Wednesday 26/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
महापौर ने पर्यावरण मित्रों को वितरित किए रेनकोटकहा- स्वच्छता व्यवस्था की रीढ़ हैं पर्यावरण मित्रविश्व बंधुत्व रक्तदान महाभियान में श्रीनगर से मानवता का संदेशपाबों में रक्षाबंधन पर बहनों का स्नेह-डॉ.धन सिंह रावत ने लिया आशीर्वाद,महिला मोर्चा ने बांधी राखीप्रकृति से समरसता का संकल्प,630 स्थानों पर गूंजा हरित संदेश-संत निरंकारी मिशन लगाएगा 10 लाख पौधेग्राम समितियों के गठन से मजबूत होगा एकल अभियान-स्वाभिमान पर्व की भावना को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वानजनता मिलन में 50 शिकायतों पर डीएम की त्वरित कार्रवाई-समयबद्ध समाधान से मजबूत हो रहा जनविश्वासजेएनवी पौखाल में राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर विज्ञान और नवाचार की गूंज,अंतरिक्ष प्रश्नोत्तरी में नीलगिरी सदन अव्वलसंस्कारों को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ रहा समलौण आंदोलन-कल्याबीर मंदिर के शिलान्यास पर विधायक विनोद कंडारी ने रोपा बेलपत्रपाबों में 3.24 करोड़ की लागत से तुंगडुंडा-भैंसवाड़ा मोटर मार्ग का लोकार्पणदेहरादून,परम पूज्य महंत श्री श्री 108 रवींद्र पुरी जी महाराज के पावन सानिध्य में आज श्री पृथ्वीनाथ महादेव मंदिर में महादेव जी का सामूहिक महा रुद्राभिषेक एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया
उत्तराखंड

कुमाऊं में यहां शादी समारोह में पहुंचे फोटोग्राफर की रामगंगा नदी में डूबने से मौत, देखें वीडियो

समाचार शगुन उत्तराखंड 

 

अल्मोड़ा जिले में मौलेखाल के मरचूला होने वाले विवाह समारोह में पहुंचे दिल्ली के एक फोटोग्राफर की रामगंगा नदी में डूबने से मौत हो गई। यह हादसा नहाने के दौरान हुआ। सूचना मिलने पर मृतक के घर पर कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक मरचूला स्थित एक रिजार्ट में बीती मंगलवार 29 अप्रैल को शादी समारोह था। दिल्ली से 12 फोटोग्राफरों की टीम शादी समारोह में पहुंची थी। इस दौरान करन मेहता (23) पुत्र रामएकवाल मेहता निवासी टीथ्री 40 इंद्राकैंप मालवीयनगर दिल्ली, साथी फोटोग्राफर करन उप्पल निवासी 230 राजापार्क रानीबाग दिल्ली, मंथन निवासी पी-3, 139 सुल्तानपुरी नौथ्रर् वेस्ट दिल्ली, धर्मेद्र कुमार वर्मा व मनोज कुमार  निवासी डीडीए कौलानी ख्याला नई दिल्ली के साथ मरचूला के पास रामगंगा नदी में नहाने पहुंचा। करन ने सबसे पहले नहाने के लिए नदी में छलांग, लेकिन बाहर नहीं आया। साथियों ने करन के बाहर नहीं आने पर मदद के लिए शोर मचाना शुरु कर दिया। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची। नदी में सर्च अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद करन मेहता को नदी से बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थीं। पुलिस ने शव का पंचनामा भरा। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। सल्ट थाना पुलिस के अनुसार  घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। बेटे की मौत की खबर सुनकर परजिन सदमे में आ गये। वे घटनास्थल मरचूला पहुंचे। उनका रो-रोकर बुरा हाल है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के सुपुर्दगी में दिया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close