Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

उत्तराखंड_कुमाऊं के इन इलाकों में कल बर्फबारी का अलर्ट जारी

नैनीताल – सरोवर नगरी नैनीताल शनिवार को तेज हवाओं के साथ बादलों से घिरी रही। आज मौसम ने मस्ती में खलल नहीं डाला और होली मनाने का भरपूर मौका दिया। वहीं मौसम विभाग की मानें तो रविवार को पिथौरागढ़, चमोली और बागेश्वर में भारी बारिश और ऊंची चोटियों पर बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान सुबह शहर में तेज रफ्तार से तेज हवाएं चल रही थीं।

साथ ही आसमान में घने बादलों ने डेरा जमा रखा था। देर रात शहर में बारिश का दौर भी चला। लेकिन होली के दिन हवाओं की रफ्तार धीमी पड़ गई और होली का रंग बिखरने लगा। वहीं, दिन में आसमान में कभी धूप तो कभी छांव के साथ बादल नजर आए। जिससे मौसम सामान्य रहा। इधर, मौसम विभाग ने मंगलवार तक प्रदेश के कुछ हिस्सों में मौसम खराब रहने की चेतावनी जारी की है।

जिसमें कुछ जिले शीतलहर से प्रभावित रहेंगे। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। जिसके चलते आंधी-तूफान की संभावना जताई गई है। राज्य मौसम विभाग देहरादून के निदेशक डॉ. बिक्रम सिंह के अनुसार पिथौरागढ़, बागेश्वर, चमोली में भारी बारिश की संभावना है। जबकि 3200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में भारी बर्फबारी की चेतावनी जारी की गई है।

ऊंची चोटियों पर जाने वाले पर्यटकों को सतर्क रहने को कहा गया है। जीआईसी मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार अधिकतम तापमान 23 व न्यूनतम 11 डिग्री सेल्सियस रहा। आर्द्रता अधिकतम 85 व न्यूनतम 50 फीसदी रही।

Check Also
Close