Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव
उत्तराखण्डज़रा हटकेनैनीताल

नैनीताल_जिला बार के अध्यक्ष बने भागवत – दीपक बने सचिव

नैनीताल – जिला बार एसोसिएशन के चुनाव बुधवार को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गये। कड़े चुनावी मुकाबले में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष पद पर भगवत प्रसाद व सचिव पद पर दीपक रूवाली ने जीत हासिल करी उपाध्यक्ष पद पर शंकर चौहान व उपसचिव पद पर दीपक दत्त पांडेय ने जीत दर्ज की बुधवार को चुनावी गहमागहमी के बीच सुबह 10:30 बजे से जिला बार एसोसिएशन के कुल चार पदों पर शुरू हुई मतदान प्रक्रिया शाम तीन बजे तक तक जारी रही।

मतगणना के बाद शाम करीब पांच बजे मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह सह चुनाव अधिकारी संजय सुयाल ने विजयी प्रतिभागियों की घोषणा करी। बार संघ चुनाव में कुल पंजीकृत 274 अधिवक्ताओ में से 228 अधिवक्ताओ ने अपने मत का प्रयोग किया अध्यक्ष पद पर विजयी रहे भगवत प्रसाद को -कुल 88 मत मिलेे जबकि दूसरे स्थान पर रहे अरुण सिंह बिष्ट को 75 तीसरे स्थान पर पंकज बिष्ट को 33 व चौथे स्थान पर रही मंजू कोटलिया को 31 मतो से संतोष करना पड़ा। सचिव पद पर विजयी दीपक रूवाली को 123 उनके निकटतम प्रतिद्वंदी अनिल बिष्ट को 104 मत मिले।

उपाध्यक्ष पद पर शंकर चौहान ने बढ़ी जीत दर्ज की उन्हें कुल 161 मत मिले इसी पद पर चुनाव लड़ रहे अब्दुल समीर को 64 मतों से संतोष करना पड़ा उपचिव पद पर दीपक दत्त पांडेय ने जीत करी उन्हें कुल 145 वोट मिले इसी पद पर दूसरे स्थान पर रहे प्रत्याशी जमीर अहमद को 82 मत प्राप्त हुवे परिणाम घोषित होने के बाद निर्वाचित सभी पदाधिकारियों को निर्वाचन प्रमाण पत्र दिये गए नवनिर्वाचित भगवत प्रसाद सचिव दीपक रूवाली सहित सभी पदाधिकारियों ने कहा कि वे एसोसिएशन व अधिवक्ता हित मे पूरी निष्ठा व आत्मबल से कार्य करेंगे चुनाव प्रक्रिया समपन्न कराने में मुख्य चुनाव अधिकारी नीरज साह सह-निर्वाचन अधिकारी संजय सुयाल हेमंत धुसिया गौरव भट्ट मोहन नाथ गोस्वामी शिवांशु जोशी बार क्लर्क मयंक सनवाल ने अपना योगदान दिया।

कार्यकारणी सदस्य के चार पदों पर निर्विरोध निर्वाचन

नैनीताल – जिला बार एसोसिएशन के चार पदों पर वरिष्ठ अधिवक्ता प्रीति साह तारा आर्या शशांक कुमार व गौरव कुमार का निर्विरोध निर्वाचन हुआ कार्यकारणी सदस्य के कुल 5 पदों मेंं से 4 पदों पर ही नामांकन भरे गए जिस कारण किसी भी पद पर चुनाव नही कराया गया व कार्यकारणी के चारो पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ।

Check Also
Close