Sunday 26/ 07/ 2026 

Bharat Najariya
चीनी मिल के कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के लिए शिष्ट मंडल ने मुख्यमंत्री से की मुलाकातअमर बलिदानी श्रीदेव सुमन को उत्तरकाशी पुलिस का नमन, पूरे जनपद में हुए श्रद्धांजलि कार्यक्रमबंदरों के आतंक पर नगर निगम का बड़ा प्रहार-श्रीनगर में विशेष अभियान शुरूदेवभूमि की बेटी सनाया भण्डारी का स्वर्णिम परचम-सीबीएसई नॉर्थ जोन आर्चरी चैंपियनशिप में दो स्वर्ण पदक जीत रचा नया इतिहासशैक्षिक उत्कृष्टता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देकर संपन्न हुआ बाल युवा सम्मेलनस्वकर वसूली पर फिलहाल रोक-व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए महापौर आरती भण्डारी का बड़ा फैसलाएमबीबीएस छात्रों के ज्ञानवर्धन और बेहतर चिकित्सक बनने की दिशा में प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं हैं महत्वपूर्ण–डॉ.आशुतोष सयानाएचएनबी गढ़वाल विश्वविद्यालय ने घोषित किया पीएचडी प्रवेश परीक्षा परिणाम-पारदर्शी परीक्षा प्रणाली ने रचा नया कीर्तिमानयुवाओं को भटकने से रोकने का संदेश-बद्रीश कॉलोनी में सक्रिय हुई समाज और पुलिस की साझी पहलपौधे लगाने से नहीं-उन्हें वृक्ष बनने तक संरक्षित करने से होगा पर्यावरण का संरक्षण–डॉ.मारिषा पंवार गर्ग
उत्तराखण्डकुमाऊँगढ़वालदेहरादून

उत्तराखंड_सीएम धामी ने हरी झंडी दिखाकर 9 मोबाइल साइंस लैब्स को किया रवाना, छात्रों के लिए बड़ी सौगात – पढ़े बड़ी ख़बर

मुख्यमंत्री ने लैब ऑन व्हील्स-मोबाइल साइंस लैब परियोजना के दूसरे चरण का किया शुभारम्भ।

उत्तराखंड – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने लैब ऑन व्हील्स के माध्यम से प्रदेश के सरकारी विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को 09 मोबाइल साइंस लैब की सौगात दी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कैम्प कार्यालय परिसर में मोबाइल साइंस लैब के विज्ञान मॉडलों का अवलोकन किया और 09 मोबाइल साइंस लैब को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। पिछले वर्ष भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के चार जनपदों चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी के लिए मोबाइल साइंस लैब को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया था।

यूकॉस्ट के महानिदेशक प्रो. दुर्गेश पंत ने बताया कि प्रथम चरण में प्रदेश के 04 जनपदों चम्पावत, अल्मोड़ा, देहरादून एवं पौड़ी में लैब ऑन व्हील्स का सफलतापूर्वक संचालन किया गया, जिसके अभूतपूर्व परिणामों को देखते हुए आज प्रदेश के शेष जनपदों में भी लैब ऑन व्हील्स का शुभारम्भ किया गया। प्रो. पंत ने बताया कि उत्तराखण्ड राज्य विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (यूकॉस्ट) राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी परियोजना के माध्यम से प्रदेश के ग्रामीण/दूरस्थ क्षेत्रों में विज्ञान को लोकप्रिय बनाने तथा विज्ञान संचार गतिविधियों को बढ़ावा देने का कार्य कर रही है।

परियोजना के अंतर्गत राज्य के कक्षा छह से दस तक के छात्र-छात्राओं को प्रयोगशाला, प्रायोगिक प्रदर्शन/मॉडल, विज्ञान गतिविधियों एवं प्रदर्शनों के माध्यम से जीव विज्ञान, रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान, गणित आदि विषयों के पाठ्यक्रम को बेहतर ढंग से सीखने व समझने का अवसर प्रदान किया जा रहा है।

प्रो. पंत ने बताया कि राज्य में परियोजना का यह दूसरा चरण है, जिसके अंतर्गत शेष नौ जिलों उत्तरकाशी, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर, नैनीताल, बागेश्वर व पिथौरागढ़ में किया जा रहा है।

इस अवसर पर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव नितेश झा व साइंस सिटी सलाहकार जीएस रौतेला, यूकॉस्ट से संयुक्त निदेशक डॉ. डीपी उनियाल, परियोजना समन्वयक ई. जितेंद्र कुमार, अमित पोखरियाल, विकास नौटियाल, पुनीत सिंह व सहयोगी संस्था अगस्त्य इंटरनेशनल से अमित कुमार, अशोक सिंह, योगेश के अलावा विभिन्न विद्यालयों से शिक्षक राम आश्रय चौहान, निधि, शिवानी कोहली, सीमा भंडारी, अभय शर्मा, सुमन गुप्ता, अनीता नेगी व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।

Check Also
Close