Tuesday 08/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
बाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनीएसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाईजनता के बीच पहुंचे महाराज-मौके पर सुनी समस्याएं और अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशपौड़ी में गूंजा टेबल टेनिस का रोमांच-प्रदेशभर के 200 खिलाड़ी दिखा रहे दमखमशिक्षा और सामाजिक सरोकारों की प्रतिबद्धता को सम्मान-डॉ.अनीता नैथानी स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार-2026 के लिए चयनितगुरु सम्मान से गूंजा जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल-विद्यार्थियों ने संभाली शिक्षकों की भूमिकापौड़ी में श्वसन रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट-इन्फ्लूएंजा से निपटने को अस्पतालों में बढ़ाई तैयारियांपौड़ी के बिडोली तालाबों में पल रही ग्रामीणों की उम्मीदें-मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने खोले स्वरोजगार के नए द्वार
राज्य

एसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाई

💥 03 नशा तस्कर गिरफ्तार, 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन), स्मैक परिवहन में प्रयुक्त आई-10 कार, मोटरसाइकिल तथा 04 मोबाइल फोन बरामद

👮🏻‍♂️ श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंहनगर श्री अजय गणपति महोदय के निर्देशन में जनपद में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत, श्रीमान पुलिस अधीक्षक नगर महोदय एवं श्रीमान क्षेत्राधिकारी सितारगंज महोदय के कुशल पर्यवेक्षण एवं निर्देशन में कोतवाली सितारगंज पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए 03 नशा तस्करों को अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

🔹 पहली कार्रवाई में पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान बिज्टी चौराहा क्षेत्र में संदिग्ध आई-10 कार को रोककर चेकिंग की गई। पुलिस टीम को देखकर कार सवार दोनों व्यक्तियों द्वारा भागने का प्रयास किया गया, जिन्हें पुलिस टीम द्वारा पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान दोनों अभियुक्तों के कब्जे से कुल 08.33 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। स्मैक परिवहन में प्रयुक्त आई-10 कार संख्या UK06AC1937 एवं 02 मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए गए।

🔹 दूसरी कार्रवाई में पुलिस चेकिंग के दौरान ग्राम दियूधार क्षेत्र में मोटरसाइकिल सवार संदिग्ध व्यक्ति द्वारा पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास किया गया, जिसे पीछा कर पकड़ लिया गया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 05.85 ग्राम स्मैक (हेरोइन) बरामद हुई। स्मैक परिवहन में प्रयुक्त हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK06AP6757 को भी कब्जे में लिया गया।एवं 02 मोबाइल फोन भी कब्जे में लिए गए।

🔹 दोनों कार्रवाइयों में कुल 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन), स्मैक परिवहन में प्रयुक्त 01 आई-10 कार, 01 मोटरसाइकिल एवं 04 मोबाइल फोन बरामद किए गए।

🔹 उपरोक्त बरामदगी के संबंध में कोतवाली सितारगंज में मु0अ0सं0 442/2026 एवं 443/2026, धारा 8/21/60 एनडीपीएस अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

🔹 गिरफ्तार अभियुक्तगण

  1. देवेश कुमार आर्य उर्फ दिव्येश कुमार पुत्र स्व0 दुर्गेश कुमार आर्य, निवासी मामा अमिताभ आर्य के मकान में, गोल्डन स्कूल के पीछे सिसोना, सितारगंज, मूल निवासी पीडब्ल्यूडी ग्राउंड के नीचे ज्योलीकोट, नैनीताल, उम्र 33 वर्ष।
  2. अमनदीप पुत्र हरविंदर सिंह, निवासी ग्राम सिंघाईखुर्द, थाना सम्पूर्णानगर, जिला लखीमपुर खीरी, उत्तर प्रदेश, हाल निवासी कुलदीपक के किराये के मकान में सिसोना, सितारगंज, उम्र 25 वर्ष।
  3. आकाशदीप सिंह पुत्र बलवीर सिंह, निवासी ग्राम बनवसा, थाना खटीमा, जनपद ऊधमसिंहनगर, उम्र 24 वर्ष।

🔹 बरामदगी

  1. 14.18 ग्राम स्मैक (हेरोइन)
  2. 01 आई-10 कार संख्या UK06AC1937
  3. 01 हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल संख्या UK06AP6757
  4. 04 मोबाइल फोन

🔹 पुलिस टीम
👮🏻‍♂️ प्रभारी निरीक्षक – श्री सुंदरम शर्मा
👮🏻‍♂️ वरिष्ठ उपनिरीक्षक – जावेद मलिक
👮🏻‍♂️ उपनिरीक्षक – दीपक तिवारी, चौकी इंचार्ज सरकड़ा
👮🏻‍♂️उपनिरीक्षक – कैलाश सिंह देव, क़स्बा इंचार्ज
👮🏻‍♂️ हेड कांस्टेबल – मतलूब खान
👮🏻‍♂️कांस्टेबल – प्रेम कनवाल
👮🏻‍♂️ कांस्टेबल – इमदाद हुसैन

Check Also
Close