Monday 17/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने परेड ग्राउंड में किया ध्वजारोहणसुशीला तिवारी महाविद्यालय में धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस, जगदीश बिष्ट ने किया ध्वजारोहण80वें स्वतंत्रता दिवस पर एसएसपी अजय गणपति ने किया ध्वजारोहणहमारा स्वतंत्रता दिवस पर जिलाधिकारी डॉ0 आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट परिसर में किया ध्वजारोहणआयुक्त कैंप कार्यालय में आयुक्त आनंद स्वरूप ने किया ध्वजारोहणस्वतंत्रता दिवस पर देशभक्ति के रंग में रंगा सितारगंज, जगह-जगह हुआ ध्वजारोहणजेसीज पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस की धूमरेनबो पब्लिक स्कूल में भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूमदिनेशपुर। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिनेशपुर थाना परिसर सहित क्षेत्र के तमाम सरकारी संस्थानों और शिक्षण संस्थानों में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राष्ट्रीय ध्वज फहराकर राष्ट्रगान किया गया और देश की आजादी के लिए बलिदान देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।रुद्रपुर में युवक की हत्या का आरोपी गिरफ्तार, खून से सनी ईंट बरामद
उत्तराखंड

यहां पुलिस कांस्टेबल का शव मिला, जांच में जुटा महकमा

समाचार शगुन उत्तराखंड 

अल्मोड़ा जिले में संदिग्ध हालात में पुलिस कर्मी का शव मिलने से शव मिलने से हड़कंप मच गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।‌मामला अल्मोड़ा से सामने आया है जहां नगर के लिंक रोड थपलिया में सड़क से करीब 100 मीटर नीचे एक मकान के पीछे एक गली में एक शव मिलने से हड़कंप मच गया. क्षेत्र के लोगों से शव पड़े होने की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त पुलिस लाइन अल्मोड़ा में तैनात पुलिस हेड कांस्टेबल के रूप में हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं पुलिस मौत के कारणों की जांच में जुटी है। जानकारी के अनुसार, मूलरूप से बागेश्वर निवासी 2007 बैच के सिपाही अनिल रावत (38) का कुछ दिन पूर्व ही जिला ऊधमसिंह नगर से अल्मोड़ा ट्रांसफर हुआ था। अनिल वर्तमान में पुलिस लाइन में तैनात थे। यहां से भी उनका ट्रांसफर बागेश्वर हो गया था। बागेश्वर में तैनाती से पहले ही सिपाही का शव थपलिया के पास पड़ा मिला तो पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। एसएसपी अल्मोड़ा ने बताया कि पुलिस कर्मी का संदिग्ध अवस्था में शव मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा। फिलहाल पुलिस जांच शुरू कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close