Friday 07/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
विधायक शिव अरोरा बोले जल सस्थान, विद्युत विभाग पीडब्लूडी को बजट जारी होकर टेंडर प्रकिया के बाद शुरू हुआ काशीपुर बाईपास का कार्यविधायक ने बजट को लेकर फैलाई जा रही भ्रांतियों को बताया निराधारएसएसपी अजय गणपति का देर रात्रि औचक निरीक्षण, निजी वाहन से स्वयं निकले हाईवे चेकिंग परआरक्षण हमारा अधिकार आंदोलन के 100 दिन पूरे होने की तैयारी तेज, सिटी क्लब में हुई महत्वपूर्ण गोष्ठीभारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष आदरणीय श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी की महत्वपूर्ण बैठकआपदा से निपटने के लिए पूर्व तैयारियां ही सबसे बड़ा बचाव विधायक शिव अरोरारुद्रपुर मे आपदा से निपटने के लिये विधायक ने रखे महत्वपूर्ण सुझावकैबिनेट मंत्री मदन कौशिक की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई आपदा प्रबंधन की समीक्षा बैठकविधायक निधि से स्थापित शीतल जल प्याऊ विधायक ने फीता काटकर किया जनता को समर्पितविधायक शिव अरोरा ने कहा – जनसेवा ही मेरा संकल्प, शहर में जरूरत के अनुसार लगाए जाएंगे और भी शीतल जल केंद्रमुख्यमंत्री की मॉनिटरिंग में राहत एवं पुनर्निर्माण कार्य तेज, मालदेवता में आवागमन सुरक्षितकैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने की कावड़ियों से मुलाकातनानकमत्ता में युवक से मारपीट, लूटपाट व कथित यौन उत्पीड़न के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन, दो आरोपी गिरफ्तारक्षत्रीय समाज को महापौर विकास शर्मा की बड़ी सौगात
उत्तराखंड

महिला दिवस पर महिलाओं से अपनी बेहतरी को एकजुटता का आह्वान

समाचार शगुन उत्तराखंड 

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर सावित्रीबाई फुले सांयकालीन स्कूल नगला में हुए कार्यक्रम में महिलाओं से अपने बेहतरी के मुद्दों पर एकजुटता का आह्वान किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत इसलिए राह संघर्ष की हम चुनें और अन्य महिला संघर्षों के गीत से हुई।उपस्थित समुदाय को संबोधित करते हुए स्कूल संचालिका सविता ने कहा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाने की शुरुआत 1900 के दशक में हुई थी। 1908 में, 15,000 महिलाओं ने न्यूयॉर्क शहर में बेहतर कामकाजी परिस्थिति, उचित वेतन और वोट देने के अधिकार की मांग करते हुए एक मार्च निकाला। जिसके बाद पहला अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 19 मार्च 1911 को ऑस्ट्रिया, डेनमार्क, जर्मनी और स्विट्जरलैंड में मनाया गया था। लेकिन 8 मार्च 1917 को रूसी महिलाओं के हड़ताल के बाद महिला दिवस की तारीख को बदलकर 8 मार्च कर दिया गया। ।अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोशिएशन, एपवा की संयोजक विमला रौथाण ने कहा बड़ी बड़ी घोषणाओं के बाद भी आजादी के इतने सालों बाद भी महिलाओं की स्थिति में कोई खाश सुधार नहीं हुआ।महिलाओं पर हिंसा आज भी बदस्तूर जारी है जिसका संगठित हो करके ही मुकाबला किया जा सकता है।आज हमें समाज में सम्प्रदायिक विभाजन कर रही ताकतों का भी मुकाबला करना होगा। महिलाओं के खिलाफ घर से लेकर कार्यस्थल तक हो रही हिंसा के खिलाफ मुखर हो सामने आना ही होगा। इस मौके पर शोभा देवी, उर्मिला, मिस्कीन, नेहा, पूनम, गुड्डी देवी, संगीता देवी, पूजा, प्रेमा देवी, रीता देवी, धीरज कुमार, विशाल गौतम मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close