Tuesday 18/ 08/ 2026 

Bharat Najariya
खटीमा में आबकारी विभाग की कार्रवाई, 45 लीटर कच्ची शराब बरामद; एक गिरफ्तारभारत में सिकुड़ते जा रहे लोकतंत्र की वापसी हेतु मजदूर वर्ग की मांगों को पुरजोर तरीके से उठाने का आवाहनटीएमयू सीसीएसआईटी की उपलब्धिः दो टीचर्सको पीएचडी तो एक को पोस्ट डॉक्टोरल अवार्डराष्ट्रध्वज के सम्मान में GMVN में हुआ ध्वजारोहणसांस की तकलीफ से हृदय रोग तक-उत्तरा केयर हॉस्पिटल की विशेष ओपीडी में मरीजों को मिला विशेषज्ञ परामर्शरतोड़ा बैंड पर चला भागीरथी कला संगम का स्वच्छता अभियान-झाड़ियों और चीड़ की पत्तियों से मिली सड़क को निजातदेहरादून में आर्यिका श्री पूर्णमति माताजी का 38वां दीक्षोत्सव धूमधाम से शुरूउत्तराखंड वरिष्ठ नागरिक कल्याण समिति कि आज कार्यकारिणी की बैठक होटल कैलिस्ता पटेल नगर देहरादून में संपन्न हुई जहां आगामी 1 अक्टूबर 2026 को वरिष्ठ नागरिक कल्याण दिवस के अवसर पर निम्न कार्यक्रमों पर सहमति बनीवरिष्ठ नागरिक संगठन कोटद्वार द्वारा आयोजित बैठक में कोटद्वार एवं श्रीनगर में सीजीएचएस डिस्पेंसरी खोलने पर हुई चर्चा।पूर्वी पटेल नगर में धूमधाम से मनाया गया तीज उत्सव
उत्तराखंड

दिनेशपुर में अखंड महानाम संकीर्तन में पहुंचे पूर्व विधायक ने की सुख-समृद्धि की कामना

समाचार शगुन उत्तराखंड 

ऊधमसिंहनगर जिले के रूद्रपुर के पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने दिनेशपुर के गोविंद मंदिर सेवाश्रम मोतीपुर नंबर एक में आयोजित अखण्ड महानाम संकीर्तन में पहुंचकर कीर्तन सुना और क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि के लिए कामना की।

संकीर्तन में पहुंचे पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल।

इस दौरान संकीर्तन में पहुंची कीर्तन मण्डली राधा रानी सम्प्रदाय, श्री श्री गोपाल सम्प्रदाय, राधा कृष्ण सम्प्रदाय, हरी गोपाल सम्प्रदाय, हरी चांद गुरू चांद सम्प्रदाय ने भावपूर्ण कीर्तन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। इससे पूर्व कार्यक्रम में पहुंचने पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल का आयोजकों ने स्वागत किया और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में आपसी सदभाव और भाईचारा बढ़ता है। ऐसे आयोजनों से समाज को सही दिशा मिलती है और युवा पीढ़ी को अपने संस्कारों से जुड़ने का अवसर मिलता है। इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष पवित्र ढाली, उपाध्यक्ष सुभाष साना, सचिव प्रमोद बोरा, उपसचिव संजय सरकार, कोषाध्यक्ष विनय ढाली, उप कोषाध्यक्ष सुजीत मण्डल, पूर्व प्रधान मुकेश राणा, आदित्य गुरूजी, गगनदीप सिंह, नित्यानन्द मण्डल, ललित बिष्ट, सतनाम सिंह मक्कड़, नंद गोपाल, सुमंगल, आशीष मण्डल, खोकन मण्डल, गगन आदि समेत सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Check Also
Close