Tuesday 08/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
बाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनीएसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाईजनता के बीच पहुंचे महाराज-मौके पर सुनी समस्याएं और अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशपौड़ी में गूंजा टेबल टेनिस का रोमांच-प्रदेशभर के 200 खिलाड़ी दिखा रहे दमखमशिक्षा और सामाजिक सरोकारों की प्रतिबद्धता को सम्मान-डॉ.अनीता नैथानी स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार-2026 के लिए चयनितगुरु सम्मान से गूंजा जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल-विद्यार्थियों ने संभाली शिक्षकों की भूमिकापौड़ी में श्वसन रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट-इन्फ्लूएंजा से निपटने को अस्पतालों में बढ़ाई तैयारियांपौड़ी के बिडोली तालाबों में पल रही ग्रामीणों की उम्मीदें-मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने खोले स्वरोजगार के नए द्वार
राज्य

शिक्षा और सामाजिक सरोकारों की प्रतिबद्धता को सम्मान-डॉ.अनीता नैथानी स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार-2026 के लिए चयनित


देहरादून/श्रीनगर गढ़वाल। शिक्षा,पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए दयानंद कन्या इंटर कॉलेज सुभाष नगर देहरादून की प्रधानाचार्य डॉ.अनीता नैथानी का प्रतिष्ठित स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार-2026 के लिए चयन किया गया है। हिमालयन रिसर्च एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा प्रदान किए जाने वाले इस सम्मान के लिए उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे शिक्षाविदों एवं विशिष्ट व्यक्तित्वों का चयन किया गया है। प्रेस रिपोर्ट के अनुसार डॉ.अनीता नैथानी सहित चयनित विभूतियों को 17 दिसंबर 2026 को उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय हल्द्वानी में आयोजित होने वाले स्पर्श गंगा दिवस समारोह में सम्मानित किया जाएगा। डॉ.अनीता नैथानी लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करते हुए पर्यावरण एवं गंगा संरक्षण,सामाजिक जागरूकता तथा समाज कल्याण से जुड़े कार्यों के प्रति सक्रिय एवं प्रतिबद्ध रही हैं। उनके चयन को शिक्षा जगत में उनके समर्पण और सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति उनकी निरंतर प्रतिबद्धता की महत्वपूर्ण पहचान के रूप में देखा जा रहा है। स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार-2026 के अंतर्गत चयनित शिक्षाविदों को सम्मान-पत्र के साथ 11,000 रुपए की प्रोत्साहन राशि प्रदान किए जाने की भी जानकारी दी गई है। डॉ.अनीता नैथानी के इस सम्मान के लिए चयनित होने पर दयानंद कन्या इंटर कॉलेज सुभाष नगर देहरादून के शिक्षकों,कर्मचारियों,छात्राओं एवं अभिभावकों में हर्ष का वातावरण है। विद्यालय परिवार ने इसे संस्थान के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए डॉ.नैथानी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। यह सम्मान न केवल डॉ.अनीता नैथानी के व्यक्तिगत योगदान को सम्मानित करता है,बल्कि शिक्षा के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण,गंगा संरक्षण और सामाजिक चेतना को बढ़ावा देने की दिशा में किए जा रहे प्रयासों को भी प्रोत्साहित करता है।

Check Also
Close