Tuesday 08/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
बाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनीएसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाईजनता के बीच पहुंचे महाराज-मौके पर सुनी समस्याएं और अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशपौड़ी में गूंजा टेबल टेनिस का रोमांच-प्रदेशभर के 200 खिलाड़ी दिखा रहे दमखमशिक्षा और सामाजिक सरोकारों की प्रतिबद्धता को सम्मान-डॉ.अनीता नैथानी स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार-2026 के लिए चयनितगुरु सम्मान से गूंजा जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल-विद्यार्थियों ने संभाली शिक्षकों की भूमिकापौड़ी में श्वसन रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट-इन्फ्लूएंजा से निपटने को अस्पतालों में बढ़ाई तैयारियांपौड़ी के बिडोली तालाबों में पल रही ग्रामीणों की उम्मीदें-मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने खोले स्वरोजगार के नए द्वार
राज्य

जिला कारागार पौड़ी में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनायी गयी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जिला कारागार पौड़ी में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा,उल्लास एवं भक्तिभाव के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कारागार परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया तथा विशेष पूजा-अर्चना,भजन-कीर्तन और भजन संध्या का आयोजन किया गया। जन्माष्टमी के अवसर पर कारागार परिसर में दिनभर भक्तिमय वातावरण बना रहा। स्थानीय महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण के भजन और भक्ति गीत प्रस्तुत किए,वहीं बंदियों ने भी पूजा-अर्चना एवं भजन-कीर्तन में सहभागिता की। सामूहिक भजन-कीर्तन से पूरा परिसर श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर नजर आया। कारागार अधीक्षक कौशल कुमार ने बताया कि जिला कारागार में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन पिछले करीब 30 वर्षों से निरंतर किया जा रहा है। वर्षों से चली आ रही इस परंपरा में स्थानीय लोगों की सहभागिता भी बनी हुई है। उन्होंने कहा कि कारागार परिसर में आयोजित होने वाला यह धार्मिक कार्यक्रम अब आस्था के साथ-साथ सामाजिक सहभागिता का भी माध्यम बन गया है। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन बंदियों को सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराने के साथ ही उन्हें सामाजिक एवं नैतिक मूल्यों से जोड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। धार्मिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के माध्यम से बंदियों में सकारात्मक सोच,आत्मिक शांति और समाज की मुख्यधारा से जुड़ने की भावना को प्रोत्साहन मिलता है। कार्यक्रम में शामिल श्रद्धालुओं ने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण का जन्म कारागार में हुआ था,इसलिए कारागार परिसर में जन्माष्टमी का आयोजन विशेष धार्मिक एवं आध्यात्मिक महत्व रखता है। वर्षों से यहां आयोजित हो रहे इस कार्यक्रम में स्थानीय लोगों की सहभागिता इसे और अधिक आत्मीय एवं विशेष बनाती है। कार्यक्रम में कारागार के कर्मचारी,निरुद्ध बंदियों के साथ आसपास के क्षेत्र से पहुंचे स्थानीय लोगों ने भी उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

Check Also
Close