Tuesday 08/ 09/ 2026 

Bharat Najariya
बाजपुर में भाजपा नेता व उसके समर्थकों द्वारा सरकारी विभाग के इंजीनियर को पीटने की घटना पर भाकपा(माले) ने आक्रोश व्यक्त करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की है।15वीं नेशनल वोविनाम चैंपियनशिप में उत्तराखंड शिरमौर, चैंपियन ट्रॉफी पर किया कब्जाचार माह से जारी आरक्षण आंदोलन के समर्थन में रुद्रपुर में महायज्ञ, 24 घंटे का धरना शुरू; 19 सितंबर से आमरण अनशन की चेतावनीएसएसपी अजय गणपति के निर्देशन में नशा तस्करों पर सितारगंज पुलिस की बड़ी कार्रवाईजनता के बीच पहुंचे महाराज-मौके पर सुनी समस्याएं और अधिकारियों को दिए त्वरित निस्तारण के निर्देशपौड़ी में गूंजा टेबल टेनिस का रोमांच-प्रदेशभर के 200 खिलाड़ी दिखा रहे दमखमशिक्षा और सामाजिक सरोकारों की प्रतिबद्धता को सम्मान-डॉ.अनीता नैथानी स्पर्श गंगा शिक्षाश्री पुरस्कार-2026 के लिए चयनितगुरु सम्मान से गूंजा जवाहर नवोदय विद्यालय पौखाल-विद्यार्थियों ने संभाली शिक्षकों की भूमिकापौड़ी में श्वसन रोगों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट-इन्फ्लूएंजा से निपटने को अस्पतालों में बढ़ाई तैयारियांपौड़ी के बिडोली तालाबों में पल रही ग्रामीणों की उम्मीदें-मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना ने खोले स्वरोजगार के नए द्वार
राज्य

जिलाधिकारी के निर्देशन में बाल अधिकारों की सुरक्षा को लेकर जागरुकता अभियान


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। बच्चों को उनके अधिकारों एवं सुरक्षा के प्रति जागरुक करने के साथ ही बाल अधिकारों के संरक्षण को लेकर जनपद में जागरुकता गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन में महिला कल्याण विभाग द्वारा इसी क्रम में राजकीय इंटर कॉलेज केवर्स में बाल अधिकार,बाल सुरक्षा एवं पोक्सो अधिनियम विषय पर जन-जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ बाल अधिकारों,बाल सुरक्षा और संरक्षण से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर संवाद किया गया। प्रत्येक बच्चे के सम्मान,सुरक्षा,शिक्षा और स्वस्थ वातावरण में विकास के अधिकार पर विशेष जोर देते हुए हिंसा,शोषण अथवा दुर्व्यवहार की स्थिति में चुप न रहने तथा माता-पिता,शिक्षक या किसी विश्वसनीय व्यक्ति से अपनी बात साझा करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम में पॉक्सो अधिनियम 2012 के प्रावधानों के माध्यम से विद्यार्थियों को बाल लैंगिक अपराधों से सुरक्षा,अनुचित व्यवहार की पहचान और ऐसी परिस्थितियों में उपलब्ध सहायता एवं कानूनी संरक्षण की जानकारी दी गयी। बच्चों को किसी भी तरह की अनुचित घटना या परेशानी की स्थिति में भय अथवा संकोच के बिना तत्काल सहायता लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की भूमिका और उपयोगिता पर भी चर्चा हुई। संकट में फंसे अथवा सहायता की आवश्यकता वाले बच्चों तक समय पर मदद पहुंचाने में हेल्पलाइन की भूमिका से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया। साथ ही आसपास के जरूरतमंद बच्चों के प्रति संवेदनशीलता रखते हुए उनकी सुरक्षा और सहायता में सहयोग करने का आह्वान किया गया। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में अपने अधिकारों के प्रति जागरुकता बढ़ाने के साथ ही सुरक्षित एवं बाल हितैषी वातावरण के निर्माण में उनकी भागीदारी पर जोर दिया गया। बच्चों की सुरक्षा को परिवार,विद्यालय और समाज की साझा जिम्मेदारी बताते हुए किसी भी प्रकार की हिंसा,उत्पीड़न या परेशानी के सामने आने पर तत्काल सहायता लेने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से अरविंद रावत,सदस्य बाल कल्याण समिति सुनीता भट्ट,परामर्शदाता कविता,चाइल्ड हेल्पलाइन के केस वर्कर धर्मेंद्र सिंह तथा राजकीय विशिष्ट दत्तक ग्रहण अभिकरण के समन्वयक अभिषेक नेगी उपस्थित रहे।

Check Also
Close