Tuesday 08/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
बाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनीएसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाईजनता के बीच पहुंचे महाराज-मौके पर सुनी समस्याएं और अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशपौड़ी में गूंजा टेबल टेनिस का रोमांच-प्रदेशभर के 200 खिलाड़ी दिखा रहे दमखमशिक्षा और सामाजिक सरोकारों की प्रतिबद्धता को सम्मान-डॉ.अनीता नैथानी स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार-2026 के लिए चयनितगुरु सम्मान से गूंजा जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल-विद्यार्थियों ने संभाली शिक्षकों की भूमिकापौड़ी में श्वसन रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट-इन्फ्लूएंजा से निपटने को अस्पतालों में बढ़ाई तैयारियांपौड़ी के बिडोली तालाबों में पल रही ग्रामीणों की उम्मीदें-मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने खोले स्वरोजगार के नए द्वार
राज्य

पैडुल गांव में खुला विधिक सेवा केंद्र,ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी निःशुल्क कानूनी सहायता


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के मेगा अभियान के अंतर्गत जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से ग्रामसभा पैडुल में विधिक सेवा केंद्र की स्थापना की गयी। प्राधिकरण की सचिव एवं सिविल जज नाज़िश कलीम ने केंद्र का उद्घाटन किया। केंद्र के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्र के पात्र एवं जरूरतमंद लोगों को अब गांव में ही निःशुल्क विधिक सहायता और कानूनी परामर्श उपलब्ध हो सकेगा। इस दौरान सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने ग्रामीणों को निःशुल्क विधिक सहायता प्राप्त करने की प्रक्रिया,उनके विधिक अधिकारों तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के मेगा अभियान का उद्देश्य विधिक सेवाओं को समाज के अंतिम छोर तक पहुंचाना है, ताकि आर्थिक अथवा अन्य कारणों से कानूनी सहायता प्राप्त करने में असमर्थ पात्र लोगों को निःशुल्क विधिक सहायता मिल सके। उन्होंने कहा कि विधिक सेवा केंद्र के माध्यम से ग्रामीणों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के साथ ही आवश्यकता के अनुसार कानूनी सलाह एवं सहायता उपलब्ध करायी जाएगी। केंद्र की स्थापना से ग्रामीणों को छोटी-छोटी कानूनी समस्याओं के समाधान के लिए जिला मुख्यालय तक आने की आवश्यकता भी कम होगी। इसके साथ ही पात्र लोगों को विभिन्न विधिक योजनाओं से जोड़ने तथा जरूरतमंदों को समय पर आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने में केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। कार्यक्रम में ज्येष्ठ उप प्रमुख पौड़ी अर्चना तोपाल,रिटेनर अधिवक्ता गजेन्द्र सिंह रावत,ग्राम प्रधान पैडुल रीमू देवी,ग्राम प्रधान मोल्ठी हरेन्द्र सिंह,अधिकार मित्र सावित्री रावत,सोनम ममगांई सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।

Check Also
Close