Tuesday 08/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
बाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनीएसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाईजनता के बीच पहुंचे महाराज-मौके पर सुनी समस्याएं और अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशपौड़ी में गूंजा टेबल टेनिस का रोमांच-प्रदेशभर के 200 खिलाड़ी दिखा रहे दमखमशिक्षा और सामाजिक सरोकारों की प्रतिबद्धता को सम्मान-डॉ.अनीता नैथानी स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार-2026 के लिए चयनितगुरु सम्मान से गूंजा जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल-विद्यार्थियों ने संभाली शिक्षकों की भूमिकापौड़ी में श्वसन रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट-इन्फ्लूएंजा से निपटने को अस्पतालों में बढ़ाई तैयारियांपौड़ी के बिडोली तालाबों में पल रही ग्रामीणों की उम्मीदें-मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने खोले स्वरोजगार के नए द्वार
राज्य

मानवाधिकार एवं सामाजिक न्याय संगठन द्वारा नेहरू कॉलोनी हरिद्वार रोड धर्मपुर में शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया

देहरादून, शिक्षक दिवस के अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को श्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के समारोह गौरव के रूप मे पिछड़ा वर्ग आयोग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा , मुख्य अतिथि के रूप में प्राइवेट कॉलेज एसोसिएशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुनील अग्रवाल, संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन, सुखमाल जैन, राष्ट्रीय महासचिव सुभाष चंद्र शतपथी जी रहें ।
साथ ही संगठन के आईडी कार्ड वितरण भी सभी सदस्यों को दिए गए इस अवववसर पर संगठन की गतिविधि ओर आगामी कार्यक्रमों की चर्चा की गई नए सदस्यों को संगठन से जोड़ने के प्रयास पर भी जोर दिया गया।
संगठन कैसे ओर मजबूती से आगे बढ़ाया जाए उस पर सुझाव दिए गए ।

सम्मानित होने वाले शिक्षकों में
डॉ पूजा नौडियाल ,डॉ नीतू पांडेजी ,डॉ अनुपमा सिंह
डॉ ज्योति जुयाल पंत ,
प्रिया चन्दोला जी समता ग्रोवर ,बबीता जैन जी ,वंदना कंबोज द्विप्रीत कौर को सम्मानित किया गया।
समारोह गौरव पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष राज्यमंत्री अशोक वर्मा ने सभी शिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि गुरु से बड़ा कोई नहीं गुरु गोविंद दोऊ खड़े काके लागू पायबलिहारी गुरु आपने गोविंद दियो बताये

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुनील अग्रवाल ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि आज शिक्षक दिवस ओर जन्माष्टमी पर्व की आपको हार्दिक बधाई शुभकामनाएं देता हु।
माता-पिता हमें इस दुनिया में जन्म देते हैं और हमारा पालन-पोषण करते हैं, मगर सही मायनों में जीवन जीने की कला हमें हमारे शिक्षक ही सिखाते हैं। वे सिर्फ किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं रहते, बल्कि सही-गलत का फर्क समझाते हैं, हमारे चरित्र को गढ़ते हैं और हमारे अंदर सपनों को पूरा करने का हौसला भरते हैं। शिक्षक असल में उस दीपक की तरह होते हैं, जो खुद जलकर भी दूसरों की जिंदगी को रोशन कर देता है। वे एक कुम्हार की तरह भी होते हैं, जो कच्ची मिट्टी जैसे विद्यार्थी को अपने अनुशासन और मार्गदर्शन से सुंदर आकार देते हैं।

बिहार की टीचर का बच्चों को पढ़ाने का गजब अंदाज, अब शिक्षक दिवस पर मिलेगा अवॉर्ड
आज भले ही इंटरनेट और तकनीक की बदौलत जानकारी उंगलियों पर उपलब्ध हो गई हो, लेकिन जो संस्कार, नैतिक मूल्य और सोचने का सही नजरिया एक शिक्षक अपने विद्यार्थी को दे सकता है, वह कोई मशीन या तकनीक कभी नहीं दे सकती। कक्षा में असफल होने के बाद जब शिक्षक अपने विद्यार्थी की पीठ थपथपाकर कहते हैं कि तुम यह कर सकते हो, तो वही एक वाक्य कई बार पूरे भविष्य की दिशा बदल देता है।
इस अवसर पर संगठन के अध्यक्ष सचिन जैन ने संगठन की गतिविधि सबके बीच रखी ओर आगामी कार्यक्रमों की जानकारी दी
डॉ सुबास चंद्र शतपथी ने सभी शिक्षकों का उत्साहवर्धन किया
कार्यक्रम का संचालन प्रदेश अध्यक्ष मधु जैन ने किया।
महानगर अध्यक्ष रचना जैन ने सभी का स्वागत अंगवस्त्र पहना कर किया ।

इस अवसर पर प्रदीप नागलिया, शेफाली जैन , धीरज ग्रोवर, हरि ओम ओमी , मनीष अरोड़ा, तनुजा सिंह , ज्योति जैन, संगीता जैन , पार्षद विवेक कोठारी,जितेंद्र डंडोंना, एस पी सिंह, आदि l

Check Also
Close