मिलन सेवा कार्यक्रमविकास की दस्तक के बीच सुमाड़ी-ढिक्वालगांव में भाजपा का बढ़ा जनाधार-100 से अधिक ग्रामीणों ने थामा पार्टी का दामनआईआईटी रुड़की दीक्षांत समारोह 2026 में स्नातक उत्कृष्टता, नवाचार और राष्ट्र निर्माण का उत्सवजिला गंगा समिति की बैठक में गंगा संरक्षण,स्वच्छता एवं ठोस अपशिष्ट प्रबंधन कार्यों की समीक्षाघेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन के साथ कृषि,उद्यान एवं दुग्ध गतिविधियों को बढ़ावा देने पर जोर,जिलाधिकारी ने दिए निर्देशआम आदमी पार्टी और भाकपा(माले) द्वारा अंकिता भंडारी हत्याकांड की चौथी बरसी तक भी वीआईपी भाजपा नेता की गिरफ्तारी ना होने पर अंकिता को श्रद्धांजलि देते हुए अंबेडकर पार्क में कल देर शाम भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया।निठारी कांड में आरोपी रहे सुरेंद्र कोली की हरिद्वार में संदिग्ध परिस्थितियों में मौतजल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फीमुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पणरुद्रपुर में जनपदीय विज्ञान संगोष्ठी सम्पन्न राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, देहरादून के तत्वावधान में आज जनपद स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, फाजिलपुर महरौला रुद्रपुर ऊधम सिंह नगर में श्री हरेंद्र मिश्रा मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर, मुख्य अतिथि डॉ. जी सी जोशी, राजेश्वर सिंह होलकर एवम् विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन एवम् सरस्वती वन्दना के साथ किया गया। संगोष्ठी का विषय ‘भारतीय ऊर्जा परिदृश्य-2047 : संभावनाएं एवं चुनौतियां’ रहा। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ विज्ञान के प्रति समझ और रुचि विकसित करना था। प्रतियोगिता में सर्राफ पब्लिक स्कूल खटीमा की छात्रा कु. लक्ष्मी भट्ट ने प्रथम, सरस्वती पब्लिक स्कूल खटीमा कु. कीर्ति बिष्ट ने द्वितीय और जी एस कान्वेंट स्कूल सितारगंज की छात्रा कु. सपना मेहरा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के बाद मुख्य अतिथि डॉ जी सी जोशी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती शुभा रावत एवं जनपद विज्ञान समन्वयक विनीता जगदीश चौधरी ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र और पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। जनपद स्तर पर प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागी अब राज्य स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में ऊधम सिंह नगर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंतनगर कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के प्रोफेसर फिजिक्स डॉ. जी.सी. जोशी रहे। मुख्य शिक्षा अधिकारी ऊधम सिंह नगर श्री हरेंद्र मिश्रा ने अपने सम्बोधन में प्रतिभागियों का मार्गदर्शन एवम् उत्साहवर्धन किया एवम् भावी ऊर्जा चुनौतियों से निपटने में छात्रों से अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में विद्यालय की शिक्षिकाओं के साथ साथ जनपद के अनेक विद्यालयों के प्रतिभागियों के मार्गदर्शक शिक्षक, शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।
उत्तराखण्डज़रा हटकेरुद्रपुर

रूद्रपुर_मेयर ने मृतक कर्मचारी के परिवार को पहुंचाई राहत

बेटी के नाम की गयी डेढ़ लाख की एफडी, पत्नी को मिलेगी नगर निगम में नौकरी

रूद्रपुर – (एम सलीम खान संवाददाता) नगर निकाय चुनाव के दौरान ड्यूटी से घर लौट रहे नगर निगम कर्मी सागर नेगी की सड़क हादसे में हुई मौत के बाद नगर निगम ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाते हुए राहत पहुंचायी है।

महापोर विकास शर्मा ने अपने कार्यालय में पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता के रूप में 1 लाख 56 हजार की एफडी भेंट की। साथ ही मृतक की पत्नी को नगर निगम में नौकरी देने का भी आश्वासन दिया।

बता दें किशनपुर हल्द्वानी निवासी सागर नेगी पुत्र नारायण सिंह नेगी उपनल के माध्यम से नगर निगम में कार्यरत था, 22 जनवरी को चुनाव ड्यूटी से लौटते समय सड़क हादसे में सागर नेगी का दुखद निधन हो गया था। सागर के आकस्मिक निधन से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।

दिवंगत सागर अपने पीछे बुजुर्ग माता पिता के अलावा पत्नी ओर एक डेढ़ साल की पुत्री को छोड़ गया। सागर के निधन के बाद परिवार की दयनीय आर्थिक स्थिति को देखते हुए नगर निगम ने पीड़ित परिवार की मदद के लिए हाथ बढ़ाये है।

शनिवार को मेयर विकास शर्मा एवं मुख्य नगर आयुक्त नरेश दुर्गापाल ने सागर के परिवार को नगर निगम कार्यालय में बुलाकर सागर की मासूम बेटी के नाम 1 लाख 56 हजार की एफडी सौंपी। इस दौरान महापौर विकास शर्मा ने सागर की पत्नी को नगर निगम में नौकरी दिलाने का भी आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि मृतक की पत्नी को नौकरी दिलाये जाने के लिए बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पारित किया जायेगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि पीडित परिवार को नगर निगम के ठेकेदारों की ओर से भी आर्थिक सहायता दिलाई जायेगी। इसके अलावा सरकार की ओर से भी हरसंभव मदद का प्रयास किया जायेगा। इस दौरान मुख्य नगर आयुक्त ने बताया कि पीड़ित परिवार को उपनल की ओर भी मदद मिलेगी। नगर निगम परिवार सागर नेगी के परिवार के साथ खड़ा है, और जो भी मदद संभव होगी उसके लिए नगर निगम परिवार पीछे नहीं हटेगा।

Check Also
Close